एक्सप्लोरर

लखनऊ: विदेशी महिला से छेड़छाड़ के आरोप में बाइक टैक्सी चालक गिरफ्त्तार

लखनऊ में विदेशी महिला से छेड़छाड़ के मामले में बाइक टैक्सी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक अमेरिका से आई युवती ने लखनऊ में न्यू हैदराबाद इलाके के लिये बाइक टैक्सी बुक की थी इसी दौरान महिला के साथ छेड़खानी की गई

लखनऊ, एजेंसी। सूबे की राजधानी लखनऊ में विदेशी युवती से छेड़खानी का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक हजरतगंज क्षेत्र में शैक्षणिक कार्य के लिये अमेरिका से आई विदेशी युवती से बाइक टैक्सी चालक ने अभद्रता की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को उसके घर इंदिरानगर इलाके से गिरफ्तार कर लिया।

सीओ हजरतगंज अभय कुमार मिश्र ने जानकारी देते हुये कहा कि 27 वर्षीय विदेशी युवती ने बुधवार शाम शहर के सिकंदर बाग चौराहे पर बाइक टैक्सी बुक की थी। बाइक चालक विजय कुमार वहां पहुंचा। युवती ने चालक से न्यू हैदराबाद कॉलोनी चलने के लिए कहा। आरोप है कि बाइक पर बैठाकर आरोपी युवती को लेकर आगे बढ़ा और रास्ते में अश्लील हरकत करनी शुरू कर दी।

युवती का आरोप है कि चालक उसे सीधे न्यू हैदराबाद कॉलोनी न ले जाकर इधर-उधर सड़कों पर घुमाने लगा। उसने जब शोर मचाना शुरू किया तो चालक ने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी। इस बीच रफ्तार कम होने पर महिला ने बाइक से छलांग लगा दी। युवती ने शोर मचाया तो राहगीर एकत्र हो गए। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते बाइक चालक वहां से भाग निकला।

महिला ने फोन कर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पीड़िता को हजरतगंज कोतवाली लेकर गई। इंस्पेक्टर हजरतगंज विजय शंकर तिवारी ने बताया कि युवती शहर में एक साल की फेलोशिप पर आई है और एक स्वंयसेवी संस्था में शैक्षणिक कार्य करती है। उसकी शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी और बुधवार देर शाम ड्राइवर विजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हटा दिए जाएंगे...' विवादों से घिरे राजकुमार भाटी को अखिलेश के चाचा ने दिया अल्टीमेटम
'हटा दिए जाएंगे...' विवादों से घिरे राजकुमार भाटी को अखिलेश के चाचा ने दिया अल्टीमेटम
MLC Election 2026 Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग के बीच पटना में बवाल, गोरखपुर में IAS को हटाने की मांग
Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग के बीच पटना में बवाल, गोरखपुर में IAS को हटाने की मांग
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा से पूछे गए 120 सवाल, लखनऊ पुलिस के सामने रही खामोश
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा से पूछे गए 120 सवाल, लखनऊ पुलिस के सामने रही खामोश
UP चुनाव: 150 नहीं, अब कांग्रेस मांग रही यूपी की हर दूसरी सीट, क्या करेंगे अखिलेश?
UP चुनाव: 150 नहीं, अब कांग्रेस मांग रही यूपी की हर दूसरी सीट, क्या करेंगे अखिलेश?

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
हलवा पराठा खा लो गाइज... पैर से गूंथा जा रहा था आटा, वायरल हुआ वीडियो
हलवा पराठा खा लो गाइज... पैर से गूंथा जा रहा था आटा, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget