एक्सप्लोरर

Holi 2023: BHU परिसर में अब मनाई जाएगी होली, छात्रों के विरोध के बाद बैन का आदेश लिया गया वापस

Varanasi News: बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा जब परिसर में होली खेलने को लेकर प्रतिबंध की घोषणा की गई तो इसको लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी और इस फैसले का विरोध जताया गया.

Banaras Hindu University: बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) ने छात्रों, शिक्षकों और विश्व हिंदू परिषद (VHP) के विरोध के बाद परिसर के अंदर होली मनाने पर पाबंदी के आदेश को वापस ले लिया है. बीएचयू के मुख्य प्रॉक्टर ने कहा कि होली मनाने के लिए सार्वजनिक स्थान पर एकत्रित होने के संबंध में 28 फरवरी को जारी आदेश को वापस लिया जा रहा है. प्रॉक्टर ने बताया कि सोशल मीडिया (Social Media)और संचार के अन्य माध्यमों से मिली प्रतिक्रिया को देखते हुए यह फैसला किया गया है. 

28 फरवरी को बीएचयू के चीफ प्रॉक्टर द्वारा एक फॉर्म जारी किया गया था. इस फॉर्म में कहा गया था कि विश्वविद्यालय परिसर में सार्वजनिक स्थान पर होली खेलना या संगीत बजाना प्रतिबंधित है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. सभी निदेशकों, संकाय प्रमुखों और प्रशासनिक प्रमुखों को आदेश के बारे में छात्रों को सूचित करने और आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया था. रंगों के त्योहार के जश्न पर अंकुश लगाने के लिए विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ-साथ शिक्षकों ने भी विरोध किया था.

यूनिवर्सिटी पहले भी दे चुका है सफाई
विरोध के बाद बीएचयू की तरफ से सफाई भी आई थी. यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अभिमन्यु सिंह ने कहा था कि काशी हिंदू विश्वविद्यालय अपने पर्वों के लिए ही जाना जाता है. केवल सार्वजनिक स्थानों पर होली खेलने के लिए मन किया गया है, जैसे हॉस्पिटल और मंदिर. जबकि मधुबन में बहुत अच्छे तरीके से मनाया गया है. ऐसा कोई भी खबर नहीं है कि होली नहीं मनाने दिया जाएगा. प्रशासन बस ये चाहता है कि होली का त्यौहार जब भी मने, वह सलीके से मने. किसी जबरन तौर तरीके से न मनाया जाए. प्रोफेसर ने कहा था कि डीजे मना किया गया है, साउंड सिस्टम को नहीं. हालांकि की मधुबन में भी इसी तरह होली मनाई गयी 

ये भी पढे़ं -

Unnao News: उन्नाव में 15 साल की रेप पीड़िता ने दिया बच्चे को जन्म, आरोपी लड़का भी है नाबालिग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
NCERT की किताबों के कागज पर विवाद, शिक्षा मंत्रालय ने मांगी पूरी रिपोर्ट
NCERT की किताबों के कागज पर विवाद, शिक्षा मंत्रालय ने मांगी पूरी रिपोर्ट
Embed widget