एक्सप्लोरर

Bijnor Murder Case: पत्नी की हत्या कर खेत में दफनाया, फिर थाने में कर दी शिकायत, गिफ्ट से खुला राज तो गिरफ्तार हुआ हत्यारा पति

आरोपी ने पहली बीवी और चचेरे भाई के साथ मिलकर दूसरी बीवी की गला घोंटकर हत्या कर दी. लाश को अपने ईंख के खेत में दफनाकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई ताकि कोई शक न करे.

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में गिफ्ट में पैक कागज के एक छोटे से टुकड़े ने कई दिन से घर से लापता महिला की हत्या के सारे राज खोल दिए. पति ने ही अपनी बीवी को रास्ते से हटाने के लिए मौत की साजिश रची थी. आरोपी पति ने अपनी बीवी की गला घोंटकर हत्या कर शव को छुपाने के मकसद से अपने ही ईंख के खेत में दफना दिया था. पुलिस ने गिफ्ट पैक से मिली जानकारी के मुताबिक हत्यारों को बेनकाब करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है.

दिल्ली रहने की जिद करती थी
पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी नसीम बिजनौर के हीमपुरदीपा के मुबारकपुर कला का रहने वाला है. नसीम ने दो शादी की थी जिसमें से दूसरी बीवी दिल्ली की रहने वाली है जिसका नाम चायना है. चायना नसीम को दिल्ली रहने की जिद करती थी. नसीम ने अपनी पहली पत्नी और चचेरे भाई के साथ मिलकर अपनी दूसरी बीवी चायना को रास्ते से हटाने के लिए मौत की योजना बना डाली. नसीम ने छह दिन पहले अपनी पहली बीवी और चचेरे भाई के साथ मिलकर दूसरी बीवी की गला घोंटकर हत्या कर लाश को अपने ईंख के खेत में दफना दिया ताकि किसी को कोई शक न हो.

Sonia Gandhi Covid-19 Positive: सोनिया गांधी हुईं कोरोना संक्रमित, BSP सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर की जल्द स्वस्थ होने की कामना

हत्यारे ने ही दर्ज कराया मामला
इधर नसीम ने अपनी थाने जाकर पुलिस से बीवी चायना की गुमशुदगी दर्ज कराई ताकि किसी को उसपर शक न हो. पुलिस घर से गायब चायना की तलाश कर रही थी कि इसी बीच उसकी बहन के घर अज्ञात व्यक्ति ने गिफ्ट पैक दिया. बहन ने जैसे ही गिफ्ट खोला तो उसमें चायना के हत्यारों के नाम और लाश की डिटेल लिखी थी. मृतक के परिजनों ने पुलिस को गुमनाम गिफ्ट पैक की जानकारी दी तो पुलिस के भी होश उड़ गए. 

पूछताछ में गुनाह कबूल किया
गुमनाम लेटर को लेकर पुलिस ने जांच की तो हत्या के सारे राज खुलते गए. पुलिस ने आरोपी पति नसीम को गिरफ्तार कर जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या के सारे राज खोल दिए. नसीम को ईंख के खेत में ले जाया गया जहां उसने अपनी बीवी की लाश को दफनाया था. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसकी पहली बीवी और चचेरा भाई फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है.

UP Investors Summit से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- निवेशकों का ड्रीम डेस्टिनेशन है यूपी, उद्यम प्रदेश बन रहा राज्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
लखनऊ: शिक्षक की कमी पर छात्रों में आक्रोश, सड़क किया जाम
लखनऊ: शिक्षक की कमी पर छात्रों में आक्रोश, सड़क किया जाम
चमोली टनल हादसे का निरीक्षण करने जा रहे BJP सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा पत्थर
चमोली टनल हादसे का निरीक्षण करने जा रहे BJP सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा पत्थर
बांदा में गजब चोरी, चोर घर की 25 टोंटियां ले उड़े
बांदा में गजब चोरी, चोर घर की 25 टोंटियां ले उड़े

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget