एक्सप्लोरर

Rahul Gandhi T-shirt: 'भारत जोड़ो यात्रा' में राहुल गांधी की टी शर्ट पर रामदेव ने ली चुटकी, बताया- क्यों नहीं लगती ठंड?

Baba Ramdev On Rahul Gandhi T-shirt: रामदेव ने कहा कि हमने तो जीवन भर ठंड हो या गर्मी सिर्फ दो ही कपड़े पहने हैं. राहुल गांधी इस यात्रा से खोई हुई राजनीतिक विरासत पाना चाहते हैं.

Congress Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' (Bharat Jodo Yatra) के दौरान राहुल गांधी टी शर्ट (Rahul Gandhi T-Shirt) में घूमते नजर आ रहे हैं, इस पर काफी सियासत भी देखने को मिली और अब राहुल की इस टी शर्ट पर योग गुरू बाबा रामदेव (Baba Ramdev) ने इस पर चुटकी लेते हुए कहा कि राहुल गांधी ने टी-शर्ट के अंदर इनर पहनी हुई है इसलिए उन्हें ठंड नहीं लगती. उन्होंने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से वो अपनी खोई हुई राजनीतिक विरासत पाने की कोशिश कर रहे हैं. 

रामदेव ने राहुल गांधी के तपस्वी और पुजारी वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए नसीहत दी कि इस तरह के बयानों से उनकी छवि धूमिल होती है. जिस तरह से वह भारत जोड़ने की बात कर रहे हैं ऐसे बयानों से भारत तोड़ने की बात होती है. 

राहुल गांधी की टी शर्ट पर कसा तंज
योग गरु बाबा रामदेव ने इतनी ठंड में राहुल गांधी के टीशर्ट पहनने पर चुटकी लेते हुए कहा कि राहुल गांधी ने टीशर्ट के नीचे इनर पहनी हुई है ठंड में ज्यादा कपड़े पहनने की जरूरत नहीं होती. हमने तो जीवन भर ठंड हो या गर्मी सिर्फ दो ही कपड़े पहने हैं. राहुल गांधी इस यात्रा के माध्यम से अपनी खोई हुई राजनीतिक विरासत को पाना चाहते हैं यह सब का लोकतांत्रिक अधिकार है. 

पुजारी और तपस्वी वाले बयान पर कही ये बात
राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कहा था कि ये देश पुजारियों का नहीं बल्कि तपस्वियों का है. इस पर निशाना साधते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि ये सिर्फ राजनीतिक हथकंडे हैं. भारत तपस्वियों, पुजारियों, ब्राह्मणों, दलितों सबका देश है. राजनीतिक लोग इन्हें बांटने का कार्य करते हैं. उनके हमदर्द बनते हैं और अपने आप को सही दिखाने के लिए दूसरों को नीचा दिखाते हैं. बाबा रामदेव ने कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के जरिए मेहनत कर रहे हैं. इस तरह के बयानों से उनकी छवि धूमिल होती है.  उनके सलाहकार, जो उन्हें सलाह देते हैं उसपर सोचना चाहिए. 

जोशीमठ के पीड़ितों को भेजी राहत सामग्री
जोशीमठ आपदा में प्रभावित परिवारों को राहत देने के लिए योग गुरु रामदेव आगे आए हैं. कनखल के दिव्य योग मंदिर से स्वामी रामदेव ने राहत सामग्री से भरे दो ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर जोशीमठ के लिए रवाना किया. जोशीमठ में प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए पतंजलि योगपीठ की ओर से दो हजार कंबल और राशन सामग्री भेजी गई है. स्वामी रामदेव ने कहा कि प्राकृतिक आपदा का शिकार हुए लोगों की मदद के लिए पतंजलि योगपीठ तत्पर है. बुधवार को आचार्य बालकृष्ण जोशीमठ पहुंचकर राहत सामग्री लोगों में बाटेंगे. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: सपा नेता की गिरफ्तारी पर पहली बार बोले सांसद बर्क, कहा- 'फांसी के तख्ते को भी चूमने में संकोच नहीं'

रोहित सिखौला 2004 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. राजनीतिक, क्राइम और धार्मिक खबरों पर विशेष फोकस रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget