Bijnor Murder Case: भाभी पर दोस्तों के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दवाब डाल रहा था देवर, मना किया तो मार डाला
Murder Case: देवर भाभी पर तीन दोस्तों के साथ अवैध संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था. मना करने पर जबरदस्ती करने की कोशिश की गई. बेइज्जती के डर से चारों ने दुपट्टे से गला घोंटकर महिला की हत्या कर दी.

Murder Case in Bijnor: बिजनौर पुलिस ने महिला हत्याकांड का खुलासा कर दिया है. वारदात को किसी और ने नहीं बल्कि देवर ने साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया था. पुलिस ने आरोपी देवर सहित चार दोस्तों को गिरफ्तार किया है. चांदपुर थाना इलाके के गांव ककराला में 19 जुलाई को महिला की लाश खेत से बरामद हुई थी. परिजनों ने चांदपुर थाने में छह युवकों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था. छानबीन में हत्या के आरोपी नामजद मुल्जिम नहीं बल्कि कलयुगी देवर निकला. मृतका का देवर से अवैध संबंध था.
दोस्तों के साथ अवैध संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था देवर
देवर भाभी पर तीन दोस्तों के साथ अवैध संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था. मना करने पर आरोपियों ने जबरदस्ती करने की कोशिश की. महिला ने शोर मचाते हुए भागने का प्रयास किया. बेइज्जती के डर से चारों ने मिलकर महिला की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी और सबूत मिटाने के लिए लाश पर पानी डाल दिया. एसओजी, सर्विलांस और स्वाट टीम की गहन जांच पड़ताल के बाद मामले का खुलासा हुआ. घटना के दिन मृतका सवेरे आठ बजे खेत पर चारा लेने के लिए गई थी. देर शाम तक घर नहीं लौटने पर सास तलाश करने के लिए निकली. ग्रामीणों के साथ तलाश करते समय महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में खेत से बरामद हुआ था.
Gyanvapi Masjid: इलाहाबाद हाईकोर्ट में इंतजामिया कमेटी की बहस पूरी, अब 3 अगस्त को होगी अगली सुनवाई
एसपी देहात राम अर्ज ने बताया कि 19 जुलाई को 27 वर्षीय महिला का शव गन्ने के खेत में मिला था. परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था. मामले का खुलासा करने के लिए तीन टीमें लगाई गई थीं. क्षेत्राधिकारी चांदपुर के नेतृत्व में स्वाट, सर्विलांस और चांदपुर की टीम को सफलता मिली. गांव के 6 युवकों पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी. तफ्तीश में मृतका के तीन पड़ोसियों और एक नामजद अभियुक्त का नाम आया. चारों अभियुक्त गिरफ्तार कर लिए गए हैं. पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म कबूल किया है. उन्होंने बताया कि घटना से एक दिन पहले धर्मशाला की दीवार पर बैठे महिला के साथ गलत काम करने की योजना बनाई.
इंकार करने पर दुपट्टे से गला दबाकर भाभी को दी थी मौत
अगले दिन महिला खेत में चारा लेने गई. पीछा कर महिला से संबंध बनाने की बात करने लगे. महिला ने मना किया और चिल्लाने लगी. उसने गांव में बताने की धमकी दी थी. बेइज्जती के डर से महिला की गला दबाकर हत्या कर दी. आरोपियों ने सबूत मिटाने के लिए शव पर पानी डालकर मिट्टी भी डाल दी थी. सनसनखीज वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है.
Mukhtar Ansari News: मुख्तार अंसारी की पत्नी, बेटा और साला भगोड़ा घोषित, घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा

























