एक्सप्लोरर

बस्ती चीनी मिल से मशीनों को कबाड़ के भाव बेचा! हो चुकी है नीलाम, कर्मचारियों का करीब डेढ़ करोड़ बकाया

UP News: बस्ती में शुगर मिल के उपकरण को काटकर अवैध तरीके से बेचा जा रहा है. 160 कर्मचारियों का करीब डेढ़ करोड़ रुपये बकाया है, समय बीत जाने के बाद अभी तक श्रमिकों का बकाया भुगतान नहीं किया गया है.

Basti News: बस्ती सुगर मिल के मशीनों को काटकर कबाड़ के भाव बेंचा जा रहा है. मिल के ऊपर 160 कर्मचारियों का करीब डेढ़ करोड़ रूपया बकाया है. भुगतान को लेकर 10 वर्षों से लगातार आंदोलन चल रहा है, मिल नीलाम हो चुकी है. कर्मचारियों का बकाया भुगतान करने की बजाय मिल मालिक, जिला प्रशासन और दलाल मिलकर एक साजिश के तहत जोर जबरदस्ती से मिल के सारे उपकरण भी उठा ले जा रहे हैं. बुधवार को पता चला कि मिल गेट पर धरना दे रहे कर्मचारियों की मांगों को अनसुना कर एसडीएम शत्रुघ्न पाठक मिल के उपकरणों को ट्रक में लदवाकर सुरक्षाकर्मियों के सहयोग से मिल से बाहर निकलवा रहे हैं.

इसकी जानकारी मिल के कर्मचारियों और किसानों व कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय को जैसे हुई. इसके बाद सदर विधानसभा से चुनाव लड़ चुके वरिष्ठ कांग्रेसी नेता देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव दर्जन भर कांग्रेसी सुगर मिल पहुंच गये. यहां धरना दे रहे संजय कुमार सिंह, साधू सिंह, रामशब्द चौधरी आदि से बातचीत किया. इसके बाद मिल गेट पर ड्यूटी दे रहे सुरक्षाकर्मियों से अंदर संदेश भेजवाया कि कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल उनसे इस संदर्भ में वार्ता करना चाहता है. संदेश पहुंचते ही एसडीएम आगबबूला हो गये और मिल गेट के बाहर निकलकर कांग्रेस नेताओं को आदर्श आचार संहिता की धमकी देने लगे.

क्या है पूरा मामला
आपको बता दें मिल के 160 कर्मचारी पिछले कई वर्षों से धरनारत हैं. वर्ष 2013 से मिल बंद होने के कारण उनका परिवार भुखमरी के कगार पर है. मिल प्रशासन, कर्मचारी यूनियन और पूर्व के जिलाधिकारी के समक्ष बकाया भुगतान को लेकर 10 बिंदुओं पर समझौता हुआ था. सभी बकाया भुगतान 30 दिसंबर 2023 तक किये जाने पर सहमति बनी थी.

समझौते में यह भी कहा गया था कि बकाया भुगतान करने के बाद ही मिल को नीलाम किया जायेगा. समय बीत जाने के बावजूद श्रमिकों का बकाया भुगतान नहीं किया गया. उल्टे जिला प्रशासन और मिल प्रशासन की मिलीभगत से मिल की मशीनरी को अवैध तरीके से काटकर कबाड़ के भाव बेचा जा रहा है. 

ये भी पढ़ें: आगरा में पहले दिन खरीदे गए 44 नामांकन फॉर्म, 7 मई को होगी वोटिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सावन के महीने को लेकर CM योगी ने लिखी पाती, दिया खास संदेश
सावन के महीने को लेकर CM योगी ने लिखी पाती, दिया खास संदेश
सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब
सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
Datia Bypoll Result 2026 Live : दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
Live: दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
दिल्ली में 7 दिन तक लगातार होगी बारिश, जान लें मौसम का ताजा अपडेट
दिल्ली में 7 दिन तक लगातार होगी बारिश, जान लें मौसम का ताजा अपडेट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Embed widget