एक्सप्लोरर

भदोही: योगी बोले- हम कहते हैं सबका साथ-सबका विकास, ‘वे’ कहते हैं मेरा परिवार और मेरा विकास

उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस से यह पूछा जाना चाहिए कि जो काम प्रदेश सरकार ने साढ़े चार साल में कर दिया, उसे 70 वर्षों में भी क्यों नहीं किया जा सका.

भदोही: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके (मुख्यमंत्री के) लिए यह प्रदेश ही उनका परिवार है, जबकि पहले की सरकारों के लिए इसके उलट, परिवार ही प्रदेश होता था. उन्होंने कहा, ‘‘हम कहते हैं कि सबका साथ और सबका विकास, जबकि वो कहते हैं कि मेरा परिवार और मेरा विकास.' 

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने 373 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास करने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पहले की सरकारों में बिजली, गैस, राशन मुफ्त में देने की बात तो दूर, पैसे देकर भी नहीं मिलता था, बल्कि गरीबों को पुलिस के डंडे मिला करते थे. उन्‍होंने कहा कि इसकी वजह यह थी कि उन सरकारों ने राजनीति का अपराधीकरण कर रखा था और गरीबों के राशन हड़प लिये जाते थे, ज़मीन पर कब्ज़ा कर लिये जाते थे, लेकिन अपराधी यह जान लें कि अब अगर कोई ऐसा करने की कोशिश भी करेगा तो बुलडोजर तैयार खड़ा मिलेगा.

योगी ने भदोही जिले में एक मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की और कहा कि उनकी सरकार ने प्रदेश के 59 जिलों में मेडिकल कॉलेज खोलने की शुरुआत की है. अब इसमें आज से भदोही भी शामिल कर लिया गया. इस तरह प्रदेश में 60 मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं. उन्होंने भदोही में 12 साल से रुकी नियुक्तियों के लिए एक साल से आंदोलनरत सफाईकर्मियों को दो माह के भीतर नियुक्ति का भरोसा दिलाया और कहा कि पंचायती राज विभाग जल्द यह काम करेगा.

योगी ने जनसभा में मौजूद लोगों को दीपावली की अग्रिम बधाई देते हुए सवाल किया कि क्या सपा, बसपा और कांग्रेस के रहते अयोध्या में राम मंदिर बन पाता. उन्होंने कहा कि मंदिर का निर्माण कार्य शुरू है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि भदोही की कुल आबादी 15 लाख से अधिक है, जबकि इस जिले में केंद्र और राज्‍य सरकार की जनहितकारी, लोक कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित होने वालों की संख्या 10 लाख से अधिक है. उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस से यह पूछा जाना चाहिए कि जो काम प्रदेश सरकार ने साढ़े चार साल में कर दिया, उसे 70 वर्षों में भी क्यों नहीं किया जा सका.

इससे पहले जनसभा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पूर्व की सरकारों में बिजली न होने से आदमी अंधेरे में दो रोटी खाता था, लेकिन भाजपा की जब से सरकार बनी है तब से भरपूर बिजली मिलने पर आदमी बिजली में अपने घरवालों के साथ बैठकर सुकून से दो रोटी अधिक खाने लगा है. उन्होंने असदुद्दीन ओवैसी के बारे में कहा कि वह उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने नहीं माहौल खराब करने आये हैं.

यह भी पढ़ें:

अनुप्रिया पटेल ने किस बात के लिए की प्रियंका गांधी की तारीफ ? जानें यूपी चुनाव में जीत को लेकर क्या कहा

मथुरा: वृंदावन कुंभ में होने वाले हुनर हाट में 100 दस्तकार लेंगे हिस्सा, 10 नवंबर से होगा आयोजन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
गाजियाबाद: CM योगी ने प्राचीन दूधेश्वरनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक, वेदपाठी छात्रों से किया संवाद
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ
योगी सरकार की शिक्षक कैशलेस इलाज योजना का असर, 10 दिन में 142 शिक्षकों को मिला लाभ
CM योगी को भेंट की हाथ से बनाई तस्वीर, युवक को मंच पर बुलाकर दी शाबाशी और आशीर्वाद
CM योगी को भेंट की हाथ से बनाई तस्वीर, युवक को मंच पर बुलाकर दी शाबाशी और आशीर्वाद
मुरादाबाद: एक्टर आमिर खान को धमकी पर भड़कीं सपा सांसद रुचि वीरा, कहा- 'हमारे देश में...'
मुरादाबाद: एक्टर आमिर खान को धमकी पर भड़कीं सपा सांसद रुचि वीरा, कहा- 'हमारे देश में...'

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget