एक्सप्लोरर

कोविड प्रोटोकॉल में बीएड प्रवेश परीक्षा आज, 'मुन्नाभाइयों' से निपटने की खास तैयारी

कोरोना काल के बीच आज प्रदेशभर में बीएड प्रवेश परीक्षा हो रही है. परीक्षा में कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा. इसके अलावा इस बार 'मुन्नाभाइयों' से निपटने की भी खास तैयारी है.

लखनऊ, एबीपी गंगाः कोरोना काल के बीच आज यूपी में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन होने जा रहा है. परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क और तैयार है. परीक्षा के लिए सोशल डिस्टेंसिंग और कोविड प्रोटोकॉल का भी पालन किया जाएगा.

वहीं, परीक्षा की जिम्मेदारी संभाल रही लखनऊ यूनिवर्सिटी ने 'मुन्नाभाइयों' पर लगाम लगाने के लिए इस बार खास तैयारी की है. इसके लिए फेस डिटेक्शन तकनीक का इस्तेमाल होगा. ये सिस्टम अभ्यर्थी के चेहरों के 27 स्थानों की सूचनाओं को डिजिटल डेटा में बदलकर, चारों दिशाओं में जांच करेगा और प्रत्येक अभ्यर्थी की 13 विशिष्ट और व्यक्तिगत विशेषताओं जैसे बाल, चश्मा, आयु, लिंग को सम्मिलित कर परीक्षण करेगा. ऐसा होने से कोई दूसरे के स्थान पर परीक्षा नही दे पाएगा.

इसके अलावा परीक्षा की निगरानी के लिए लखनऊ यूनिवर्सिटी में कंट्रोल रूम बनाया गया है. यहां से प्रदेश भर के परीक्षा केंद्रों की रियल टाइम मॉनिटरिंग होगी. प्रदेश के 73 जिलों में 1089 परीक्षा केंद्रों पर 431904 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं. दो पालियों में परीक्षा का आयोजन होगा. सुबह 9 से 12 और दोपहर 2 से 5 की शिफ्ट में परीक्षा हो रही है. अभ्यर्थियों को परीक्षा से 1 घंटे पहले केंद्र पर पहुंचने का निर्देश है.

परीक्षा केंद्रों पर लगे CCTV कैमरे और वॉइस रिकॉर्डर से रियल टाइम मॉनिटरिंग होगी. परीक्षा केंद्रों पर राऊटर लगाए गए हैं जिनसे वेबकास्टिंग होगी. इसके लिए लखनऊ यूनिवर्सिटी में कंट्रोल रूम बनाया गया है. प्रत्येक केंद्र पर 2-2 ऑब्जर्वर लगाने के निर्देश हैं. इसके अलावा प्रत्येक केंद्र पर 200-200 मास्क रखने के निर्देश हैं. बगैर मास्क के केंद्र में प्रवेश की अनुमति नही होगी. सभी केंद्रों पर सीटिंग प्लान बड़े फ्लैक्स पर छपवा कर होर्डिंग की तरह लगाया जाएगा, जिसे दूर से ही पढ़ा जा सके.

ये भी पढ़ें HP TET Revised Exam Date: एचपी टीईटी रिवाइज्ड एग्जाम डेट घोषित, जानें 9 अगस्त के बजाय कब होगी परीक्षा Jharkhand Board ने 10वीं और 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए जारी किए एप्लीकेशन फॉर्म

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget