एक्सप्लोरर

UP Politics: भूपेंद्र चौधरी बोले- 'होली से पहले होगा यूपी BJP का संगठन विस्तार', प्रयागराज कांड पर किया बड़ा दावा

बीजेपी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी (Bhupendra Chaudhary) ने कहा कि होली के पहले यूपी भाजपा का संगठन विस्तार होगा. इसके अलावा उन्होंने प्रयागराज की घटना पर बड़ा दावा किया है.

UP News: यूपी में बीजेपी (BJP) आगामी चुनाव की तैयारियों में लगी हुई है. हालांकि बीते लंबे वक्त से यूपी बीजेपी (UP BJP) के संगठन में विस्तार की चर्चा चल रही है. इसपर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी (Bhupendra Chaudharyy) ने कहा कि होली के पहले यूपी भाजपा का संगठन विस्तार होगा. प्रदेश अध्यक्ष ने प्रयागराज (Prayagraj) में उमेश पाल हत्याकांड (Umesh Pal Murder) पर भी बयान दिया.

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठन की एक प्रक्रिया है और वो अंतिम चरण में है. होली से पहले संगठन विस्तार होगा. भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि प्रयागराज की घटना बहुत दुखद है, बीजेपी पीड़ित परिवार के साथ है. जो भी दोषी हैं, जो इसमें शामिल हैं, सरकार कठोरतम कार्रवाई करेगी. ऐसी कार्रवाई करेगी जो नजीर बने और भविष्य में लोग इस तरह का कृत्य करने के लिए 100 बार सोचेंगे. 

Umesh Pal Murder: 'मिट्टी में मिलाने' का काम शुरू, अतीक अहमद के करीबी जफर अहमद के मकान पर बुलडोजर कार्रवाई जारी

क्या बोले यूपी बीजेपी के अध्यक्ष?
भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि इसका संकेत मुख्यमंत्री ने दिया है. जनता ने बीजेपी को बेहतर कानून व्यवस्था के साथ दोबारा चुना है. सीएम योगी के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार बेहतर कानून व्यवस्था के लिए संकल्पित है. हम उसी दिशा में आगे बढ़ रहे, हमारी नीति में बेहतर कानून का राज है. सामाजिक आधार पर किसी समाज का उत्पीड़न करना हमारा लक्ष्य नहीं है, हम सबको साथ लेकर चलते हैं.

उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अपनी सरकार में वो भेदभाव करते रहे, वैसी ही उनकी मानसिकता है, उसी अनुभव के आधार पर वह बोलते हैं. बता दें कि दिल्ली में हुई बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद से ही संगठन विस्तार पर अटकलें चल रही हैं.

बता दें कि इससे पहले भी कई मौकों पर भूपेंद्र चौधरी ने संगठन विस्तार को लेकर बयान दिया है. बीते दिनों उन्होंने कहा था कि कुछ नए चेहरों को हम संगठन में जगह देंगे. हालांकि कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के 48 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी के 48 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget