एक्सप्लोरर

बस्ती: फर्जी सूचना पर बुरे फंस गए व्यापारी, 12 घंटे परेशान रही पुलिस, फिर खोली झूठी लूट की पोल, भेजा जेल

एएसपी ओम प्रकाश सिंह ने पूरे प्रकरण को लेकर बताया कि पुलिस को एक सूचना प्राप्त हुई जिसमें कहा गया दो नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों के द्वारा तीन लाख रुपए की लूट की घटना की गई है.

Basti News: यूपी के बस्ती में एक दुकानदार की पुलिस के साथ हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. इसमें दुकानदार द्वारा एक फर्जी सूचना पर कई थानों की पुलिस 12 घंटे तक खास जानती रही लेकिन जब पुलिस ने गहनता से जांच की तो दूध का दूध और पानी का पानी हो गया. जांच के बाद पुलिस के पास पुख्ता सबूत मिले, जिसमें दुकानदार की झूठ की पोल खोल कर रख दी. अब वह दुकानदार और उसके साथी जेल की सलाखों के पीछे चले गए हैं.

दरअसल, शुक्रवार को बस्ती पुलिस बेहद ही तल्लीनता से जुमा की नमाज अदा कराने में लगी थी. तभी डायल 112 को एक सूचना मिली कि पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के बाबा ढाबा के बगल गल्ले की दुकान के पास किसी बदमाश ने एक व्यापारी से 3 लाख रुपए लिये. जिस पर थाना पुरानी बस्ती पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर काउंटर पर बैठे व्यक्ति अनमोल चौधरी से पूछा किया.

क्या है मामला
उस व्यक्ति ने बताया कि बीते 27 तारीख को मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात लोग दुकान पर आकर उनसे अनाज के खरीद-बिक्री हेतु रेट पूछ रहे थे जो संदिग्ध लग रहे थे. अनमोल ने यह बात दुकान के मालिक पंकज शुक्ल, विवेक शुक्ल और अपने भाई रितिक चौधरी को बताया. वही व्यक्ति दूसरे दिन भी आए और फिर आकर रेट पूछने लगे, जिस पर अनमोल ने बताया कि मालिक कुछ देर बाद आकर रेट बताएंगे.

अनमोल ने बताया कि मैंने तुरंत दुकान के मालिक पंकज शुक्ल को बताया कि जो लोग कल आए थे वही लोग आज फिर आए हैं. सूचना मिलते ही दुकान के मालिक पंकज तुरंत दुकान पर पहुंचे और उनसे उनका पहचान पत्र मांगा, जिसे दोनों व्यक्तियों ने दिखाने से इनकार कर दिया. इसको लेकर दोनों-पक्षों में जमकर मारपीट हुई. दोनों व्यक्तियों को सबक सिखाने के लिए दुकान के मालिक पंकज शुक्ला ने पुलिस को यह फर्जी सूचना दे दी.

उसके साथ आए दोनों व्यक्तियों ने उससे 3 लाख रुपये की लूट कर ली, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई. लेकिन जब पुलिस ने CCTV की मदद से कड़ी से कड़ी जोड़नी शुरू की तो दुकानदार द्वारा दी गई की फर्जी सूचना की पोल खुल गई. इसपर पुलिस ने दुकानदार के मालिक के साथ-साथ 4 और लोगों के खिलाफ पुलिस को झूठी सूचना देने, गुमराह करने और अवैध असलहा रखने जैसी संगीन धाराओ में मुकदमा दर्ज कर लिया.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी चैत्र नवरात्रि और हिन्दू नववर्ष की शुभकामनाएं, जानें- क्या कहा?

क्या बोली पुलिस
इसके बाद पुलिस ने दुकानदार को आज जेल भेज दिया. पुलिस ने अभियुक्तों के पास से एक अदद कट्टा, एक अदद जिंदा कारतूस, एक लाइसेंसी पिस्टल सहित 2 मैगजीन और 13 अदद कारतूस, एक मोबाइल के साथ-साथ एक अदद हेल्मेट, एक मोटर साइकिल भी बरामद कर आगे की विधिक कार्यवाही में जुट गई है.

एएसपी ओम प्रकाश सिंह ने पूरे प्रकरण को लेकर बताया कि पुलिस को एक सूचना प्राप्त हुई जिसमें कहा गया दो नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों के द्वारा तीन लाख रुपए की लूट की घटना की गई है. इसको लेकर पुलिस ने तत्काल सूचना पर काम करना शुरू किया. परत दर परत जोड़ने के बाद और सीसीटीवी देखने के बाद पुलिस को चौंकाने वाले तथ्य सामने आए, जिसमें मारपीट की घटना को फर्जी लूट की सूचना देकर पुलिस को गुमराह किया. 12 घंटे मशक्कत करने के बाद पुलिस ने सूचना देने वाले और मारपीट करने वाले पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget