एक्सप्लोरर

Bhadohi News: भदोही में पुलिस और बदमाशों की हुई मुठभेड़, एक घायल, चार वाराणसी की तरफ भागे

UP News: यूपी के भदोही में पुलिस और बदमाशों के बीट मुठभेड़ हो गई, जिसके बाद एक बदमाश के पैर में गोली लग गई. साथ ही चार अपराधी मौके से फरार हो गए.

Bhadohi News: यूपी के भदोही में बदमाशों संग पुलिस की हुई मुठभेड़ से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस और शातिर अपराधियों के बीच मुठभेड़ में एक लुटेरे के पैर में गोली लगने से वह घायल होकर वहीं गिर गया. वहीं मौके से चार आरोपी आसानी से वाराणसी की तरफ भागने में सफल हो गए. मौके से पुलिस ने एक बाइक और एक पिस्टल बरामद की है. वहीं घायल अपराधी को अस्पताल में भर्ती करा भागे अपराधियों की कुंडली क्राइम ब्रांच और भदोही पुलिस खंगाल रही है.

क्या है पूरा मामला?
भदोही में मंगलवार सुबह गोलियों की गूंज से समूचे इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया. क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सुबह के वक्त बाइक पर सवार होकर कुछ अपराधी शहर कोतवाली क्षेत्र के धरौहरा से निकलने वाले हैं. जिसके बाद शहर कोतवाली भदोही पुलिस ने क्राइम ब्रांच की सूचना पर इलाके में चेकिंग अभियान शुरू कर दिया. बाइक पर सवार कुछ अपराधियों को जब रोका गया तो उन्होंने अपने को फसंता देख पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी और जवाबी कार्रवाई  में पुलिस टीम की तरफ से भी फायरिंग की गई. जिसमें वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के रहने वाले शातिर लुटेरे मोहम्मद इकराम के पैर में गोली लगी है. घायल अपराधी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

घायल अपराधी को अस्पताल में भर्ती कराया गया
अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर चेकिंग की जा रही थी जहां एक बाइक पर तीन और एक बाइक पर दो लोग सवार थे. जिसमें दो पहले ही भाग गए और तीन अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. जिसमें पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए अपराधी के ऊपर विभिन्न जनपदों में कई संगीन मुकदमे दर्ज है और इसके पास से एक अवैध पिस्टल और एक दो पहिया वाहन बरामद किया गया है. साथ ही साथ फरार हुए दो अन्य अपराधियों की भी सरगर्मी से तलाश की जा रही है.

ये भी पढ़ें:-

Kaushambi News: कौशांबी में पुलिस के हाथ लगे 9 शातिर चोर, अलग-अलग जिलों में करते थे वाहन चोरी

Hamirpur News: जमीनी विवाद को लेकर परिवार के पांच लोगों ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या की कोशिश, जानें- पूरा मामला 

रोहित कुमार गुप्ता उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. यहां की राजनीतिक, समाजिक और क्राइम की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस समेत अन्य बड़े संस्थानों में काम किया है. उन्हें प्रिंट और टीवी पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है. इसके साथ ही, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स में उत्कृष्ट समाज सेवा के लिए उन्हें राज्यपाल द्वारा राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सहारनपुर शहर सीट पर सपा-बीजेपी में कांटे की टक्कर, ये वोटर तय करेंगे 2027 की जीत
सहारनपुर शहर सीट पर सपा-बीजेपी में कांटे की टक्कर, ये वोटर तय करेंगे 2027 की जीत
'यूपी में नो कर्फ्यू, नो दंगा', अंबेडकरनगर में बोले CM योगी
'यूपी में नो कर्फ्यू, नो दंगा', अंबेडकरनगर में बोले CM योगी
Exclusive: ‘403 सीटों पर लड़ेंगे, कहीं नल तो कहीं कमल', RLD के नए प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा दावा
Exclusive: ‘403 सीटों पर लड़ेंगे, कहीं नल तो कहीं कमल', RLD के नए प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा दावा
Mahoba News: महोबा में E-Scooty शोरूम में लगी आग, 20 स्कूटी जलीं; लाखों का नुकसान
महोबा में E-Scooty शोरूम में लगी आग, 20 स्कूटी जलीं; लाखों का नुकसान

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
Furniture Marks On Wall: घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
Embed widget