एक्सप्लोरर

बिजनौर में कुट्टू का आटा खाने से 150 से ज्यादा लोग बीमार, मेरठ में 50 की तबीयत बिगड़ी

UP News: यूपी के मेरठ और बिजनौर में मिलावटी कुट्टू का आटा खाने से कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इन सभी ने उपवास में कु्ट्टू खाया था.

Bijnor News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में शारदीय नवरात्रि के पहले मिलावटी कुट्टू का आटा खाने से 150 लोगों की तबीयत बिगड़ गई तो वहीं मेरठ में भी कुट्टू का आटा खाने से 50 लोग बीमार हो गए. जिसके बाद उन्हें तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज हो रहा है. इन लोगों ने नवरात्रि के पहले दिन उपवास के बाद कुट्टू का आटा खाया था, जिसके बाद उन्हें उलटीं, चक्कर और पेट में दर्द की शिकायत होने लगी. 

पहला मामला बिजनौर के चांदपुर इलाक़े का है जहां 150 से ज्यादा लोगों को कुट्टू का आटा खाने के बाद फ़ूड प्वाइजनिंग हो गई जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी. गुरुवार को उपवास के बाद इन लोगों ने कुट्टू के आटे से बना खाना खाया था, जिसके बाद उन्हें पेट में दर्द होने लगा. इस बीच कई लोगों के चक्कर आने और उल्टी की भी शिकायत की. 

कुट्टू का आटा खाने से बिगड़ी तबीयत
लोगों की तबीयत बिगड़ने के बाद परिजन परेशान हो गए और आनन फानन में उन्हें बिजनौर सीएचसी और जिला अस्पताल की ओर लेकर भागे. इसके बाद तो अस्तपालों में भी मरीजों की लाइन गई, एक के बाद एक फूड प्वाइजनिंग के मरीज आने लगे. एक साथ इतनी बड़ी संख्या में मरीज़ों के आने से स्वास्थ्य विभाग के हाथ-पांव भी फूल गए. 

इनमें से कई मरीजों को सीएचसी में भर्ती कराया गया तो वहीं कई मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हैं जहां उनका इलाज चल रही है. ऐसी ही दूसरी घटना मेरठ में देखने को मिली है. यहां भी मिलावटी कुट्टू का आटा खाने से 50 लोगों की तबियत बिगड़ गई. 

मेरठ के मलियाना और ब्रह्मपुरी इलाके में भी नवरात्रि के उपवास के दौरान लोगों ने कुट्टू का आटा खाया था. जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई. कई लोगों खाना खाने के बाद बेहोश होकर जमीन पर गिर गए तो वही कुछ ने उल्टी, दस्त और चक्कर आने की शिकायत की जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मरीजों की संख्या को देखते हुए जिला अस्पताल के कई डॉक्टर्स की टीम मौके पर बुलाई गई, इन मरीज़ों में बच्चे भी शामिल हैं. 

Varanasi News: युवक की मौत के बाद नहीं थम रहा परिजनों का गुस्सा, दावा- नितेश की हुई हत्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget