एक्सप्लोरर

BHU में पढ़ने वाले बांग्लादेशी छात्रों का क्या होगा? कोर्स पूरा हो गया तो कहां रहेंगे? आया बड़ा अपडेट

UP News:बांग्लादेश में हुए आंदोलन के बाद इसकी चर्चा चारो तरफ है. वहीं बीएचयू प्रशासन ने बांग्लादेशी छात्रों को लेकर बड़ा फैसला लिया है. विवि प्रशासन द्वारा बकायदा इसके लिए एक लेटर भी जारी किया गया है.

Varanasi News: काशी हिंदू विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले बांग्लादेशी छात्रों को विवि प्रशासन से बहुत बड़ी राहत मिली है. मिली जानकारी के अनुसार काशी हिंदू विश्वविद्यालय में अलग-अलग कोर्स में कुल 201 बांग्लादेशी छात्र पढ़ते है. वहीं इन बांग्लादेशी छात्रों में कई बीएचयू स्थित हॉस्टल में भी रहते है. बांग्लादेश की मौजूदा स्थिति को देखते हुए विश्वविधायल प्रशासन की तरफ से यह फैसला लिया गया है.

बीएचयू प्रशासन की ओर से लेटर जारी कर इसकी जानकारी दी है. लेटर में लिखा गया है कि बीएचू पासआउट बांग्लादेशी छात्रों को छात्रावास में रहने की अनुमति देगा. जिन्होंने अपने कोर्स पूरा कर लिया है. वहीं जो छात्रावास में छात्र रह रहे है उन्हें कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा. अन्यथा उन्हें अतिथि शुल्क का भुगतान करना होगा. ऐसे छात्र को बांग्लादेश में स्थित सामान्य होने तक परिसर में रहने की अनुमति दी जाएगी. 

छात्रों को हर सहायता प्रदान की जाएगी
विवि प्रशासन द्वारा यह निर्णय उन छात्रों के हित में लिया गया है. जिन्होंने विश्वविद्यालय में अपनी पढ़ाई पूरी कर ली है और कार्यक्रम पूरा होने पर उन्हें छात्रावास खाली करना था. इंटरनेशनल सेंटर के समन्वयक प्रो. एस.वी.एस. राजू ने बताया कि बांग्लादेशी छात्रों को अपने देश वापस लौटने में आने वाली चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय ने निर्णय लिया है कि जो छात्र विश्वविद्यालय के छात्रावास में रहना चाहते हैं.उन्हें ऐसा करने दिया जाएगा तथा उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी.

क्या बोले प्रो. राजू
प्रो. राजू ने कहा, हमने छात्रों को आश्वासन दिया है कि यदि उन्हें परिसर में रहने के दौरान किसी अन्य कठिनाई का सामना करना पड़ता है, तो विश्वविद्यालय उसके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाएगा. उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में स्थिति सामान्य होने तक वे यहां रह सकते हैं. बनारस हिंदू विश्वविद्यालय हर साल सैकड़ों अंतरराष्ट्रीय छात्रों को विभिन्न कार्यक्रमों में दाखिला देता है. इनमें से बड़ी संख्या में छात्र बांग्लादेश से आते हैं. इनमें से कई छात्र परिसर में विश्वविद्यालय के छात्रावास में रहते हैं.

ये भी पढ़ें: मालिक नहीं, भाई कहिए…', रामचेत मोची ने राहुल गांधी को भेजे जूते, नेता प्रतिपक्ष हुए भावुक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नूंह में ओवरलोड डंपर ने पुलिस की बोलेरो को 20 मीटर तक घसीटा, चालक समेत 2 आरोपी गिरफ्तार
नूंह में ओवरलोड डंपर ने पुलिस की बोलेरो को 20 मीटर तक घसीटा, चालक समेत 2 आरोपी गिरफ्तार
महोबा में अधिवक्ता पर हमले को लेकर फूटा वकीलों का गुस्सा, काम ठप, सड़कों पर किया प्रदर्शन
महोबा में अधिवक्ता पर हमले को लेकर फूटा वकीलों का गुस्सा, काम ठप, सड़कों पर किया प्रदर्शन
अलीगढ़ में भू-माफियाओं पर बड़ा एक्शन, प्लॉटों पर कब्जे की कोशिश के मामले में 10 मुकदमे, 2 गिरफ्तार
अलीगढ़ में भू-माफियाओं पर बड़ा एक्शन, प्लॉटों पर कब्जे की कोशिश के मामले में 10 मुकदमे, 2 गिरफ्तार
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी करेंगे लोकार्पण, राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Embed widget