यूपी: सहारनपुर से दिखा हिमालय का खूबसूरत नजारा, तस्वीरें देखकर आप भी कहेंगे वाह!
यूपी के सहारनपुर जिले से कई किलोमीटर दूर हिमालय की वादियों की खूबसूरत तस्वीरें वायरल हो रही हैं. हिमालय की ये तस्वीरें सहारनपुर से ली गई हैं.

सहारनपुर. कोरोना काल में लगे लॉकडाउन ने एक बार फिर प्रकृति का खूबसूरत नजारा दिखाया है. लॉकडाउन के कारण वाहनों की आवाजाही और तमाम तरह की फैक्ट्रियों के संचालन पर ब्रेक लग गया है. साथ ही पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश की वजह से मौसम और ज्यादा साफ हो गया है. यही वजह है कि सहारनपुर से हिमालय की खूबसूरत वादियों के दर्शन हो रहे हैं.
सहारनपुर में सरकारी कर्मचारी दुष्यंत कुमार ने हिमालय की पहाड़ियों की तस्वीरें अपने कैमरे में कैद की हैं. सैंकड़ों किमी दूर से ली गई ये शानदार तस्वीरें आंखों को सुकून देने वाली हैं. सोशल मीडिया पर तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं.
Dushyant Kumar, a govt employee & an amateur photographer from Saharanpur says, he has clicked pictures of the Himalayas seen from Saharanpur on May 20, due to low pollution levels following continuous rainfall for the past few days pic.twitter.com/bbN48ifCX6
— ANI UP (@ANINewsUP) May 21, 2021
दुष्यंत कुमार फोटोग्राफी का शौक रखते हैं. उन्होंने बताया कि ये तस्वीरें 20 मई को ली गई थी. कम प्रदूषण और लगातार बारिश के कारण तस्वीरें साफ आ पाई.
वो बताते हैं, "सूर्यास्त के समय, गंगोत्री, यमुनोत्री और बंदरपूंछ रेंज की पहाड़ियां और स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही थी. बीते साल अप्रैल के महीने में भी सहारनपुर से ये शानदार नजारा देखने को मिला था. सहारनपुर से हिमालय की पहाड़ियों को देखना काफी अच्छा है."
ये भी पढ़ें:






















