एक्सप्लोरर

Bageshwar Bypoll: बागेश्वर उपचुनाव के लिए तैयारी तेज, बीजेपी के संगठन में भी मंथन जारी

Bageshwar By Election 2023: उत्तराखंड में मंत्री चंदन रामदास के निधन के बाद बागेश्वर सीट खाली हो गई है. इस सीट पर अक्टूबर में चुनाव कराए जाने हैं जिसको लेकर चुनाव आयोग ने तैयारी शुरू कर दी है.

Uttarakhand News: उत्तराखंड में कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास (Chandan Ramdas) के निधन के बाद खाली हुई बागेश्वर (Bageshwar) सीट पर उपचुनाव के लिए राजनीतिक दलों ने बिसात बिछाने शुरू कर दी है, खासकर बीजेपी और कांग्रेस उपचुनाव के लिए अपनी रणनीति बना रही है. बीजेपी (BJP) जहां इस सीट पर सिंपैथी वोट पाने की जुगत में है, तो वहीं कांग्रेस (Congress) ने बागेश्वर उपचुनाव के लिए कई मुद्दे तैयार कर लिए हैं, उधर बागेश्वर उपचुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने भी तैयारी कर ली है.

2007 से उत्तराखंड की बागेश्वर सीट पर बीजेपी का कब्जा रहा है. इस सीट से दिवंगत चंदन राम दास चार बार लगातार विधायक रहे, 2007 से 2022 तक चंदन रामदास ने इस सीट पर कांग्रेस को लगातार हराया. चार बार लगातार जीतने के बाद चंदन राम दास को धामी सरकार में पहली बार मंत्री बनने का मौका मिला. लेकिन बीमारी की वजह से उनका निधन हो गया. उधर, बीजेपी का यह कहना है कि पार्टी संगठन बैठकर टिकट को लेकर फाइनल तैयारी करेगा कि इसमें चंदन रामदस के परिवार को टिकट देना है या फिर किसी समर्पित कार्यकर्ता को.

प्रत्याशी पर कांग्रेस जल्द करेगी फैसला
उधर, कांग्रेस का कहना है कि प्रत्याशी को लेकर पार्टी जल्द फैसला कर देगी. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा का कहना है कि पार्टी के पास कई मुद्दे हैं. जिन को लेकर रणनीति बनाई जा रही है और बीजेपी सरकार को घेरा जाएगा. बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग में भी केंद्रीय निर्वाचन आयोग को प्रस्ताव भेज दिया है, 28 अक्टूबर से पहले इस सीट पर चुनाव होने हैं. यहां बीजेपा का पलड़ा इसलिए भी भारी माना जा सकता है क्योंकि इस सीट पर लंबे समय से बीजेपी का कब्जा रहा है.

बागेश्वर सीट के अहम तथ्य

-बागेश्वर विधानसभा सीट 2007 से 2022 तक बीजेपी के खाते में रही है.
-2007 से 2022 तक चंदन राम दास बीजेपी के टिकट से चुनाव जीते हैं.
-2002 में रामप्रसाद टम्टा कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते थे.
-बागेश्वर विधानसभा में मतदाताओं की संख्या 118311है. 
-पुरुष मतदाताओं की संख्या 60028, महिला मतदाताओं की संख्या 58283 है.
-सर्विस मतदाता में 2166 पुरुष और 47 महिला मतदाता है. 

य़े भी पढ़ें- UP News: अतीक अहमद के कब्जे वाली जमीन पर बने फ्लैट्स की निकली लॉटरी, लाभार्थियों की भर आईं आंखें, जानें- क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget