एक्सप्लोरर

Deen Dayal Upadhyay की जयंती से BJP ने यूपी में शुरू किया चुनावी अभियान, घर-घर जाकर बताएंगे सरकार के काम

UP Election 2022: यूपी चुनाव को लेकर पार्टियां अब अपने प्रचार के लिए जुट गई हैं. वहीं, बीजेपी ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जंयती से अपनी सरकार के काम-काज को लेकर जनता के बीच जाने का एलान किया है.

BJP Election Campaign in UP: उत्तर प्रदेश में जहां विपक्षी पार्टियां ब्राह्मण मतों को अपने पाले में करने को लेकर जद्दोजहद कर रही हैं, वहीं भारतीय जनता पार्टी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती (Pandit Deen Dayal Upadhyay Birth Anniversary) को इस बार ऐसे ऐतिहासिक रूप से मनाने का फैसला किया है. जिसके जरिए जनता में संदेश भी जाए और चुनाव का बिगुल भी मजबूती से फूंकते हुए उपलब्धियों को लेकर घर -घर दस्तक देने की मुहिम भी शुरू की जा सके. 

दीन दयाल जयंती से शुरू बीजेपी का अभियान 

दरअसल, भारतीय जनता पार्टी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती इस बार वृहद तरीके से मनाने का फैसला किया है. इसके लिए यूपी के 1,63,000 बूथों पर इस बार पन्ना प्रमुख और बूथ प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ पंडित दीनदयाल को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. उनके चित्र पर माल्यार्पण करेंगे और भाजपा सरकार में जो अंत्योदय योजना शुरू की है, उसको पंडित दीनदयाल के सपने से जोड़कर लोगों को बताएंगे.

घर-घर जाकर लोगों को बताएंगे सरकार के काम 

यही नहीं पंडित जी की जयंती से ही यूपी में घर-घर जाकर लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ की योजनाओं के बारे में लोगों को बताना शुरू करेंगे. इसे हम इस तरह भी कह सकते हैं कि, यूपी में चुनाव प्रचार की शुरुआत पंडित दीनदयाल की जयंती से ही शुरू हो गया है, तो गलत नहीं होगा, यानि पंडित दीनदयाल के जरिए संदेश भी दे दिया गया और कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रचार के लिए लगा दिया गया. 

दीनदयाल को दी जाएगी श्रद्धांजलि 

प्रदेश अध्यक्ष भाजपा स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है. आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती है. जयंती के अवसर पर राज्य के भीतर सभी बूथों पर 163000 बूथों पर पन्ना प्रमुख और बूथ प्रमुख 24 तारीख को और आज और कल 3 दिन में सभी बूथों पर कार्यकर्ता पंडित दीनदयाल को श्रद्धांजलि अर्पित करेगा और माल्यार्पण करेगा और पंडित दीनदयाल जी, ने जो अंत्योदय का मंत्र दिया है, पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को ऐसे समान करने का काम है, उनको आवास देने का कार्य है, इन सभी योजनाओं को लेकर आदरणीय मोदी सरकार की केंद्र की योजना और राज्य की योगी सरकार की योजनाओं को लेकर घर-घर जाएगा. 

ये भी पढ़ें.

UP Political News: अखिलेश यादव पर बरसे कांग्रेस नेता, बोले- किसी ने उन्हें घर से बाहर निकलते नहीं देखा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन
उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम
अलीगढ़ः PET परीक्षा 2026 में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर
अलीगढ़ः PET परीक्षा 2026 में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर
आजमगढ़ में किसान उत्सव दिवस का आयोजन, दी गई योजनाओं की जानकारी
आजमगढ़ में किसान उत्सव दिवस का आयोजन, दी गई योजनाओं की जानकारी

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget