एक्सप्लोरर

भुवनेश्वर-देहरादून-श्रीनगर विमान को मिली हरी झंडी, जानें- किस दिन शुरू होगी फ्लाइट, क्या रहेगा शेड्यूल?

देहरादून एयरपोर्ट पर पहली बार एक फ्लाइट तीन शहरों-भुवनेश्वर, देहरादून और श्रीनगर को आपस में जोड़ेगी. इंडिगो का 186-सीटर विमान भुवनेश्वर से उड़ान भरकर देहरादून पहुंचेगा और फिर श्रीनगर के लिए रवाना.

Dehradun News: देहरादून एयरपोर्ट से देश के तीन प्रमुख शहरों को जोड़ने वाली भुवनेश्वर-देहरादून-श्रीनगर फ्लाइट को हरी झंडी मिल गई है. विमानन कंपनी इंडिगो 6 फरवरी 2025 से इस नई उड़ान सेवा की शुरुआत करेगी. इस पहल से उत्तराखंड को देश के अन्य हिस्सों से बेहतर हवाई संपर्क मिलेगा.

देहरादून एयरपोर्ट पर पहली बार एक फ्लाइट तीन शहरों- भुवनेश्वर, देहरादून और श्रीनगर को आपस में जोड़ेगी. इंडिगो का 186-सीटर विमान भुवनेश्वर से उड़ान भरकर देहरादून पहुंचेगा और फिर श्रीनगर के लिए उड़ान भरेगा. एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, यह सेवा क्षेत्र के पर्यटन, व्यापार और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने में सहायक होगी.

भुवनेश्वर- देहरादून-श्रीनगर एयरपोर्ट फ्लाइट का शेड्यूल जानें
भुवनेश्वर- देहरादून-श्रीनगर एयरपोर्ट फ्लाइट का शेड्यूल की बात करें तो यह विमान सबसे पहले भुवनेश्वर से उड़ान भरकर सुबह 9:05 बजे देहरादून पहुंचेगी. इसके बाद देहरादून से श्रीनगर के लिए यह विमान सुबह 9:45 बजे रवाना होगा. श्रीनगर से लौटकर यह विमान दोपहर 12:50 बजे देहरादून पहुंचेगा और देहरादून से भुवनेश्वर के लिए यह विमान दोपहर 1:20 बजे उड़ान भरेगा.

देहरादून से भुवनेश्वर का हवाई सफर लगभग दो घंटे में पूरा होगा, जबकि श्रीनगर तक का सफर महज 1 घंटे 5 मिनट में तय किया जा सकेगा. यह फ्लाइट शुरुआती तौर पर सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को संचालित की जाएगी. यात्रियों की संख्या और मांग बढ़ने पर इसे सप्ताह के अन्य दिनों में भी चलाने पर विचार किया जाएगा. 6 फरवरी की शुरुआत में देहरादून से भुवनेश्वर का किराया 4,999 रुपये रखा गया है, जबकि देहरादून से श्रीनगर के लिए 4,696 रुपये का टिकट मिलेगा. हालांकि, बुकिंग की स्थिति के अनुसार किराया बढ़ या घट सकता है.

इंडिगो के अतिरिक्त विमान सेवाओं के शुरू होने से यात्रियों के पास अधिक विक्लप
देहरादून एयरपोर्ट, जिसे जॉलीग्रांट एयरपोर्ट के नाम से जाना जाता है. विंटर सीजन में आमतौर पर उड़ानों की संख्या घट जाती है. लेकिन इस बार इसमें वृद्धि देखी जा रही है. इंडिगो ने बंगलुरु के लिए केवल रविवार को एक अतिरिक्त फ्लाइट शुरू की है. वहीं, एयर इंडिया ने 1 जनवरी से दिल्ली के लिए अपनी एक अतिरिक्त उड़ान सेवा शुरू की है. अब भुवनेश्वर-देहरादून-श्रीनगर फ्लाइट की शुरुआत से यात्रियों के पास और अधिक विकल्प होंगे.

यह पहली बार है जब देहरादून एयरपोर्ट से भुवनेश्वर और श्रीनगर के लिए सीधी उड़ान शुरू की जा रही है. इससे पहले 7 मई 2017 को स्पाइसजेट ने जम्मू के लिए सीधी उड़ान शुरू की थी, लेकिन यह सेवा कुछ समय बाद बंद हो गई. स्पाइसजेट कंपनी ने भी बाद में अपनी सेवाएं बंद कर दीं.

यह भी पढ़ें- यूपी में कड़ाके की ठंड के बीच झमाझम बारिश का अलर्ट, ओले गिरने की भी चेतावनी, जानें- IMD का अपेडट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब्बास अंसारी की ओम प्रकाश राजभर को नसीहत, बोले- 'BJP आपकी पार्टी को खा रही है'
अब्बास अंसारी की ओम प्रकाश राजभर को नसीहत, बोले- 'BJP आपकी पार्टी को खा रही है'
10वें दीपोत्सव में लाखों दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, स्वदेशी ड्रोन से होगा भव्य शो
10वें दीपोत्सव में लाखों दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, स्वदेशी ड्रोन से होगा भव्य शो
टेकसंगम 2026 में शामिल होंगे CM योगी, AI और साइबर सुरक्षा पर होगी बात
टेकसंगम 2026 में शामिल होंगे CM योगी, AI और साइबर सुरक्षा पर होगी बात
राजकुमार भाटी विवाद पर सपा सांसद प्रिया सरोज का बयान, कहा- 'BJP हमेशा नफरत...'
राजकुमार भाटी विवाद पर सपा सांसद प्रिया सरोज का बयान, कहा- 'BJP हमेशा नफरत...'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
'हिंदू खतरे में नहीं, बीजेपी...', जन आक्रोश मोर्चे पर भड़के आसिफ शेख
'हिंदू खतरे में नहीं, बीजेपी...', जन आक्रोश मोर्चे पर भड़के आसिफ शेख
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, प्रभास का लुक उड़ा देगा होश, जानें- कब रिलीज होगी फिल्म?
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, विद्रोही सैनिक के दमदार अवतार में दिखे प्रभास
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
राजस्थान में 8वीं के छात्रों को स्कॉलरशिप का मौका, 30 अक्टूबर से करें आवेदन
राजस्थान में 8वीं के छात्रों को स्कॉलरशिप का मौका, 30 अक्टूबर से करें आवेदन
SUV की बिक्री में Tata की पकड़, Punch बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार
SUV की बिक्री में Tata की पकड़, Punch बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार
Embed widget