एक्सप्लोरर

UP Election 2022: छत्तीसगढ़ के मुखिया भूपेश बघेल ने भदोही में की जनसभा, CM Yogi के लिए कही ये बात

Bhadohi News: आखिरी चरण के चुनाव प्रचार के लिए भदोही पहुंचे छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जनता ने ठान लिया है कि सीएम योगी को वापस मठ भेजना है.

CM Bhupesh Baghel In UP: यूपी के भदोही (Bhadohi) में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित किया. जनसभा को संबोधित कर उन्होंने कहा कि यूपी की जनता ने मन बना लिया है कि बाबा को वापस भेजना है, अब योगी जी मठ में बैठेंगे. वहीं पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को घेरते हुए उन्होंने कहा कि छात्रों को यूक्रेन से समय से न निकाल पाना मोदी सरकार की बड़ी नाकामी है.

बता दें कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव अब अंतिम चरण में प्रवेश कर गया है, यहां सातवें चरण को लेकर सात मार्च को मतदान होना है. ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियों के नेतागण ताबड़तोड़ जनसभाएं कर रहे हैं. इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भदोही जनपद के ज्ञानपुर में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित किया. मुख्यमंत्री बघेल ने भाजपा को निशाना साधते हुए कहा कि जो 5 किलो राशन जो मिल रहा है वह मार्च तक ही मिलेगा फिर खत्म हो जाएगा.

बताया क्या हैं कांग्रेस का मॉडल

भूपेश बघेल ने पत्रकारों को बयान देते हुए कहा कि यूपी की जनता ने अब मन बना लिया है योगी जी मठ में बैठेंगे, अब वह लखनऊ नहीं पहुंचने वाले हैं. उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने जितने निर्माण किये है उसको एक-एक करके भाजपा सरकार बेच रही है रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट से लेकर सब कुछ बेचा जा रहा है. नौजवानों को नौकरियां नहीं मिल रही हैं. कांग्रेस का मॉडल यह है कि आम जनता को शक्तिशाली बनाएं और बेरोजगारों को रोजगार दें, गरीबों तक हर योजनाओं को पहुंचाया जाए. 

यूक्रेन में छात्रों के फंसे होने पर उन्होंने कहा कि यह भारत सरकार की नाकामी है. सरकार ने अगर समय रहते व्यवस्था कर ली होती तो ऐसा नहीं होता. सरकार ने कोई व्यवस्था नहीं की और प्रधानमंत्री जी चुनाव प्रचार में व्यस्त रहे.

यह भी पढ़ें-

Ukraine Russia War: 'बर्फबारी के बीच घंटों भूखे प्यासे रहे', यूक्रेन से लौटी छात्रा की आपबीती सुनकर आ जाएंगे आंसू

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग में निकली बंपर भर्ती, यहां जानें एज लिमिट से लेकर लास्ट डेट तक पूरी जानकारी

रोहित कुमार गुप्ता उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. यहां की राजनीतिक, समाजिक और क्राइम की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस समेत अन्य बड़े संस्थानों में काम किया है. उन्हें प्रिंट और टीवी पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है. इसके साथ ही, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स में उत्कृष्ट समाज सेवा के लिए उन्हें राज्यपाल द्वारा राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget