एक्सप्लोरर

बरेली: रेलवे के ट्रैक किनारे मोर्टार बम मिलने से हड़कंप, मिट्टी की खुदाई कर रहे थे मजदूर, मची अफरा-तफरी

Bareilly Bomb News: यूपी के बरेली में रेलवे ट्रैक के पास मिट्टी डालने के लिए की जा रही खुदाई के दौरान एक बम मिला, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और अफरा-तफरी का माहौल हो गया.

Bareilly Bomb News: उत्तर प्रदेश के बरेली में रेलवे ट्रैक के पास खुदाई के दौरान बम मिलने से हड़कंप मच गया है. सुभाषनगर थाना क्षेत्र के रामगंगा इलाके में मंगलवार देर रात ये बम उस वक्त मिला जब रेलवे ट्रैक के किनारे मिट्टी डालने के लिए हो रही खुदाई की जा रही थी, तभी मजदूरों को जमीन के भीतर एक मोर्टार बम मिला.  जिसके बाद पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया और बम निरोधक टीम बुलाकर इसे निष्क्रिय कराया गया. 

बरेली में रामगंगा इलाके में मंगलवार की रात को रेलवे ट्रैक के किनारे मिट्टी डालने के लिए खुदाई का काम किया जा रहा था. इसी दौरान रात करीब एक बजे खुदाई करते हुए मजदूरों में मिट्टी में दबा मोर्टार बम मिला. बम मिलते ही मौके पर अफरा तफरी मच गई और मजदूर काम छोड़कर भागने लगे. जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई. 

बम मिलने के बाद काम छोड़कर भागे मजदूर
बम मिलने की खबर मिलते ही थाना सुभाषनगर पुलिस मौके पर पहुंच गई जिसके बाद पूरे इलाके को तुरंत खाली करवा लिया गया और आसपास पुलिस की टीमें तैनात कर दी गईं ताकि कोई वहां आ जा ना सके. बम की सूचना के बाद आर्मी की बम निरोधक टीम को बुलाया गया, जिन्होंने बम को सुरक्षित तरीके से डिस्पोज कर दिया. गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ. 

स्थानीय पुलिस का कहना है कि यह बम काफी पुराना प्रतीत हो रहा है. गौरतलब है कि इससे पहले भी सुभाषनगर क्षेत्र में अंग्रेजों के समय का एक पुराना बम मिल चुका है, जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि यह बम भी उसी दौर का हो सकता है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इलाके में और भी विस्फोटक तो नहीं दबे हैं.  

इस मामले पर सीओ अजय कुमार ने बताया कि रामगंगा क्षेत्र से रेलवे ट्रैक के पास एक बम बरामद हुआ था, जिसे डिस्पोज करा दिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

यूपी के 75 जिलों में मूंग और 15 में मूंगफली की सरकारी खरीद शुरू, लाखों किसानों को सीधा फायदा

Input By : भीम मनोहर
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
महोबा: CEC के खिलाफ सड़क पर गुलाबी गैंग, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग
महोबा: CEC के खिलाफ सड़क पर गुलाबी गैंग, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग
'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
'नाम बदलने वाले CM को जनता बदलेगी', जेवर एयरपोर्ट का जिक्र कर अखिलेश का तंज
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget