एक्सप्लोरर

Basti: 'हवाई पुल' को लेकर जमकर ट्रोल हुए बीजेपी विधायक रवि सोनकर, जानिए पूरा मामला

बीजेपी विधायक रवि सोनकर एक पुल के होर्डिंग्स लगवाकर विवादों में घिर गए हैं. सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है. इस रिपोर्ट में पढ़िए कि आखिर पूरा मामला क्या है.

MLA Ravi Sonkar Gets Trolled: यूपी के बस्ती जिले में एक दावे को लेकर बीजेपी विधायक रवि सोनकर जमकर ट्रोल हो रहे हैं. बीजेपी विधायक का दावा जिले में चर्चा का विषय बन गया है. दरअसल, बस्ती के महादेवा में लालगंज मार्ग पर सेल्हरा ठोकवा पुल निर्माण का दावा किया जा रहा है. बाकायदा होर्डिंग लगवाकर इस हवा-हवाई पुल का प्रचार भी कर दिया गया. चौराहे पर लगे विधायक जी के पोस्टरों को जब विधानसभा की जनता ने देखा तो बीजेपी विधायक के खिलाफ तमाम तरह की चर्चाएं शुरू हो गई. इतना ही नहीं विधायक जी के हवा-हवाई पुल का फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया.

दरअसल, कुदरहा ब्लॉक के ठोकवा और सेल्हरा समेत कई गांवों के लोगों को मंडल मुख्यालय पर जाने के लिए काफी कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है. यही नहीं ग्रामीणों को ब्लॉक मुख्यालय पर जाने और मरीजों को अस्पताल ले जाने में भी गांववालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था. जिसको शिकायत गांववालों ने 2016 में तत्कालीन समाजवादी सरकार में विधायक व अखिलेश सरकार में राज्यमंत्री रहे रामकरन आर्य से की. विधायक ने समस्या का संज्ञान लिया अर्जी सरकार तक पहुंची. सरकार ने पुल पास भी कर दिया. 2017 में जब चुनाव हुए तो सपा हार गई और बीजेपी की जीत हुई. बीजेपी के रवि सोनकर यहां से जीतकर विधानसभा पहुंचे.

2018-19 में सेल्हरा से ठोकवा पुल का कार्य शुरू हुआ. देरी से काम शुरू हुआ इसीलिए काम भी भी चल रहा है. चुनाव को देखते हुए बीजेपी विधायक ने होर्डिंग लगवाकर पुल बनाने का दावा ठोक दिया. इतना ही नहीं होर्डिंग में यह भी दिखाया गया कि ग्रामीण उस पर चलने भी लगे हैं. 

विधायक जी के विकास के पोस्टरों के दावों की जनता ने हवा निकाल दी. बीजेपी विधायक विरोधियों के निशाने पर भी आ गए. पूर्व विधायक रामकरन आर्य के बेटे विजय विक्रम आर्य ने विधायक के होर्डिंग पर जमकर चुटकी ली और कहा कि जब मेरे पिता क्षेत्र के विधायक थे तो बड़ी मशक्कत के बाद इस पुल को मुख्यमंत्री से पास कराकर शुरू कराया था, लेकिन बीजेपी की सरकार पुल पास होने के बाद भी अभी तक इसे पूरा नहीं करा सकी है. इससे यह स्पष्ट होता है कि यह सरकार केवल वादे करती है उसे पूरी नहीं करती. 

वही पूर्व विधायक दुधराम ने कहा कि विधायक ने बिना काम कराए ही पोस्टर लगवा दिए. बीजेपी के नेता सिर्फ जुमलेबाजी में भरोसा करते हैं. जिस पुल का अभी पावा भी नही बना है उसका फर्जी फोटो लगाकर क्षेत्र की जनता को बरगलाने का काम कर रहे हैं.

बीजेपी विधायक की सफाई
हालांकि, बीजेपी विधायक ने पोस्टर विवाद का खंडन किया है. उन्होंने कहा कि जो भी होर्डिंग्स मेरे क्षेत्र में लगे हैं उसमें मैंने पुल को गतिमान अवस्था मे दिखाया गया है और जल्द ही यह पुल लोगों को समर्पित भी कर दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें:

UP Election 2022: यूपी में 40% महिलाओं को टिकट देगी कांग्रेस, प्रियंका गांधी वाड्रा ने किया एलान

UP Election 2022: क्या यूपी में विधानसभा चुनाव लड़ेंगी प्रियंका गांधी? जानें- CM फेस को लेकर क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी पर संकट! अब 38 इमारतें गिराने के आदेश के खिलाफ सपा का बड़ा अभियान
रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी पर संकट! अब 38 इमारतें गिराने के आदेश के खिलाफ सपा का बड़ा अभियान
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा अपडेट, कोर्ट ने टिन्नू और मनीष की 39 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड दी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा अपडेट, कोर्ट ने टिन्नू और मनीष की 39 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड दी
UP में IPS अधिकारियों के तबादले, रामपुर और ललितपुर समेत कई जिलों में पुलिस कप्तान बदले
UP में IPS अधिकारियों के तबादले, रामपुर और ललितपुर समेत कई जिलों में पुलिस कप्तान बदले
'किसी मुसलमान ने विरोध...', वंदे मातरम बिल पर सुन्नी उलेमा काउंसिल ने उठाए सवाल
'किसी मुसलमान ने विरोध...', वंदे मातरम बिल पर सुन्नी उलेमा काउंसिल ने उठाए सवाल

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
Embed widget