एक्सप्लोरर

परी हत्याकांड में DIG का बड़ा एक्शन, टीआई सहित तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड, 7 आरोपी गिरफ्तार

UP News: बस्ती के चर्चित परी श्रीवास्तव हत्याकांड में डीआईजी ने बड़ा एक्शन लिया है. इस मामले में लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारी सहित तीन पुलिस कर्मियों को सस्पेंड किया गया है.

Basti News: बस्ती में जमीन के विवाद में पुलिस के सामने ही मासूम बिटिया की हत्या ने ढेरों सवाल खड़ा कर दिया है, इस घटना ने न केवल स्थानीय प्रशासन की नींद उड़ाई है, बल्कि आम जनता के बीच सुरक्षा व्यवस्था का मुद्दा भी जन्म ले लिया हैं. ज़िले में अपराधों का ग्राफ जिस तेज़ी से बढ़ा है, उसने अब अधिकारियों को भी हरकत में ला दिया है. आलम ये है कि अब इस बढ़ते क्राइम ग्राफ़ पर नकेल कसने के लिए ख़ुद पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) ने खुद ही मोर्चा संभाल लिया है.

डीआईजी ने अब उन थानेदारों की कुंडली खंगालनी शुरू कर दी है, जो अपराध रोकने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुए हैं. इस 'सर्जिकल स्ट्राइक' का पहला बड़ा असर दिख भी गया है, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. एक थानेदार सहित एक दरोगा और सिपाही को तत्काल सस्पेंड कर दिया गया है.

थाना प्रभारी सहित दो पुलिस कर्मी सस्पेंड
हाल ही में हुए परी श्रीवास्तव हत्याकांड ने पूरे ज़िले को झकझोर कर रख दिया था. इस घटना ने न केवल आम लोगों के दिल में भय पैदा किया, बल्कि पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी गहरे सवाल खड़े कर दिए. एक मासूम बेटी की जान सिर्फ इसलिए चली गई क्योंकि शायद पुलिस की कथित लापरवाही ने अपराधियों को इतना खुला खेल खेलने का मौका दे दिया था कि उन्हें कानून का ज़रा भी डर नहीं रहा. सोचिए, अगर समय रहते एक्शन लिया जाता, तो शायद परी आज ज़िंदा होती. अब इस मामले में बड़ा एक्शन हुआ है. डीआईजी की सख़्ती के बाद, पैकोलिया थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव सहित दो अन्य पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है.

डीआईजी के निर्देश पर SP ने की कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक (SP) अभिनंदन ने तत्काल प्रभाव से पैकोलिया थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव को निलंबित कर दिया है. इसके अलावा लापरवाही बरतने के आरोप में उप-निरीक्षक (दरोगा) रमेश कुमार और कांस्टेबल देवनाथ यादव को भी सस्पेंड किया गया है. बताया जा रहा है कि डीआईजी ने आज ही एसपी को इन पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे.

डीआईजी संजीव त्यागी ने मृतका परी श्रीवास्तव के घायल परिजनों से अस्पताल में जाकर मुलाकात की साथ ही आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई का भरोसा भी दिलाया.इस जघन्य हत्याकांड में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 11 में से मुख्य आरोपी सहित कुल 7 हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

आरोपियों पर NSA की कार्रवाई की मांग
वहीं, दिवंगत परी को न्याय दिलाने और परिवार को ढांढस बंधाने के लिए कई सामाजिक और राजनीतिक संगठन भी आगे आए हैं. ये संगठन लगातार आंदोलन कर रहे हैं और पकड़े गए आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगाने की मांग कर रहे हैं. रासुका की मांग जायज़ भी लगती है, क्योंकि ऐसे जघन्य अपराधों में शामिल दोषियों को कड़ी से कड़ी सज़ा मिलना बेहद ज़रूरी है, ताकि भविष्य में कोई और अपराधी ऐसी हरकत करने से पहले सौ बार सोचे.

ये भी पढ़ें: बरेली: रेलवे के ट्रैक किनारे मोर्टार बम मिलने से हड़कंप, मिट्टी की खुदाई कर रहे थे मजदूर, मची अफरा-तफरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Fatehpur News: पति को चारपाई से बांधकर बेरहमी से पीटा, करंट लगाने का भी आरोप, हालत नाजुक
फतेहपुर: पति को चारपाई से बांधकर बेरहमी से पीटा, करंट लगाने का भी आरोप, हालत नाजुक
राम मंदिर केस: 70 संदिग्ध घटनाएं, नोट जेब में रखते दिखे कर्मचारी, SIT रिपोर्ट में खुलासा
राम मंदिर केस: 70 संदिग्ध घटनाएं, नोट जेब में रखते दिखे कर्मचारी, SIT रिपोर्ट में खुलासा
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
Aligarh News: 20 साल बाद जेल से छूटा पति, पत्नी को ससुराल ले जाने के बहाने खेत में मारी गोली, फरार
अलीगढ़: 20 साल बाद जेल से छूटा पति, पत्नी को ससुराल ले जाने के बहाने खेत में मारी गोली, फरार

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget