एक्सप्लोरर

भदोही में गाज़ी मियां के मजार पर लगने वाले मेले पर विवाद, हिंदू संगठनों ने रोक लगाने की मांग

UP News: हिन्दू जागरण मंच ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजे पत्रक में सालार मसूद की याद में लगने वाले गाज़ी मियां के मेले पर प्रतिबंध लगाने की मांग की.

Bhadohi News: उत्तर प्रदेश के संभल में सैयद सालार मसूद गाज़ी को लेकर हुए विवाद के बाद भदोही में भी मुद्दा गरम हो गया है. हिन्दू जागरण मंच ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजे पत्रक में सालार मसूद की याद में लगने वाले गाज़ी मियां के मेले पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि मेले में धर्म परिवर्तन और लव जिहाद की गतिविधियां होती हैं. इस दौरान राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के सदस्य भी इसमें शामिल रहे. जिलाधिकारी विशाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और अगर आरोप सही पाए जाते हैं तो मेले को रोकने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

भदोही शहर कस्बे के मर्यादपट्टी में बने गाज़ी मियां के मजार पर यहां हर साल 5 दिवसीय होने वाले मेले के विरोध में हिंदू जागरण मंच और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ खड़ा हो गया है. हिन्दू जागरण मंच के काशी प्रांत के भदोही जिला संयोजक रामेशवर सिंह ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र के माध्यम से मांग किया है कि सोमनाथ मंदिर के विध्वंसक और आक्रांता व हिन्दुओं के हत्यारे और मां बहन की अस्मत से खेलने वाले सालार मसूद गाज़ी मियां के मेले का हम लोग विरोध करते है और इसे बन्द करने की मांग करते है.

गाज़ी मियां के मेले के नाम पर होता है धर्म परिवर्तन
हिन्दू जागरण मंच के संयोजक ने कहा कि गाज़ी मियां के मेले के नाम पर भोली भाली गाँव और शहर की औरतों को झांसे में लेकर गाज़ी मियां के मजार पर चादर चढ़वाकर पूजा पाठ करवाया जाता है और धीरे धीरे उनका धर्म भी परिवर्तन करवा दिया जाता है, अज्ञानता वश हिन्दू धर्म की महिलाओं व् नवजवानों की भागीदारी रहती है ऐसे में इस आयोजन को बन्द किया जाना चाहिए नहीं तो आगे और बड़ा आंदोलन किया जायेगा.

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के इकाई की जिला धर्म जागरण संयोजक पंकज ने बताया कि सालार मसूद गाज़ी क्रूर आक्रांता था, उसने हिन्दूओं के साथ बहुत बर्बरता की थी. भदोही में सालों से चली आ रही इस कुरीति को खत्म करने का सही समय आ गया है. हमारी हिन्दू बहनों और माताओं बेटियों को इसके बारे में पढ़ना और जानना चाहिए कि वो किसकी उपासना कर रही है. वक्त आ गया है कि सैकड़ों मंदिरों के साथ साथ अति प्राचीन सोमनाथ मंदिर को लूटने वाले और शिवलिंग तोड़ने वाले सालार मसूद गाज़ी मियां का मेला यहां नहीं लगने दिया जाएगा.

अवैध रूप बनाई गई है मियां मजार की दरगाह
हिंदू जागरण मंच और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का दावा है कि यहां गाज़ी मियां का मजार भी अवैध रूप से बनाया गया है. भदोही जिलाधिकारी विशाल सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम से हमे एक शिकायती पत्र मिला है जिसमें कहा गया है कि मेले के नाम पर धर्म परिवर्तन और लव जिहाद किया जाता है जिसके लिए खुफिया विभाग की टीमों को उसकी जांच के लिए लगा दिया गया है और अगर कोई भी तथ्य सही पाए जाते है तो मेले को पाबंद किया जाएगा लेकिन बिना किसी ठोस सबूत के किसी भी बड़े आयोजन को यूंही रोकना उसे बन्द करवाना भी सही नहीं है. 

ज्ञात हो कि इस बाबत इतिहासकारों द्वारा बताया जाता है कि उत्तर प्रदेश में सैयद सालार मसूद गाज़ी का सामना इसी राज्य के श्रावस्ती के महाराजा सुहेलदेव राजभर से हुआ जिन्होंने लगभग 21 राजाओं मिलाते हुये और उनकी छोटी छोटी सेनाओं को जोड़कर एक बृहद सेना तैयार कर मसूद सालार गाज़ी से सीधी टक्कर ली और दोनों के बीच भीषण जंग में महाराजा सुहेलदेव ने मसूद सालार गाज़ी को करारी शिकस्त देते हुये उसे पराजित किया और इस जंग में उसकी मौत हो गई जिसके बाद उसकी सेना ने उसे बहराइच में दफना दिया जो बाद में कब्र (दरगाह) के रूप में तीर्थस्थल बन गया.

ये भी पढ़ें: जेल से रिहा हुए मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी, ईद से पहले परिवार में खुशी का माहौल

रोहित कुमार गुप्ता उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. यहां की राजनीतिक, समाजिक और क्राइम की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस समेत अन्य बड़े संस्थानों में काम किया है. उन्हें प्रिंट और टीवी पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है. इसके साथ ही, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स में उत्कृष्ट समाज सेवा के लिए उन्हें राज्यपाल द्वारा राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: विधवा पेंशन के लिए ₹380 करोड़ से अधिक की व्यवस्था, आदेश जारी
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
यूपी: ODOP योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'
राजभर का अखिलेश पर पलटवार, 'आज कल कांग्रेस का भाव क्या है?'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget