एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: 'लगा दो हमारी नैया पार', लोकसभा चुनाव से पहले RLD प्रत्याशी पहुंचे बीजेपी नेताओं के द्वार

Bijnor Lok Sabha Election: बीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद चंदन चौहान परिचय सम्मेलन में पहुंचे. आरएलडी के परिचय सम्मेलन में बीजेपी नेताओं ने भी शिरकत की. बीजेपी नेताओं का जोरदार स्वागत हुआ.

UP Lok Sabha Election 2024: बीजेपी से गठबंधन में दो लोकसभा सीट मिलने के बाद आरएलडी (RLD) प्रत्याशी अब बीजेपी (BJP) नेताओं के द्वार पर जा रहे हैं. बीजेपी नेताओं के द्वार पर पहुंचकर आरएलडी प्रत्याशी चुनावी नैया पार लगाने की गुहार लगा रहे हैं. बीजेपी के नेता भी गठबंधन में शामिल सहयोगियों का गर्मजोशी से स्वागत कर रहे हैं. आरएलडी और बीजेपी के साथ आ जाने से दोनों दलों को बड़ी ताकत मिली है. बिजनौर के आरएलडी बीजेपी लोकसभा प्रत्याशी विधायक चंदन चौहान हस्तिनापुर विधानसभा की मवाना नगर पालिका में आरओ प्लांट पर बीजेपी नेताओं से मुलाकात करने पहुंचे थे.

बीजेपी नेताओं से जिताने की गुहार लगा रहे रालोद प्रत्याशी

लोकसभा का टिकट मिलने के बाद चंदन चौहान का हस्तिनापुर विधानसभा में पहला दौरा था. बीजेपी नेताओं ने गठबंधन प्रत्याशी का गर्मजोशी से स्वागत किया. राज्य मंत्री दिनेश खटीक, बीजेपी जिलाध्यक्ष शिव कुमार राणा ने चंदन चौहान को पटका पहनाकर पूरी ताकत से चुनाव लड़ाने का भरोसा भी दिया. आरएलडी प्रत्याशी चंदन चौहान का बीजेपी के हस्तिनापुर मंडल अध्यक्षों से परिचय भी कराया गया. चंदन चौहान ने कहा कि पूरी ताकत लगा दीजिए. आपका प्यार मेरी नैया पार लगाएगा. बीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद चंदन चौहान परिचय सम्मेलन में पहुंचे. आरएलडी के परिचय सम्मेलन में बीजेपी नेताओं ने भी शिरकत की. 

मंत्री दिनेश खटीक बोले, भांजा आया है, भात में वोट दे देना

आरएलडी के परिचय सम्मेलन में बीजेपी नेताओं का जोरदार स्वागत किया गया. यूपी के राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने चंदन चौहान को भांजा बताया. उन्होंने कहा कि इलाके का भांजा आया है. भांजे को भात देना है. इसलिए भात में वोट दे देना. उन्होंने कहा कि भारी मतों से बिजनौर लोकसभा की पांचों विधानसभाओं का रिकॉर्ड तोड़ देना.  बीजेपी जिलाध्यक्ष शिव कुमार राणा ने भी चंदन चौहान को जिताने की अपील की. बीजेपी नेताओं के बाद आरएलडी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रोहित जाखड़, जिलाध्यक्ष मतलूब गौड़ को बोलने का मौका मिला. संचालन आरएलडी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता आतिर रिजवी ने किया.

चंदन चौहान तीन पीढ़ियों की बात कहकर हो गए भावुक

परिचय सम्मेलन में बिजनौर लोकसभा प्रत्याशी चंदन चौहान तीन पीढ़ियों की बात कहकर भावुक हो गए. उन्होंने कहा कि फूल तो ध्यान में है नल भी ध्यान में रखना. अति उत्साह में मत आना. जीत के लिए पूरी ताकत लगा देना. दावेदारों को दरकिनार कर प्रत्याशी बनाए जाने के सवाल पर चंदन चौहान ने रालोद प्रमुख जयंत चौधरी का विश्वास बताया. उन्होंने कहा कि जयंत चौधरी का मुझपर विश्वास और तीन पीढ़ियों का संबंध काम आया है. तीन पीढ़ियों की बात कहकर बिजनौर प्रत्याशी भावुक हो गए. उन्होंने कहा कि पिता की खोई विरासत पाने का मौका मिला है. धन्यवाद करने के लिए भी शब्द नहीं हैं. 

आरएलडी- बीजेपी प्रत्याशी का घराना राजनीतिक रहा है

मेरठ जिले की हस्तिनापुर विधानसभा बिजनौर लोकसभा का हिस्सा है. मीरापुर से विधायक और आरएलडी बीजेपी प्रत्याशी चंदन चौहान का घराना राजनीतिक रहा है. उनके दादा बाबू नारायण सिंह यूपी के उपमुख्यमंत्री रहे हैं. पिता संजय चौहान भी बिजनौर का लोकसभा में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. चंदन चौहान को आरएलडी बीजेपी गठबंधन ने बिजनौर लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया है. 

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए यूपी में कांग्रेस को नहीं मिल रहे उम्मीदवार? इन सीटों पर फंस रहा पेंच!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: शिक्षक की कमी पर छात्रों में आक्रोश, सड़क किया जाम
लखनऊ: शिक्षक की कमी पर छात्रों में आक्रोश, सड़क किया जाम
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
चमोली टनल हादसे का निरीक्षण करने जा रहे BJP सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा पत्थर
चमोली टनल हादसे का निरीक्षण करने जा रहे BJP सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा पत्थर
बांदा में गजब चोरी, चोर घर की 25 टोंटियां ले उड़े
बांदा में गजब चोरी, चोर घर की 25 टोंटियां ले उड़े

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget