एक्सप्लोरर

सांप ने काटा तो, शराब के नशे में धुत शख्स ने दांतों से काटकर सांप के टुकड़े टुकड़े कर दिये

यूपी के एटा जिले से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। जहां शराब के नशे में धुत युवक को सांप ने काटा, तो उससे गुस्से में आकर दांतों से सांप के टुकड़े-टुकड़े कर दिए।

एटा, एबीपी गंगा। आमतौर पर आपने सुना होगा कि सांप ने इंसान को काट लिया है, लेकिन क्या आपने कभी ये सुना है कि इंसान ने सांप को अपने दांतों से काट डाला। सुनने में हैरान कर देने वाली ये घटना असल में उत्तर प्रदेश के एटा जिले में देखने को मिली है। जहां सांप ने एक शख्स को काट लिया, तो बदले में उसने न सिर्फ सांप को काटा बल्कि उसके टुकड़े-टुकड़े भी कर दिए। ये घटना रविवार रात की एटा जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के ग्राम असरौली बताई जा रही है।

जहां देर रात राजकुमार नाम के एक युवक को जहरीली सांप ने काट लिया, लेकिन उसने सांप को पकड़ लिया और फिर अपने दांतों से काटकर उसके कई टुकड़े कर दिए। बताया जा रहा है कि जिस वक्त सांप ने युवक को काटा, उस समय वह शराब के नशे में धुत था। जैसे ही इस घटना का पता परिजनों को लगा, हर कोई घबरा गया। जिसके बाद वे नशे में धुत राजकुमार को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। साथ ही, कटे हुए सांप के टुकड़ों को भी थैली में भरकर साथ ले गए।

इस हैरान करने वाली घटना पर राजकुमार के पिता बाबू राम का कहना है, 'हमारा बेटा शराब के नशे में था। जब सांप ने उसे काटा, तो उसने भी उसे काट लिया और उसके टुकड़े-टुकड़े कर दिए। हमारे बेटे की हालत गंभीर है। हम बहुत गरीब है। हमारे पास उसके इलाज के लिए पैसे भी नहीं है।' वहीं, उसकी मां राजरानी ने बताया, 'हमारा बेटा शराब का आदी है। उस रात भी उसने शराब पी रखी थी, तभी नशे में उसने इस घटना को अंजाम दिया।'

सांप ने काटा तो, शराब के नशे में धुत शख्स ने दांतों से काटकर सांप के टुकड़े टुकड़े कर दिये

इस घटना पर जिला चिकित्सालय के डॉक्टर राहुल वार्ष्णेय ने बताया, 'अस्पताल लाया गया युवक राजकुमार काफी शराब पीये हुए था। उसके परिजना हाथ में थैले में सांप के टुकड़े लेकर आए थे। परिजनों ने बताया कि इस सांप के टुकड़े युवक ने किए हैं। इलाज के दौरान हमें उसके शरीर पर कहीं भी नहीं लगा कि उसे सांप ने काटा था। हालांकि, उसके परिजनों का कहना है कि सांप ने उसे काटा है। फिलहाल युवक की स्थिति गंभीर देखते हुए उसे इलाज के लिए दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया है। कहा जा रहा है कि युवक के परिजनों ने कटे हुए सांप का अंतिम संस्कार भी किया है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में रहस्यमय तरीके से जोड़े 16 लाख वोटर? CEO नवनीत रिणवा ने बताया सच
यूपी में रहस्यमय तरीके से जोड़े 16 लाख वोटर? CEO नवनीत रिणवा ने बताया सच
योगी सरकार के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य युद्धस्तर पर जारी
योगी सरकार के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य युद्धस्तर पर जारी
वाराणसी में शूटिंग के लिए आए थे नाना पाटेकर, सादगी ने जीत लिया था दिल
वाराणसी में शूटिंग के लिए आए थे नाना पाटेकर, सादगी ने जीत लिया था दिल
कांशीराम की पुण्यतिथि पर मायावती ने दी श्रद्धांजलि, बताया- गरीबों का 'मसीहा'
कांशीराम की पुण्यतिथि पर मायावती ने दी श्रद्धांजलि, बताया- गरीबों का 'मसीहा'

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 15 हजार वोटों से आगे निकले सखाराव सरकार
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 15 हजार वोटों से आगे निकले सखाराव सरकार
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बिहार में जोड़े जाएंगे छूटे हुए वोटर्स
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बिहार में जोड़े जाएंगे छूटे हुए वोटर्स
बंगाल उपचुनाव रिजल्ट: BJP के लिए गुड न्यूज, नंदीग्राम-रेजीनगर में पोस्टल बैलेट की गिनती में आगे
बंगाल उपचुनाव रिजल्ट: BJP के लिए गुड न्यूज, नंदीग्राम-रेजीनगर में पोस्टल बैलेट की गिनती में आगे
विराट और रोहित की कौन सी स्किल चुराना चाहते हो? अभिषेक शर्मा का जवाब दिल जीत लेगा
विराट-रोहित की कौन सी स्किल चुराना चाहते हो? अभिषेक का जवाब दिल जीत लेगा
TN Election Results: तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, बेटे ने बताया क्यों रात में किया गया अंतिम संस्कार?
नाना पाटेकर का रात में क्यों किया गया अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
Nagaon By Election Result 2026 LIVE: बीजेपी आगे, बदरुद्दीन अजमल को झटका, कांग्रेस का जानें हाल
LIVE: नगांव लोकसभा उप-चुनाव का पहला रुझान, BJP आगे, बदरुद्दीन अजमल को झटका, कांग्रेस का जानें हाल
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Embed widget