एक्सप्लोरर

क्रिकेटर शमी की पत्नी को आधी रात को हिरासत में लिए जाने पर मुश्किल में घिरी यूपी पुलिस

यूपी पुलिस के एक बड़ी मुसीबत खड़ी हो गई है। क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी को आधी रात को उठाने के मामले में अप पुलिस सवालों के घेरे में हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट इस मामले में 25 जुलाई को सुनवाई करेगा।

प्रयागराज, एबीपी गंगा। क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां को आधी रात को उसकी ससुराल से हिरासत में लिए जाने के मामले में यूपी पुलिस अब बैकफुट पर आ गई है। यूपी पुलिस ने 18 जुलाई को इलाहाबाद हाईकोर्ट में जो हलफनामा दाखिल किया है, उसमे वह और भी मुश्किल में घिरती नज़र आ रही है। दरअसल यूपी पुलिस ने पहले यह सफाई दी थी कि उसने हसीन जहां को रात को नहीं, बल्कि सुबह नौ बजे गिरफ्तार किया था, जबकि हसीन जहां की तरफ से अमरोहा पुलिस द्वारा आधी रात को अस्पताल में मेडिकल चेकअप कराए जाने के दस्तावेज पेश कर दिए गए।

हसीन जहां मामले में यूपी पुलिस की सफाई

हसीन जहां द्वारा पेश किये गए इन दस्तावेजों के जवाब में यूपी पुलिस ने अब सफाई दी है कि रात को तबीयत बिगड़ने पर पहले उन्हें थाने लाकर लिखा पढ़ी की गई और फिर अस्पताल में इलाज कराया गया। ऐसे में सवाल यह उठता है कि अगर पुलिस ने हसीन जहां को रात को हिरासत में नहीं लिया था तो वह उन्हें अस्पताल लेकर कैसे पहुंची। अगर हसीन जहां सचमुच बीमार हो गईं थीं तो पुलिस को उसका पता कैसे चला और पुलिस कानून व्यवस्था संभालने के बजाय समाजसेवा क्यों करने लगी। इतना ही नहीं आधी रात को पुलिस स्टेशन के बाहर हसीन जहां की पुलिस से नोकझोंक का वायरल हो रहा वीडियो भी पुलिस के लिए मुसीबत का सबब बन गया है।

बयानों और रिकॉर्ड में उलझी यूपी पुलिस

कुल मिलाकर यूपी पुलिस अब अपने ही बयानों व रिकॉर्ड में उलझती जा रही है। मामले की सुनवाई कर रही जस्टिस एमसी त्रिपाठी की बेंच भी अमरोहा पुलिस के जवाब से संतुष्ट नहीं हुई और नाराज़गी जताते हुए 25 जुलाई को फिर से फ्रेश केस के तौर पर इस मामले की सुनवाई करने का फैसला किया है। इसी दिन हसीन जहां को यूपी पुलिस के जवाब पर अपना काउंटर दाखिल करना होगा। अगर अदालत इस मामले में जिम्मेदार पुलिस वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई करने का आदेश देती है तो आने वाले दिनों में क्रिकेटर मोहम्मद शमी को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि हसीन जहां की अर्जी में साफ तौर पर कहा गया है कि पुलिस शमी व उसके भाई के दबाव में काम कर रही है।

क्रिकेटर शमी की पत्नी को आधी रात को हिरासत में लिए जाने पर मुश्किल में घिरी यूपी पुलिस

28 अप्रैल को बेटी संग हसीन जहां की अमरोहा में हुई थी आधी रात गिरफ्तारी 

गौरतलब है कि क्रिकेटर मोहम्मद शमी का अपनी पत्नी हसीन जहां से विवाद चल रहा है। हसीन जहां 28 अप्रैल को बेटी व मेड के साथ अमरोहा स्थित ससुराल पहुंची और घर के अंदर दाखिल हो गईं। इस दौरान ससुराल वालों से उनकी कहासुनी भी हुई। आरोप है कि आधी रात को अमरोहा के डिडौली थाने की पुलिस शमी के घर पहुंची और हसीन जहां को बेटी व मेड के साथ जबरन थाने ले आई। हसीन जहां को रात के वक्त पुलिस जीप में बिठाकर थाने लाने और थाने के बाहर हसीन जहां व पुलिस वालों में तकरार की तमाम तस्वीरें व वीडियो भी वायरल हो चुके हैं।

क्रिकेटर शमी की पत्नी को आधी रात को हिरासत में लिए जाने पर मुश्किल में घिरी यूपी पुलिस

हसीन जहां ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में दाखिल की है अर्जी

हसीन जहां ने आधी रात को हिरासत में लिए जाने के खिलाफ पिछले दिनों इलाहाबाद हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल की थी। इस अर्जी में डिडौली थाने के एसएचओ व चार सब इंस्पेक्टर को पार्टी बनाया गया है। दलील यह दी गई है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक किसी महिला के घर पर दबिश व उसकी गिरफ्तारी सूरज डूबने के बाद नहीं हो सकती है। ऐसे में अमरोहा पुलिस ने अदालत के आदेश की अवमानना की है। उसे तब हिरासत में लिया गया, जब उसके खिलाफ कोई केस नहीं था और वह आधी रात को घर में सो रही थी। उसका मोबाइल फोन छीन लिया गया था और पुलिस ने उसके साथ धक्का मुक्की कर उसे चोट भी पहुंचाई। हसीन जहां के वकील मुख्तार आलम और साकिब मुख्तार के मुताबिक अदालत इस मामले में पचीस जुलाई को फिर से सुनवाई करेगी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड: 8 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा, हाई अलर्ट जारी
उत्तराखंड: 8 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा, हाई अलर्ट जारी
हरिद्वार: नदी में फंसीं 2 कारें, पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू
हरिद्वार: नदी में फंसीं 2 कारें, पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू
ऊधम सिंह नगर: 20 घंटे तहसील में विजिलेंस टीम को किया 'कैद'
ऊधम सिंह नगर: 20 घंटे तहसील में विजिलेंस टीम को किया 'कैद'
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget