एक्सप्लोरर

बस्ती में दिमागी बुखार को लेकर अलर्ट पर प्रशासन, अधिकारियों को जारी की एडवाइजरी

Basti Meningitis News: यूपी के बस्ती जिले में कम्युनिकेबल डिजीज और दिमागी बुखार से निपटने के लिए प्रशासन कई संबंधित विभागों के साथ मिलकर 1 अप्रैल से अभियान चलाएगा.

Basti Dimagi Bukhar News: उत्तर प्रदेश के बस्ती में दिमागी बुखार को लेकर प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है. साथ ही प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को इस बारे में एडवाइजरी जारी की है. इस बीमारी को लेकर एक अप्रैल अभियान से शुरू होगा. सीडीओ ने कहा है कि इसके लिए 11 विभागों से को-ऑर्डिनेशन स्थापित किया जाएगा. विभाग की ओर से अभियान की मॉनिटरिंग के साथ एनालिसिस किया जाएगा.

सीडीओ जयदेव सीएस ने बताया कि इसके लिए एक अप्रैल से 30 अप्रैल 2024 तक अभियान चलाया जाएगा. वहीं, दस्तक अभियान 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक संचालित किया जाएगा. 

दिमागी बुखार से निपटने के लिए प्रशासन अर्लट

यूपी के बस्ती जिले में विशेष कम्युनिकेबल डिजीज और दिमागी बुखार से निपटने के लिए प्रशासन अर्लट मोड में है. इसके लिए संबंधित अधिकारियों को एडवाइजरी भी जारी की गई है. सीडीओ जयदेव सीएस ने बताया कि अभियान के दौरान 11 विभागों के समन्वित प्रयास से इन रोगों पर सफलतापूर्वक नियंत्रण के लिए काम किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि मेडिकल और हेल्थ डिपार्टमेंट इस अभियान का नोडल विभाग होगा, जो जनपद, तहसील, ब्लॉक और ग्राम स्तर पर विभागीय अधिकारियों के बीच को-ऑर्डिनेशन करके अभियान संचालित करेगा.

सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश

अभियान के दौरान बुखार, इन्फ्लुएंजा लाइक इलनेश (आईएलआई), टीबी और कुपोषित बच्चों की प्राप्त सूची के अनुसार रोगियों का उपचार किया जाएगा. विभाग की ओर से अभियान की मॉनिटरिंग, ऑब्जर्वेशन, रिपोर्टिंग, अभिलेखीकरण (Recording) और एनालिसिस किया जाएगा. अभियान को लेकर सीडीओ ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्य में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

सीडीओ ने निर्देश देते हुए कहा है कि सभी संचालित गतिविधियों को समय पर प्रतिभागिता सुनिश्चित करते हुए पूरा करें. उन्होंने कहा कि नगर पालिका, नगर पंचायत, मोहल्ला निगरानी समितियों के माध्यम से संचारी रोगों के साथ-साथ शुद्ध पेयजल, स्वच्छता, खुले में शौच न करना और मच्छरों के रोक-थाम के लिए जागरूकता के लिए कार्य किए जाएंगे. खुली नालियों को ढकने की व्यवस्था की जाएगी, फॉगिंग कराया जाएगा, झाड़ियों की सफाई कराई जाएगी.

सूअर पालकों के लिए भी खास प्लान

इसके साथ ही सीडीओ ने कहा कि पशुपालन विभाग सूअर पालकों को अन्य व्यवसाय जैसे पोल्ट्री उद्योग को अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे. सूअरबाड़ों पर वेक्टर नियंत्रण और सीरो सर्विलांस की व्यवस्था कराएंगे. सूअरबाड़ों को आबादी से दूर स्थापित किया जाएगा साथ ही इसके नियमित सफाई की भी व्यवस्था कराई जाएगी.

मोहम्मद शादाब की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: 'नाइंसाफी की हद तो देखो, मिट्टी तक पर एतराज है', अफजाल अंसारी से गाजीपुर DM की बहस पर भड़के अखिलेश यादव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, वाराणसी के लिए बनाया यह खास प्लान, जानें क्या होगा
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, वाराणसी के लिए बनाया यह खास प्लान
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध, बताया जनता के लिए अभिशाप
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, करोड़ों की लागत वाली इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध, बताया जनता के लिए अभिशाप
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, करोड़ों की लागत वाली इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget