एक्सप्लोरर

बिग बॉस 13 : बिगड़ गई 'सिदनाज' की दोस्ती, सिड बोले- जो अपने मां-बाप का नहीं वो...

बिग बॉस के घर में दर्शकों ने शहनाज कौर और सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी को बहुत पसंद किया। लोगों ने इसे 'सिडनाज' का नाम दिया, लेकिन अब दोनों के रिश्ते को किसी की नजर लग गई है। मंगलवार के ऐपिसोड में सिद्धार्थ ने कुछ ऐसा कह दिया जो इनके रिश्तों को खत्म कर सकता है।

रियलिटी शो 'बिग बॉस' के हालिया एपिसोड में में प्यार और नफरत के इस बदलते दौर के बीच सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल अब ऐसा लग रहा है की दोस्त नहीं रहे। बीते कुछ दिनों से सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज का रिश्ता कुछ तल्ख लग रहा है। हालांकि इसके बाद भी दोनों के बीच अच्छी बातचीत होती रही। लेकिन मंगलवार के ऐपिसोड में दिखाया गया कि जब सिद्धार्थ और शहनाज गार्डन में बैठे तो दोनों के बीच काफी बातचीत हो गई। शो में यह जोड़ी एक-दूसरे को लेकर काफी पजेसिव नजर आए हैं, जिसे फैंस के द्वारा काफी पसंद किया गया है। हालांकि अब ऐसा लगता है कि दोनों के बीच रिश्ते में कुछ कड़वाहट आ गई है।

सिद्धार्थ ने शहनाज से कहा, 'जो अपने मां-बाप का सगा नहीं होता वो किसी  का सगा नहीं होता... समझी और तूने ये सौ बार दिखा दिया। मुझे ऐसे लोग पसंद नहीं हैं और मैं ऐसे लोगों से दूर रहता हूं। मैंने बहुत बार देखा.. तीन महीनों में, तेरे तरीकों को कई बार बच्चा समझ कर जाने दिया। बहुत बार नासमझ होकर जाने दिया.. पर मुझे पता है तू बहुत स्मार्ट है। मैं ऐसे लोग से दूर ही रहता हूं।' ऐसा कहकर सिद्धार्थ गार्डन से चले गए और शहनाज की आंखों में आंसू भर आए। इसके बाद शहनाज ने सिद्धार्थ से बाथरूम में कहा- शहनाज- एक बात पूछनी है तेरे से। तुझे ये कैसे पता कि मैं अपने मां-बाप की सगी नहीं हूं? सिद्धार्थ- मैंने तुम पर बहुत टाइम और इमोशन बेकार कर दिया है और मुझे अब नहीं करना।

सूत्रों के अनुसार सिद्धार्थ को हाल ही में शहनाज के साथ बात करने से इनकार करते हुए देखा गया। इसके चलते शहनाज की आंखों में आंसू आ गए। वो यह जानने की कोशिश कर रही थीं कि आखिर क्या गलत हो गया है, लेकिन सिद्धार्थ ने कुछ बताने से मना कर दिया। उन्होंने शहनाज से साफ तौर पर कह दिया कि वह किसी ऐसे व्यक्ति से दोस्ती नहीं कर सकते हैं जिसका अपने परिवार के साथ संबंध अच्छे नहीं है।

'बिग बॉस 13' के हालिया प्रोमो में शहनाज कहती हैं कि हैशटैग सिदनाज "खराब हो गया है।"

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: BJP-SP के बीच निर्दलीय ने बढ़ाई चुनौती
गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: BJP-SP के बीच निर्दलीय ने बढ़ाई चुनौती
UP MLC Election Results 2026 Live: 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
Live: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
MLC चुनावः गोरखपुर के DDU में काउंटिंग की तैयारी पूरी, प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल
देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहल में आजीविका मिशन के UP के 3 मॉडल

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget