एक्सप्लोरर

मेरा पति अमीर है, 1 लाख दे रही हूं, गोली मार दो... आशिक के लिए पत्नी ने ऐसे रची हत्या की साजिश

Auraiya Murder Case: औरेया में शादी के 14 दिनों के भीतर महिला ने सुपारी देकर अपने पति की हत्या करवा दी. पुलिस ने महिला, उसके आशिक और सुपारी किलर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Auraiya Murder News: उत्तर प्रदेश में मेरठ के सौरभ हत्याकांड के बाद अब यूपी के ही औरेया से इसी तरह का मर्डर केस सामने आया है, जहां पत्नी ने अपने आशिक के लिए अपने पति को मौत के घाट उतार दिया, वो भी शादी के 14 दिनों के भीतर. मामला औरैया के सहार थाना क्षेत्र के पलिया गांव का है. यहां यहां पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या के लिए सुपारी दे दी. औरिया पुलिस ने इस मर्डार का खुलासा करते हुए पत्नी, उसके आशिक और सुपारी किलर को गिरफ्तार कर लिया है. 

5 मार्च को सादी 19 मार्च को मर्डर!

औरैया के एसपी अभिजित आर. शंकर ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि 19 मार्च 2025 को 112 नंबर पर एक आपातकालीन कॉल आई, जिसमें बताया गया कि औरैया जिले के सहार थाना क्षेत्र में एक घायल व्यक्ति गेहूं के खेत में पड़ा है.  जिसके बाद पुलिस उसे अस्पताल लेकर गई. लेकिन इलाज के दौरान दिलीप की मौत हो गई. वहीं, पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआत में ऐसा लगा कि व्यक्ति पर अज्ञात व्यक्तियों ने हमला किया है. बाद में पीड़ित की पहचान दिलीप यादव के रूप में हुई, जो मूल रूप से मैनपुरी का रहने वाला था, लेकिन औरैया के दिबियापुर इलाके में रहता था. 

सीसीटीवी देखकर पुलिस के हत्थे चढ़ा सुपारी किलर

उन्होंने आगे कहा, "घटना की जांच में जुटी पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू किए, जिसमें दिलीप को सुपारी किलर रामजी नागर किसी काम के बहाने अपनी बाइक पर बैठाकर खेतों की तरफ ले जाता दिखाई दिया. इस पर पुलिस ने रामजी नागर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की. इसी दौरान गांव के ही रहने वाले अनुराग यादव को भी गिरफ्तार किया गया, जो मृतक की पत्नी के गांव का निवासी है."

अफेयर प्रगति-अनुराग का, शादी दिलीप से

एसपी अभिजित आर. शंकर ने बताया, "दिलीप यादव की 5 मार्च 2025 को प्रगति यादव के साथ शादी हुई थी. प्रगति और अनुराग एक ही गांव के रहने वाले थे और दोनों के बीच करीब 4 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. उन दोनों के अफेयर के बारे में परिवार को जानकारी थी, लेकिन शादी की इजाजत नहीं दी गई. इसके बाद जबरदस्ती प्रगति की शादी दिलीप यादव से कराई गई, जिससे प्रगति खुश नहीं थी. इस दौरान प्रगति ने हत्याकांड की साजिश रचाई और उसने अनुराग को बताया कि दिलीप काफी अमीर है. इसी के चलते बाद में उसने अनुराग को एक लाख रुपए भी दिए थे. अनुराग ने हत्याकांड में रामजी नागर को भी शामिल किया, जो सरगना भी रहा है."

हत्याकांड में तीन लोग गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, इस घटना में कुछ अन्य लोगों के शामिल होने की बात सामने आई है. उनके बारे में पुलिस पता लगा रही है. साथ ही पुलिस ने दिलीप यादव हत्याकांड में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें रामजी नागर, अनुराग उर्फ बबलू, और प्रगति यादव शामिल हैं.

पति की लोकेशन देकर करा दी हत्या

बता दें कि प्रगति ने अपने प्रेमी अनुराग उर्फ बबलू यादव से पति दिलीप की हत्या की प्लानिंग के लिए सुपारी किलर रामजी नागर उर्फ चौधरी से 2 लाख रुपए में डील तय की थी. उन्होंने काम से पहले एडवांस में 1 लाख रुपए और उसके बाद 1 लाख रुपए देने की बात कही थी. बाद में प्रगति ने अपने पति की लोकेशन दी और उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई. फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें-

राम मंदिर पर बड़ी खबर, दिसंबर तक पूरा होगा ये काम, सूर्य की किरण से तिलक पर भी आया अपेडट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget