एक्सप्लोरर

जंग के बीच इजराइल में फंसे भदोही से गए मजदूर! परिजनों ने बताई सच्चाई, बोले- मोदी हैं तो..

Bhadohi News: इजराइल में हो रहे युद्ध के बीच यूपी के भदोही से सात मजदूर काम के लिए भेजे गए हैं. परिजनों का कहना है कि वो वहाँ बिलकुल ठीक है, उन्होंने किसी तरह का डर नहीं है.

Bhadohi News: यूपी के भदोही से ईरान और इजराइल युद्ध के बीच काम करने गए भारतीय मूल के कारीगरों को लेकर दावा किया जा रहा है कि वो मजबूरी में काम कर रहे हैं लेकिन इस पूरे मामले पर परिजनों ने अलग ही दावा किया है. परिजनों का कहना है कि उन्हें वहां कोई परेशानी नहीं है. वो मौज-मस्ती से काम कर रहे हैं. यहीं नहीं उन्होंने ये भी कहा कि मोदी हैं तो उन्हें कोई गम नहीं है. श्रम प्रवर्तन विभाग ने भी कहा कि यूपी समेत पूरे भारत से गए मजदूर पूरी तरह सुरक्षित हैं. भारत सरकार उन पर नजर बनाए हुए है. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार की पहल पर राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (NSDC) द्वारा इजराइल भेजे गए भदोही जनपद के कुशल कारीगर इजराइल युद्ध के बीच काम कर रहे हैं जिन्हें लेकर कारीगरों के परिवार और जानने वालों ने चिंता जताई थी लेकिन, जब परिजनों ने उनसे बात की तो राहत की सांस ली है.  

इजराइल में रहने वाले मजदूर कैसे हैं?
ज्ञानपुर स्थित बैराखास क्षेत्र में रहने वाले लालधर विश्वकर्मा ने बताया कि उनके भाई रामसूरत विश्वकर्मा और चचेरे भाई अनिल विश्वकर्मा इजराइल में कारपेंटर का काम करने गए है. हम लोग वीडियो कॉलिंग से रोजाना बात करते है और वहां रह रहे बच्चे बताते हैं कि इजराइल में वो सुरक्षित है और जहां वो काम कर रहे है वहां गोला बारूद की आवाज उनके कानों तक नहीं पहुंच रही है. 

उन्होंने कहा कि उनके परिवार के दो सदस्य कारपेंटिंग का काम करने इजराइल गए थे. वहां युद्ध के जो हालात बने हैं ऐसे में एक बार डर तो लगा था लेकिन, इजराइल गए बच्चे वहां से बता रहे हैं कि वो बिल्कुल सुरक्षित हैं और उनको किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं है. मिसाइलों को ऊपर बहुत दूर ही मारकर गिरा दिया जाता है. विश्वकर्मा के साथी चंदन मौर्य  ने एबीपी लाइव से बातचीत में बताया कि उन्हें वहां कोई डर नहीं है. जब तक पीएम मोदी है उन्हें कोई डर नहीं है. 


जंग के बीच इजराइल में फंसे भदोही से गए मजदूर! परिजनों ने बताई सच्चाई, बोले- मोदी हैं तो..

हालात पर भारत सरकार की नजर
भदोही के श्रम प्रवर्तन अधिकारी जय प्रकाश सिंह ने बताया कि जनपद के अलग-अलग क्षेत्रों के कुल 7 लोग इजराइल भेजे गए हैं. जेपी सिंह ने कहा कि युद्ध के मसले पर भारत सरकार अपनी पैनी नजर बनाए रखे हुए हैं और वहां जो हमारे नागरिक हैं वह सभी सुरक्षित हैं किसी भी तरह से डरने वाली बात नही है.  

यूपी उपचुनाव से पहले संजय निषाद ने बढ़ाई BJP की मुश्किल, इतनी सीटों पर कर दिया दावा 

बता दें कि उत्तर प्रदेश सहित पूरे भारत में बड़े पैमाने पर अच्छे और कुशल कारीगरों और मजदूरों के बेहतरी के लिए भारत की (NSDC) नेशनल स्किल्ड डेवलपमेंट कारपोरेशन संस्था ने इजरायल की संस्था (PIBA) पॉपुलेशन, इमिग्रेशन एंड बॉर्डर अथॉरिटी के साथ समन्वय स्थापित करते हुए भारत ने तमाम स्किल्ड लेबर इजरायल भेज रहा हैं. एनएसडीसी का मुख्य उद्देश्य कौशल विकास है और यह निजी तथा सरकारी साझेदारी में काम करने वाली एक इकाई है. 

रोहित कुमार गुप्ता उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. यहां की राजनीतिक, समाजिक और क्राइम की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस समेत अन्य बड़े संस्थानों में काम किया है. उन्हें प्रिंट और टीवी पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है. इसके साथ ही, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स में उत्कृष्ट समाज सेवा के लिए उन्हें राज्यपाल द्वारा राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
गंगा-यमुना समेत कई नदियां उफान पर, दर्जनों जिले अलर्ट, योगी सरकार ने कसी कमर
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
यूपी में दुर्घटना योजना बनी वरदान, 38 हजार परिवारों को लाभ
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
नोएडा: जिला अस्पताल में इंजेक्शन भरता दिखा गार्ड, हुआ ये एक्शन
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget