एक्सप्लोरर

Bijnor: अमानगढ़ टाइगर रिजर्व में शुरू हो गई जंगल सफारी, पहले दिन स्कूली बच्चों की उमड़ी भीड़

यूपी के बिजनौर में कई एकड़ के दायरे में फैले अमानगढ़ टाइगर रिजर्व में मंगलवार को पर्यटकों की भीड़ देखी गई. इसकी वजह यहां जंगल सफारी शुरू किया जाना था. इसके लिए 11 जिप्सी की व्यवस्था की गई थी.

UP News: उत्तर प्रदेश की अमानगढ़ टाइगर रिजर्व रेंज (Amangarh Tiger Reserve Range) में पर्यटकों के लिए जंगल सफारी का शुभारंभ किया गया. वन विभाग के अधिकारियों की देखरेख में जिप्सी को हरी झंडी दिखाकर जंगल की ओर रवाना किया गया. जंगल सफारी शुरू होते ही पर्यटक अब बाघ, हाथी, हिरन औऱ अन्य जानवरों का जिप्सी पर घूमते हुए दीदार कर सकेंगे. बिजनौर (Bijnor) का यह टाइगर रिजर्व सैकड़ों बीघा क्षेत्र में फैला हुआ है. 

पर्यटकों के लिए 11 जिप्सी की व्यवस्था

अमानगढ़ टाइगर रिज़र्व रेंज में पर्यटकों के घूमने के लिए फिलहाल 11 जिप्सी की व्यवस्था की गई है. इनमें से 6 जिप्सी का इस्तेमाल सुबह होगा जबकि 5 जिप्सी का इस्तेमाल शाम के वक़्त पर्यटक कर पाएंगे. पर्यटकों के घूमने के लिए झिरना रेंज तक यानी 16 किलोमीटर तक का जिप्सी की व्यवस्था की गई और यह दूरी अब महज़ छह घंटे में पूरी की जा सकेगी. सफारी के उद्घाटन के मौके पर मंगलवार को पहले दिन महज़ 6 जिप्सी को जंगल की ओर रवाना किया गया. वन विभाग के अअधिकारियों सहित स्कूली बच्चों और अन्य लोगों ने जंगल सफारी का लुत्फ उठाया. इस रेंज में 28 बाघ के अलावा कई जंगली जानवर रहते हैं. यहां जल्द ही इको पर्यटन शुरू होगा जिसकी तैयारी लगभग पूरी हो गई है. 

वन विभाग की आगे की यह प्लानिंग
वन संरक्षक रमेश चंद्रा ने बताया कि अमानगढ़ टाइगर रिजर्व रेंज में इस साल इको पर्यटन खोला जाएगा. इसके लिए तैयारी लगभग पूरी हो गई है. जंगल सफारी शुरू होने के बाद धीरे-धीरे व्यवस्थाएं सुदृढ़ की जाएंगी. साथ ही आगे और भी गतिविधियां बढ़ेंगी. टूरिज्म जोन में यहां 11 गाड़ियों की क्षमता है. हम 11 गाड़ियों को दो शिफ्ट में चलाएंगे. जिसमें 6 गाड़ियां  सुबह में और 5 गाड़ियां शाम में चलाई जाएंगी. 

ये भी पढ़ें- 

UP Politics: 'हम कर रहे हैं आयोजन', BJP के पसमांदा मुसलमानों के सम्मेलन पर बोले अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget