एक्सप्लोरर

Basti News: 'पैसा दो और डिग्री लो', रिश्वत नहीं दी तो छात्र को कर दिया फेल, कॉलेज पर लगे गंभीर आरोप

Basti News: बस्ती में एक कॉलेज पर छात्र से रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है. आरोप है कि पैसे नहीं देने की वजह से उसे सेकेंड सेमेस्टर में फेल कर दिया गया और बैक पेपर भी नहीं देने दिया.

Basti News: देश में शिक्षा का बाजारीकरण इतनी तेजी से हो रहा है कि आपके पास जितना अधिक पैसा है आप उतनी बड़ी डिग्री खरीद सकते है. बस्ती में एक ऐसे कॉलेज की गंदी हरकत समाने आई है जहां एक होनहार और मेधावी छात्र का जीवन कॉलेज प्रबंधन ने बर्बाद कर दिया. पहले साल में इसी कॉलेज का टॉपर छात्र जब प्रशासन को 50 हजार की रिश्वत नहीं दे पाया तो उसे दूसरे सेमेस्टर में फेल कर दिया गया और बैक पेपर तक नहीं देने दिया गया. जीवन और समय बर्बाद होने के बाद पीड़ित छात्र ने डीएम से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है.  

मामला बस्ती थाना क्षेत्र के गोटवा बाजार में डॉ वीके वर्मा इंस्टीट्यूट और पटेल हॉस्पिटल का हैं, जहां साल 2024 में राकेश चौधरी नाम के छात्र ने डी फार्मा में दाखिला लिया था. पहले वर्ष राकेश ने पूरे कॉलेज में टॉप किया और उसे कॉलेज के प्रबंधन ने सम्मानित भी किया. मगर दूसरे वर्ष राकेश से 50 हजार की रिश्वत मांगी जाने लगी, जबकि प्रति वर्ष 45 हजार की फीस के हिसाब से राकेश ने कॉलेज को 1.20 लाख दे चुका था फिर भी उससे 50 हजार की अतिरिक्त राशि मांगी गई. 

छात्र ने कॉलेज पर लगाए पैसे मांगने के आरोप
राकेश जब कॉलेज की डिमांड पूरी नहीं कर पाया तो उसे सेकंड सेमेस्टर में फेल कर दिया गया और जब उसने बैक पेपर के लिए आवेदन किया तो उसे एडमिट कार्ड ही नहीं दिया. जिसकी वजह से उसका पूरा सेमेस्टर बर्बाद हो गया. राकेश के सिर से पिता का साया पहले उठ चुका है. मामा के सहयोग से वो पढ़-लिखकर अपने सपने साकार करना चाहता था लेकिन माफियाओं के आगे बेबस हो गया. होशियार होने के बावजूद उसे फेल का तमगा थमा दिया गया. लेकिन राकेश ने कॉलेज की पूरी करतूत का वीडियो बना लिया. जिसके बाद कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मचा है. 


Basti News: 'पैसा दो और डिग्री लो', रिश्वत नहीं दी तो छात्र को कर दिया फेल, कॉलेज पर लगे गंभीर आरोप

पीड़ित छात्र ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर अब न्याय की गुहार लगाई है. उसका कहना है कि 13 जनवरी को जब वह एडमिट कार्ड लेने कॉलेज गया, तो कॉलेज के बड़े बाबू ने उससे 50 हजार रुपये की मांग की. पैसे देने से मना करने पर उसे एडमिट कार्ड नहीं दिया गया. जिसकी वज से वो परीक्षा नहीं दे पाया. छात्र का आरोप है कि कॉलेज प्रबंधन ने उनके साथ मारपीट की और करियर बर्बाद करने की धमकी भी दी. 

मामले की जांच के आदेश
इस पूरे मामले पर कॉलेज के प्रबंधक डॉक्टर वीके वर्मा से जब उनका पक्ष लिया गया तो वो गोलमोल जवाब देते दिखे और छात्र पर झूठ बोलने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि उसकी कुछ फ़ीस बची हुई थी. जिसके बारे में मैनेजमेंट बता सकता है. फेल होने के सवाल पर कहा कॉपी उनके कॉलेज में चेक नहीं होती, इसलिए जो भी रिजल्ट आया होगा वो सही है. एडमिट कार्ड भी वो ख़ुद लेने नहीं पहुंचा. वहीं डीएम रवीश कुमार गुप्ता ने मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी है. जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.  

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में आएंगे राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री, सीएम योगी ने दिए ये निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साधु को इतना गुस्सा! चढ़ावा चोरी के सवाल पर भड़के ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष, सुरक्षाकर्मियों ने की इंटरव्यू रोकने की कोशिश
साधु को इतना गुस्सा! चढ़ावा चोरी के सवाल पर भड़के ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष, इंटरव्यू रोकने की कोशिश
सैयद सालार मसूद गाजी दरगाह में चंदा चोरी पर दरगाह कमेटी की सफाई, वक्फ के आरोप पर दिया जवाब
सैयद सालार मसूद गाजी दरगाह में चंदा चोरी पर दरगाह कमेटी की सफाई, वक्फ के आरोप पर दिया जवाब
राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष का बड़ा बयान- अखिलेश यादव से पहले चंपत राय को थी चढ़ावा चोरी की जानकारी
राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष का बड़ा बयान- अखिलेश यादव से पहले चंपत राय को थी चढ़ावा चोरी की जानकारी
यूपी STF की बड़ी कामयाबी, पुलिस मुठभेड़ में 1 लाख का इनामी बदमाश ढेर; हत्या-डकैती में था वांछित
यूपी STF की बड़ी कामयाबी, पुलिस मुठभेड़ में 1 लाख का इनामी बदमाश ढेर; हत्या-डकैती में था वांछित

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारतीय सेना की सबसे घातक यूनिट IBG कहां की गई है तैनात? देश के पहले CDS का सपना पूरा
भारतीय सेना की सबसे घातक यूनिट IBG कहां की गई है तैनात? देश के पहले CDS का सपना पूरा
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पूरे परिवार को कुचला, 3 बच्चों की मौत, उड़े चीथड़े
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पूरे परिवार को कुचला, 3 बच्चों की मौत, उड़े चीथड़े
बिस्तर से गिरने की कहानी निकली झूठी, 11 महीने की बच्ची की मौत बनी मर्डर मिस्ट्री, पिता गिरफ्तार
बिस्तर से गिरने की कहानी निकली झूठी, 11 महीने की बच्ची की मौत बनी मर्डर मिस्ट्री, पिता गिरफ्तार
'मेरा पति है, 50 अफेयर करे मेरी प्रॉब्लम...तुझे क्या' शिल्पा शिंदे पर भड़कीं सुनीता आहूजा
'मेरा पति है, 50 अफेयर करे मेरी प्रॉब्लम...तुझे क्या' शिल्पा शिंदे पर भड़कीं सुनीता आहूजा
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
Maharashtra Rain Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
Difference Between Mumbai And Delhi: विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
BS3 और BS4 कार वालों के लिए ये जानना बेहद जरूरी, E20 फ्यूल से गाड़ी पर क्या पड़ेगा असर?
BS3 और BS4 कार वालों के लिए ये जानना बेहद जरूरी, E20 फ्यूल से गाड़ी पर क्या पड़ेगा असर?
Embed widget