एक्सप्लोरर

Basti News: होटल में बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहा था मैरिज हॉल, जिला प्रशासन ने किया सील

Basti News: बस्ती में होटल पर कार्रवाई के दौरान होटल में बिना रजिस्ट्रेशन के बने मैरिज हॉल को सील कर दिया गया. प्रशासन को कई दिनों से होटल को लेकर शिकायतें मिल रही थीं.

Basti News: बस्ती में अवैध निर्माण को लेकर जिला प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है. चाहे वह सड़क पर लोगों द्वारा किया गया अतिक्रमण हो या अवैध तरीके से किया गया निर्माण हो, लगातार अवैध निर्माण पर कार्रवाई कर रहा है. इसी कड़ी में आज बस्ती के नामी होटल भव्या पैलेस को अवैध निर्माण और होटल रजिस्ट्रेशन को लेकर एसडीएम गुलाब चंद्र व बीडीए की टीम ने सील कर दिया है. 

सीलिंग की कार्रवाई के दौरान नगर पालिका के ईओ और बीडीए प्रभारी सहित पुलिस के जवान मौजूद रहे. बस्ती जिले में तेजी से संचालित हो रहे बिना रजिस्ट्रेशन के होटलों की शिकायत प्राप्त हुई थी. शिकायती पत्र मिलने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया. जिसको लेकर जिलाधिकारी अंद्रा वामसी के निर्देश पर उप जिलाधिकारी गुलाब चंद्र ने मैरिज हॉल में पहुंचकर जांच पड़ताल करना शुरू कर दिया. 

मैरिज हॉल को सीज कर लगाया ताला

मालवीय रोड स्थित वेडिंग विला मैरिज हॉल के पास साफ सफाई का निर्देश देते हुए चेतावनी दी तो वहीं रेलवे स्टेशन रोड स्थित होटल ग्रैंड पैलेस पर बीडीए और नगरपालिका टीम के साथ पहुंचकर होटल के कागजों की जांच पड़ताल की. पड़ताल में एसडीएम ने मैरिज हॉल का रजिस्ट्रेशन के बजाय होटल के रजिस्ट्रेशन की पुष्टि पाई तो मैरिज हॉल लान एरिया को सीज कर गेट पर ताला लगा दिया और आगे की कार्यवाही के भी निर्देश दिए. 

होटल को लेकर आई थीं कई शिकायतें

एसडीएम गुलाबचंद का कहना है कि इस होटल की कई शिकायतें आई जिसमें था कि होटल व मैरिज लान बिना नक्शे के बनाया गया है और होटल के द्वारा सड़क पर पानी भरा जा रहा है. जिसकी शिकायत पर हम जांच करने पहुंचे. मेरे साथ बीडीए की भी टीम और नगर पालिका की टीम आईं. होटल और मैरिज लान का रजिस्ट्रेशन नहीं पाया गया. 

रजिस्ट्रेशन कराने की दी मोहलत

उन्होंने कहा कि इस कड़ी में हमने मैरिज लान को सील किया है. शेष के लिए इन्हें कुछ दिनों की मोहलत दे रहे हैं और जल्द से जल्द इसका रजिस्ट्रेशन के लिए निर्देश दिया जा रहा है. अगर इसमें किसी प्रकार की अनियमित पाई जाती है तो उसके क्रम में आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें- 

UP Politics: 'इसी बहाने वे विदेश में नहीं रहेंगे', भारत न्याय यात्रा को लेकर रवि किशन का राहुल गांधी पर तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी के प्रतापगढ़ में दिए बयान पर सपा का पलटवार, 'राम मंदिर में चोरी नहीं रोक पाए, यह बात...'
CM योगी के प्रतापगढ़ में दिए बयान पर सपा का पलटवार, 'राम मंदिर में चोरी नहीं रोक पाए, यह बात...'
UP News: उत्तर प्रदेश बनेगा देश का स्टार्टअप हब: कैबिनेट में एआई और डीप-टेक स्टार्टअप्स पर विशेष फोकस
उत्तर प्रदेश बनेगा देश का स्टार्टअप हब: कैबिनेट में एआई और डीप-टेक स्टार्टअप्स पर विशेष फोकस
UP News: योगी सरकार की अमृत 2.0 योजना: यूपी के इन दो जिलों की वित्तीय क्षमता होगी मजबूत, म्युनिसिपल बॉन्ड जारी
योगी सरकार की अमृत 2.0 योजना: यूपी के इन दो जिलों की वित्तीय क्षमता होगी मजबूत, म्युनिसिपल बॉन्ड जारी
Raebarelie News: उद्यान महाविद्यालय का होगा विस्तार, सीएम योगी ने कैबिनेट बैठक में भूमि हस्तांतरण को मंजूरी दी
रायबरेली: उद्यान महाविद्यालय का होगा विस्तार, सीएम योगी ने कैबिनेट बैठक में भूमि हस्तांतरण को मंजूरी दी

वीडियोज

Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
यूपी में BJP या सपा किसकी मुश्किल बढ़ाएंगे चिराग पासवान? LJP-R ने दिया चुनावी नारा- पंडित, पासी...
यूपी में BJP या सपा किसकी मुश्किल बढ़ाएंगे चिराग पासवान? LJP-R ने दिया चुनावी नारा- पंडित, पासी...
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
Viral Video: अरे आंटी बस-बस... पार्क के जिम में आंटी ने Gen-G को कर दिया ओपन चैलेंज, वीडियो देख टेंशन में यूजर्स 
अरे आंटी बस-बस... पार्क के जिम में आंटी ने Gen-G को कर दिया ओपन चैलेंज, वीडियो देख टेंशन में यूजर्स 
Embed widget