एक्सप्लोरर

Bhadohi News: 'जिले में आओगे तो...', बीजेपी सांसद को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी

UP News: बीजेपी सांसद रमेश बिंद से दिल्ली में 10 लाख रुपये रंगदारी मांगी गई थी. अब जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके मोबाइल पर भदोही आने पर जान से मारने की धमकी दी है.

BJP MP Ramesh Bind Death Threat: उत्तर प्रदेश के भदोही से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद रमेश बिंद को भदोही आने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. पुलिस अधीक्षक मीनाक्षी कात्यायन ने रविवार को बताया कि सांसद रमेश बिंद ने जिले के गोपीगंज थाने में शनिवार को एक तहरीर दी है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके मोबाइल पर भदोही आने पर जान से मारने की धमकी दी है.

कात्यायन ने बताया कि तहरीर के मुताबिक सांसद के मोबाइल फोन पर एक मैसेज कर उन्हें भदोही आने पर मार देने की धमकी वाला मैसेज 11 अगस्त की शाम सात बजकर 49 मिनट पर 11 बार भेजा गया है. उन्होंने बताया कि इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है. इससे पहले सांसद रमेश बिंद से दिल्ली में 10 लाख रुपये रंगदारी मांगी गई थी. इस मामले में मिथिलेश नामक युवक पकड़ा गया था.

इससे पहले संसद सत्र में भाग लेने दिल्ली आए बीजेपी सांसद को फोन पर अपहरण की धमकी देने और दस लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया था. इस मामले में बीजेपी सांसद की तरफ से नॉर्थ एवेन्यू थाने में शिकायत भी दी गई थी और इस दौरान बीजेपी सांसद को बेटे सहित अपहरण और जान से मारने की धमकी दी थी. वहीं पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की थी. जिसके बाद फोन पर धमकी और रंगदारी मांगने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था.

रमेश चंद बिंद उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर जिले के इटवा गांव में रहते हैं. उन्होंने साल 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के टिकट पर भदोही से चुनाव जीता था, इस चुनाव में उन्होंने बसपा के प्रत्याश रंगनाथ मिश्रा को हराया था. वह पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस संबंधी स्थायी समिति के सदस्य भी हैं.

UP Politics: सपा के इन तीन नेताओं पर एक्शन, पार्टी से निष्कासित, अखिलेश यादव पर लगाया था आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाल्मीकि आश्रम जाएंगे मुख्यमंत्री, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमन
वाल्मीकि आश्रम जाएंगे मुख्यमंत्री, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमन
गंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष
गंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष
काशीवासियों के अभिवादन के लिए कार से बाहर आए प्रधानमंत्री मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौल
काशीवासियों के अभिवादन के लिए कार से बाहर आए प्रधानमंत्री मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौल
यूपी में विद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिल
यूपी में विद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिल

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
मैदान पर उतरे रोहित शर्मा, न्यूजीलैंड रवाना होने से पहले मुंबई में बहाया पसीना
मैदान पर उतरे रोहित शर्मा, न्यूजीलैंड रवाना होने से पहले मुंबई में बहाया पसीना
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ का बड़ा बयान बोले- 'अगर देश को विकसित करना है तो...'
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ का बड़ा बयान बोले- 'अगर देश को विकसित करना है तो...'
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
Embed widget