एक्सप्लोरर

UP MLC चुनाव में आज बीजेपी के सभी 10 उम्मीदवार भरेंगे अपना पर्चा, 13वें उम्मीदवार की एंट्री पर असमंजस

यूपी की 12 सीटों पर विधान परिषद का चुनाव होना है. इसके लिये बीजेपी ने अपने 10 उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है. वहीं, बड़ी बात ये होगी कि क्या बीजेपी बसपा की जुगलबंदी एक बार फिर देखने को मिलेगी?

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 12 सीटों पर एमएलसी के चुनाव 28 जनवरी को होने हैं. आज नामांकन का आखिरी दिन है और ऐसे में बीजेपी के सभी 10 उम्मीदवार आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे. खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस नामांकन के दौरान मौजूद रहेंगे. वहीं, समाजवादी पार्टी के दो उम्मीदवार पहले ही नामांकन दाखिल कर चुके हैं. हालांकि इस बात के भी कयास लगाए जा रहे हैं कि आज आखिरी दिन बीजेपी 11वां उम्मीदवार खड़ा करके सबको चौंका सकती है.

बीजेपी-बसपा की जुगलबंदी देखने के मिल सकती है

यूपी विधानपरिषद की 12 सीटों पर होने वाले MLC चुनाव के लिए अभी तक समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों ने अपना पर्चा भरा है. जिनमें अहमद हसन और राजेंद्र चौधरी शामिल हैं. जबकि बीजेपी ने 10 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है, और यह उम्मीदवार नामांकन के आखिरी दिन 18 जनवरी को अपना पर्चा दाखिल करेंगे, लेकिन विधान परिषद चुनाव के लिए अब तक कुल 26 नामांकन पत्र दाखिल हो चुके हैं और सूत्रों की मानें तो बसपा की तरफ से भी नामांकन पत्र खरीदे गए हैं. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि आखिरी वक्त में कोई 13 वां उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल कर विधान परिषद के चुनाव को दिलचस्प बना सकता है. हालांकि, बसपा के पास वह नंबर नहीं है कि वो अकेले अपने उम्मीदवार को जिता सके. ऐसे में राज्यसभा वाली बीजेपी के साथ वाली जुगलबंदी देखने को विधान परिषद में भी मिल सकती है.

बीजेपी ने घोषित किये 10 उम्मीदवार

बीजेपी ने जिन 10 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है, उनमें तीन उम्मीदवार वर्तमान में विधान परिषद के सदस्य हैं. और उन्हें बीजेपी दोबारा रिपीट कर रही है. इनमें उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और वाराणसी से आने वाले लक्ष्मण आचार्य शामिल हैं. जबकि सबसे ज्यादा चौंकाने वाला नाम रिटायर्ड आईएएस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी अफसरों में शुमार एके शर्मा का रहा. इसके अलावा गोविंदा नारायण शुक्ला, सलिल विश्नोई,अश्विनी त्यागी, डॉक्टर धर्मेश प्रजापति, सुरेश चौधरी और कुंवर मानवेंद्र सिंह शामिल हैं.

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का कहना है कि बीजेपी ने जिन उम्मीदवारों को टिकट दिया है, वह पार्टी के साधारण कार्यकर्ता हैं और सबका साथ सबका विकास सबका सम्मान बीजेपी का नारा है. वहीं पार्टी ने 11 वां उम्मीदवार मैदान में क्यों नहीं उतारा, इस पर उनका क्या कुछ कहना है, इनसे भी कुछ संकेत मिल रहा है.

बसपा ने कहा था कर सकते हैं बीजेपी को सपोर्ट

नवंबर महीने में जब उत्तर प्रदेश में राज्यसभा के चुनाव हुए थे, तब बीजेपी ने संख्या बल के लिहाज से एक उम्मीदवार कम उतारा था और बीएसपी ने बिना नंबर होते हुए एक उम्मीदवार उतार दिया था, लेकिन जब समाजवादी पार्टी ने एक समर्थित कैंडिडेट उतारा और बसपा में सेंधमारी की तब मायावती ने साफ तौर पर कहा था इन विधान परिषद चुनाव में जरूरत पड़ने पर वह बीजेपी को भी सपोर्ट कर सकती है. और शायद इसी के बाद इस बात को और बल मिल गया कि बीजेपी 10 उम्मीदवार तो आसानी से जीता लेगी और 11वां उम्मीदवार बसपा की मदद से विधान परिषद भेज सकती है. अब इस चुनाव में सियासत जो करवट लेगी उसका संदेश 2022 तक जाएगा.

ये भी पढ़ें.

लखनऊ के चारबाग स्टेशन के पास रेल दुर्घटना, अमृतसर से जयनगर जा रही ट्रेन के दो कोच पटरी से उतरे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले अपना टिकट पक्का कराएं', अखिलेश यादव का CM योगी पर पलटवार
'पहले अपना टिकट पक्का कराएं', अखिलेश यादव का CM योगी पर पलटवार
BJP सांसद का अखिलेश पर हमला, कहा- 'चुनाव आते ही याद आता है सनातन धर्म'
BJP सांसद का अखिलेश पर हमला, कहा- 'चुनाव आते ही याद आता है सनातन धर्म'
चंद्रशेखर आजाद ने प्रतिभा चक को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, महिला वोटरों पर नजर
चंद्रशेखर आजाद ने प्रतिभा चक को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, महिला वोटरों पर नजर
योगी सरकार का सराहनीय कार्य , यूपी में 1549 परियोजनाओं से कम हुआ बाढ़ का खतरा
योगी सरकार का सराहनीय कार्य , यूपी में 1549 परियोजनाओं से कम हुआ बाढ़ का खतरा

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
संजय दत्त ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर को हर प्रोजेक्ट में साथ देने का किया वादा
संजय दत्त ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के काम को बताया काबिल-ए-तारीफ
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget