एक्सप्लोरर

Bigg Boss 13: घर से बेघर होने के 3 दिन बाद विशाल आदित्य सिंह ने फिर निकाली अपनी भड़ास, इस कंटेस्टेंट को बता दिया सबसे जहरीली

बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट विशाल आदित्य सिंह ने घर के बाहर आते ही बाकी घरवालों की पोल खोलनी शुरू कर दी है

'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) का फिनाले नजदीक आ चुका है। वहीं हाल ही में शो से विशाल आदित्य सिंह घर से बेघर हो चुके हैं। अब विशाल के जाने के बाद से ही ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि आज देर रात माहिर शर्मा (Mahira Sharma) बिग बॉस के घर से बेघर होने वाली हैं। से विशाल आदित्य सिंह को बिग बॉस के घर से बाहर आए 3 दिन हो चुके हैं। बेघर होते ही विशाल सिंह ने बाकी घरवालों पर निशाना साधा है। बिग बॉस के घर से बाहर आकर विशाल ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान घर की सभी कंटेस्टेंट को एक-एक कर अपने निशाने पर ले लिया। इतना ही नहीं उन्होंने एक कंटेस्टेंट को जहरीली तक कह डाला।

विशाल सिंह ने शो की कंटेस्टेंट माहिरा शर्मा के लिए जहरीली शब्द का इस्तेमाल कर दिया। विशाल का कहना है कि- 'माहिरा शर्मा घर की सबसे जहरीली कंटेस्टेंट हैं। माहिरा हमेशा बिना बात के पारस, सिद्धार्थ और शेफाली के झगड़ों में आती थीं। इसके अलावा जब विशाल से मीडिया ने पूछा कि क्या आपने मधुरिमा को मारने के लिए मजबूर किया था ? तो इसके जवाब में विशाल ने कहा कि- 'ऐसा बिल्कुल नहीं था।' उन्होंने कहा कि मैं मधुरिमा को तभी जवाब देता था जब वो मुझे इरीटेट करती थीं। मैं मधुरिमा से दोबारा कभी भी मिलना नहीं चाहता। मैं हमारे रिलेशनशिप को गलती नहीं कहूंगा। हम दोनों ही अलग लोग थे जो साथ रहने की कोशिश में लगे हुए थे। उस घर में ऐसा कोई नहीं है जिसने रिश्तों का तमाशा ना बनाया हो। फिर चाहे वो रश्मि-सिद्धार्थ हो या शहनाज- सिद्धार्थ या फिर पारस- माहिरा।'

घर के सभी कंटेस्टेंट यानि, आसिम रियाज, सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज गिल, रश्मि देसाई, माहिरा शर्मा, पारस छाबड़ा और आरती सिंह सभी नॉमिनेट हैं। वहीं बिग बॉस ने कहा कि इस समय एलीट क्लब के मेंबर भी अपने सुरक्षा कवच का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। इस वजह से सभी घरवाले घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो चुके हैं। हांलाकि 'बिग बॉस' ने एलीट क्लव के तीनों मेंबर्स से ये भी कहा है कि आप नॉमिनेशन से बचने के लिए कैसे अपने सुरक्षा कवच का इस्तेमाल कर पाएंगे ये आपको अगली प्रक्रिया में बताया जाएगा।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेल में बंद कातिल मुस्कान की पुराने गाने सुनने की फरमाइश, साहिल सुनता है प्रेम गीत
जेल में बंद कातिल मुस्कान की पुराने गाने सुनने की फरमाइश, साहिल सुनता है प्रेम गीत
'वह कभी देश हित के लिए...', इमरान मसूद पर बोले सांसद करण भूषण सिंह
'वह कभी देश हित के लिए...', इमरान मसूद पर बोले सांसद करण भूषण सिंह
आजमगढ़ में GEN Alpha छात्रों का प्रदर्शन, फीस वसूली पर भी उठे सवाल
आजमगढ़ में GEN Alpha छात्रों का प्रदर्शन, फीस वसूली पर भी उठे सवाल
यूपी परिवहन निगम में काम करने वालों की बल्ले-बल्ले, मिला बड़ा तोहफा
यूपी परिवहन निगम में काम करने वालों की बल्ले-बल्ले, मिला बड़ा तोहफा

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget