एक्सप्लोरर

शामली में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, भजन गायक अजय पाठक और पत्नी व बेटी की हत्या

शामली में भजन गायक अजय पाठक उनकी पत्नी और बेटी की हत्या कर दी गई है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

शामली, एबीपी गंगा। प्रदेश में हत्याओं का सिलसिला थम नहीं रहा है। ताजा मामला शामली का है, यहां नववर्ष की पूर्व संध्या पर एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या की गई है। आदर्शमण्डी क्षेत्र के पंजाबी कॉलोनी में बदमाशों ने भजन गायक अजय पाठक, उनकी पत्नी स्नेहा और बेटी वसुंधरा की हत्या कर दी। खबर के मुताबिक, तीनों के शव उनके घर में खून से लथपथ पड़े मिले हैं। उन्हें मारने के लिए धारदार हथियार का इस्तेमाल किया गया था। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। इस घटना के बाद मृतक अजय पाठक का बेटा भी घर से गायब है। बताया जा रहा है कि बदमाश उनके बेटे को अपने साथ गाड़ी में लेकर फरार हुए हैं।

बताया जा रहा है कि बदमाश पहले घर में घुसे और फिर पूरी वारदात को अंजाम दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश अजय पाठक की गाड़ी से ही उनके बेटे को लेकर फरार हो गए। घटना का पता उस वक्त लगा जब अजय के भाई उनके घर पहुंचे। कुछ संदिग्ध लगने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दरवाजा खोला तो हैरान रह गई। मृतक अजय पाठक व उनकी पत्नी की लाश ऊपर पड़ी हुई थी जबकि उनकी बेटी की हत्या करने के बाद लाश को नीचे लाकर डाला गया था।

दिनदहाड़े हुए ट्रिपल मर्डर की वारदात से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। आनन-फानन में जिले के तमाम आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे जिसके बाद पुलिस ने रांची की टीम को फोन किया और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस ने तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस अजय पाठक के मकान के बाहर और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में मूसलाधार बारिश, सड़कें जलमग्न, घरों में घुसा पानी
लखनऊ में मूसलाधार बारिश, सड़कें जलमग्न, घरों में घुसा पानी
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
वाराणसी में युवकों का उत्पात, Maggi के लिए फूंक दी कार
वाराणसी में युवकों का उत्पात, Maggi के लिए फूंक दी कार
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget