एक्सप्लोरर

Kanpur News: सरकारी गल्ले की दुकानों पर लोगों को मिल रहा कम राशन, लोगों ने कोटेदार पर लगाए ये आरोप

Kanpur Dehat News: उत्तर प्रदेश और केंद्र की सरकार लगातार गरीबों को नि:शुल्क अन्य वितरण करने की मुहिम चला रही है लेकिन सरकारी गल्ले की दुकानों पर दिए जाने वाले प्रति यूनिट में कटौती की जा रही है.

Kanpur Dehat News: उत्तर प्रदेश और केंद्र की सरकार लगातार गरीबों को नि:शुल्क अन्य वितरण करने की मुहिम चला रही है, जिससे हर गरीब को दो वक्त का खाना समय पर मिल सके. लेकिन सरकारी गल्ले की दुकानों पर जनता को दिए जाने वाले प्रति यूनिट में 1 किलो से 2 किलो कम राशन तोला जा रहा है. यह जिले की किसी एक सरकारी गल्ले की दुकान का हाल नहीं है, बल्कि जनपद में अमूमन राशन कोटेदार इस तरह की धांधली कर रहे हैं. 

जनपद कानपुर देहात में अगर कोटेदारों की बात करें तो यहां पर नबीपुर गांव ,बेहबलपुर गांव कृपालपुर, बरहापुर समेत कई गांव जो कि अकबरपुर तहसील के अंतर्गत आते हैं इन सभी गांवों में अमूमन एक जैसे ही हालात देखने को मिल रहे हैं, जनता को एक तारीख से 10 तारीख के बीच प्रतिमाह राशन वितरण किए जाता है, जिस में आए दिन कोटेदार अपने दुकानों को अमूमन रखते हैं और अगर उसे खोलते हैं तो उसमें आए हुए गरीब जनता को कम राशन तौल कर अपनी जेबें गर्म करते हैं. ऐसे ही जब हमारी टीम ने राशन वितरण की दुकानों पर जाकर हकीकत जाननी चाही तो ऐसे सैकड़ों लोग मिले, जिन्होंने कोटेदारों पर इस बात का आरोप लगाया कि राशन कोटेदार हमेशा प्रति यूनिट राशन वितरण में 1 से 2 किलो राशन कम तौलते हैं, वही जहां किसी के राशन कार्ड में 5 यूनिट देना होता है तो ऐसे राशन लेने वाले परिवारों को कोटेदार चार यूनिट का ही राशन वितरण कर रहे हैं. सीधे-सीधे देखा जा सकता है कि कैसे राशन कोटेदार साफ तौर से पांच यूनिट के दर्ज कार्ड धारक को एक यूनिट यानी प्रति यूनिट 5 किलो राशन कम दे रहे हैं और इस बाबत जनता को इस बात का हवाला दिया जाता है कि राशन ऊपर स्तर से ही कम भेजा जा रहा है.

ग्रामीणों ने कोटेदार पर लगाए ये आरोप 

राशन ले रहे ग्रामीणों से बात करने पर आरोपों की झड़ी लग गई. राशन लेने वाले हर महिला और पुरुष की जुबान पर सिर्फ एक ही बात चल रही थी कि राशन कोटेदार लगातार राशन में कटौती कर रहा है और इस कटौती को देखने वाला कोई भी नहीं लगातार जनता कोटेदार से इस बाबत बात भी कर रही थी लेकिन जवाब एक ही था कि ऊपर स्तर से राशन कम आ रहा है. हालांकि कम राशन की बात जनता कह रही है. लेकिन हमने इस बारे में राशन कोटेदार से भी बात की तो उसने साफ तौर से कह दिया कि हम पूरा राशन जनता को देते हैं और इस तरीके की कोई भी धांधली उसके राशन की दुकान पर नहीं की जा रही है. लेकिन तस्वीरें साफ हैं क्योंकि आरोप लगाने वाले भी राशन की दुकान पर मौजूद थे और आरोप को गलत कहने वाला कोटेदार भी उसी जगह पर मौजूद था.

ये भी पढ़ें :-

UP Election 2022: अखिलेश यादव बोले- समाजवादी पार्टी के अभी बहुत सारे गठबंधन होने हैं, राजभर को लेकर कही ये बात

Gold Silver Price in UP Today: यूपी में सोना-चांदी हुआ महंगा, जानें लखनऊ में 10 ग्राम गोल्ड का आज क्या है भाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गठबंधन के सभी रास्ते अभी खुले...', यूपी चुनाव से पहले चंद्रशेखर आजाद का बड़ा बयान
'गठबंधन के सभी रास्ते अभी खुले...', यूपी चुनाव से पहले चंद्रशेखर आजाद का बड़ा बयान
मुजफ्फरनगर में हेड कांस्टेबल पर फायरिंग, बुलेटप्रूफ जैकेट पर उठे सवाल
मुजफ्फरनगर में हेड कांस्टेबल पर फायरिंग, बुलेटप्रूफ जैकेट पर उठे सवाल
'कांग्रेस बताए, इतना पैसा कहां से आ रहा', रामलीला मैदान रैली पर राजभर का तंज
'कांग्रेस बताए, इतना पैसा कहां से आ रहा', रामलीला मैदान रैली पर राजभर का तंज
फारुख अब्दुल्ला के बयान पर खालिद रशीद की दो टूक, बोले- स्पष्टीकरण दें
फारुख अब्दुल्ला के बयान पर खालिद रशीद की दो टूक, बोले- स्पष्टीकरण दें

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
अनंत सिंह के निष्कासन पर घमासान, JDU में गुटबाजी के आरोप; चिराग पासवान क्या बोले?
अनंत सिंह के निष्कासन पर घमासान, JDU में गुटबाजी के आरोप; चिराग पासवान क्या बोले?
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: शूटर्स ने सूरत के रास्ते दिल्ली भागने का प्लान बनाया था, पर छूट गई थी बस
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: शूटर्स ने सूरत के रास्ते दिल्ली भागने का प्लान बनाया था, पर छूट गई थी बस
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल; भारत ने जीते 114
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
'तेल ठिकानों को बनाया निशाना', हूतियों का मक्का-मदीना पर अटैक से इनकार
'तेल ठिकानों को बनाया निशाना', हूतियों का मक्का-मदीना पर अटैक से इनकार
UP PET परीक्षा आज से, सेंटर जाने से पहले जान लें जरूरी नियम और सावधानियां 
UP PET परीक्षा आज से, सेंटर जाने से पहले जान लें जरूरी नियम और सावधानियां 
हैदराबाद के छात्र का कमाल! मम्मी के बर्थडे पर बना डाला रोबोट
हैदराबाद के छात्र का कमाल! मम्मी के बर्थडे पर बना डाला रोबोट
Embed widget