एक्सप्लोरर

भाजपा ने जोड़े 7 करोड़ नए सदस्य, अब तक 18 करोड़ हुई सदस्यों की संख्या

भाजपा ने अपने सदस्यों की संख्या में 7 करोड़ का इजाफा किया है। इस तरह अब भाजपा के सदस्य बढ़कर 18 करोड़ हो गए हैंं।

नई दिल्ली, भाषा। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने गुरुवार को सदस्यता अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि इस बार भाजपा की सदस्यता में 7 करोड़ की वृद्धि होने जा रही है। 11 करोड़ सदस्यों में इन सदस्यों के जुड़ने से अब पार्टी के सदस्यों की संख्या 18 करोड़ होगी। नड्डा ने भाजपा मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा कि पहले हमारी सदस्य संख्या 11 करोड़ थी। इस बार सदस्यता अभियान के दौरान 5 करोड़ 81 लाख 34 हजार 242 लोगों ने ऑनलाइन माध्यम से सदस्यता ली। यह पिछली सदस्य संख्या का 50 प्रतिशत से ज्यादा है। उन्होंने कहा कि 62 लाख 35 हजार 967 लोगों ने ऑफलाइन माध्यम से सदस्यता ली है और बड़ी संख्या में मिस्ड काल के माध्यम से भी सदस्यता ली गई है। इन सभी आंकड़ों को जोड़ लें तब यह संख्या 7 करोड़ हो जाएगी।

नड्डा ने कहा कि पार्टी सदस्यता अभियान का शुभारंभ 6 जुलाई को वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था। इसकी समाप्ति 20 अगस्त को हुई। ये एक सफल अभियान रहा है। उन्होंने कहा कि मिस्ड काल से जुड़ी सदस्यता के बारे में जहां सर्वर वीक था वहां के आंकड़े आने बाकी हैं। सदस्यता अभियान के दौरान सभी वर्गों में रुझान देखा गया। सेना के अफसर, खिलाड़ी और समाज के सभी वर्ग के लोगों ने भाजपा में शामिल होने में अपनी रुचि दिखाई।

नड्डा ने आगे कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल और जम्मू-कश्मीर में भी भाजपा की सदस्यता को लेकर विशेष रुझान दिखा। उन्होंने कहा कि हमारा सदस्यता अभियान तो समाप्त हो गया है, लेकिन सदस्यता की प्रक्रिया चलती रहेगी।’’ नड्डा ने बताया कि अब सितंबर में सक्रिय सदस्य बनाने का अभियान शुरू होगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बूथ का चुनाव हमारे यहां 10 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक चलेगा, नवंबर में जिला इकाइयों का चुनाव होगा और उसके बाद राज्य के चुनाव होंगे। संगठन का राष्ट्रीय स्तर का चुनाव दिसंबर महीने में होगा ।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM धामी आदि कैलाश परिक्रमा रन- 2.0 में हुए शामिल, 100 माइल्स अल्ट्रा रन का किया ऐलान
CM धामी आदि कैलाश परिक्रमा रन- 2.0 में हुए शामिल, 100 माइल्स अल्ट्रा रन का किया ऐलान
'मुझे बहुत खुशी है', उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी पर सुरेश राठौर की बेटी की प्रतिक्रिया
'मुझे बहुत खुशी है', उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी पर सुरेश राठौर की बेटी की प्रतिक्रिया
सपा-कांग्रेस की सीट शेयरिंग के बीच ओपी राजभर ने खेला बड़ा खेल, बढ़ी BJP की मुश्किल!
सपा-कांग्रेस की सीट शेयरिंग के बीच ओपी राजभर ने खेला बड़ा खेल, बढ़ी BJP की मुश्किल!
'देश में एक छोटे मियां-एक बड़े मियां', राहुल-अखिलेश पर CM योगी ने कसा तंज
'देश में एक छोटे मियां-एक बड़े मियां', राहुल-अखिलेश पर CM योगी ने कसा तंज

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश में एक छोटे मियां-एक बड़े मियां', राहुल-अखिलेश पर CM योगी ने कसा तंज
'देश में एक छोटे मियां-एक बड़े मियां', राहुल-अखिलेश पर CM योगी ने कसा तंज
जामिया में फिर तेज हुआ छात्रों का प्रदर्शन, चुनाव की तारीख घोषणा की मांग
जामिया में फिर तेज हुआ छात्रों का प्रदर्शन, चुनाव की तारीख घोषणा की मांग
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
Embed widget