एक्सप्लोरर

बस्ती में शादी के दो महीने बाद शख्स ने की खुदकुशी, पत्नी और ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप

UP News: बस्ती में एक शख्स ने शादी दो महीने बाद जहर खाकर खुदकुशी कर ली. शख्स ने जान देने से पहले पत्नी और ससुराल वालों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है.

बस्ती जनपद के हरैया थाना क्षेत्र के बिजरा गांव से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है, एक युवक ने अपनी पत्नी और ससुर वालों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए जहर खाकर खुदकुशी कर ली. शख्स ने जान देने से पहले एक वीडियो भी बनाया है, जिसमें उसने अपनी आपबीती सुनाई है. पुलिस अब इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है.

जानकारी के अनुसार, मृतक राज मिश्रा निवासी बिजरा, पोस्ट महराजगंज, जनपद बस्ती का स्थायी निवासी था. उसकी शादी इसी वर्ष 22 मई, 2025 को खुशी शुक्ला निवासी महादेवरी, पोस्ट भदावल, जिला बस्ती से हुई थी. शादी के कुछ ही दिनों बाद पति-पत्नी के बीच कहासुनी होने लगी. राज मिश्रा के अनुसार, एक दिन के विवाद के बाद उसकी पत्नी खुशी शुक्ला अपने पिता राजकुमार शुक्ला के साथ अपने घर चली गई.

पत्नी और ससुराल वाले कर रहे थे प्रताड़ित

राज मिश्रा ने पुलिस को दिए अपनी शिकायत में बताया था कि पत्नी के मायके जाने के बाद उसके ससुर राजकुमार शुक्ला उसे फोन पर लगातार धमकियां दे रहे थे. राज के मुताबिक, उसके ससुर और पत्नी मिलकर उसे धमका रहे थे कि खुशी के पेट में जो बच्चा है, उसे गिरा देंगे और खुशी की दूसरी शादी करा देंगे. इतना ही नहीं, उन्हें और उनके परिवार वालों को दहेज उत्पीड़न के झूठे मुकदमे में फंसाने की भी धमकी दी जा रही थी. यह भी आरोप था कि पत्नी अपने पिता के कहने पर ही यह सब कर रही थी.

आत्महत्या से पहले बनाई वीडियो

राज मिश्रा ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में यह भी बताया था कि उसकी पत्नी और ससुर उसके पिता पर अपनी ज़मीन वसीयत करने का भी दबाव डाल रहे थे. मानसिक प्रताड़ना और धमकियों से तंग आकर राज मिश्रा ने यह कदम उठाया. उसने सल्फास खाने से पहले एक वीडियो भी बनाया, जिसमें उसने अपनी पूरी पीड़ा बयां की.

घटना स्थल पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है. आत्महत्या से पहले का वीडियो अब पुलिस के लिए महत्वपूर्ण साक्ष्य बन गया है. पुलिस यह जांच कर रही है कि क्या राज मिश्रा के आरोपों में सच्चाई है और उसकी पत्नी व ससुर की क्या भूमिका थी. इस घटना ने एक बार फिर रिश्तों में बढ़ती दरार और घरेलू हिंसा के गंभीर परिणामों को उजागर किया है.  

पुलिस ने शुरू की जांच पड़ताल

हरैया सर्किल के डीएसपी संजय सिंह ने बताया कि एक युवक द्वारा सलफास खाकर जान दे दी गई और उसका वीडियो भी बनाया गया, इस वीडियो की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर गई और युवक के शव को कब्जे में लेकर पूछताछ किया. यह भी कहा कि अभी पुलिस को मृत युवक के परिजनों की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है, जिस वजह से इस मामले में मुकदमा पंजीकृत नहीं हो सका है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में जमीन के रिकॉर्ड में बड़ा बदलाव, 65 लाख विरासत ऑनलाइन
यूपी में जमीन के रिकॉर्ड में बड़ा बदलाव, 65 लाख विरासत ऑनलाइन
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'सौ-सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली', केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
'सौ-सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली', केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
'जान दें दूंगा-गर्दन कटा दूंगा लेकिन गाऊंगा नहीं', वंदे मातरम् पर बोले इमरान मसूद
'जान दें दूंगा-गर्दन कटा दूंगा लेकिन गाऊंगा नहीं', वंदे मातरम् पर बोले इमरान मसूद

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget