एक्सप्लोरर

जलशक्ति मिशन के तहत खोदे गए गड्ढे में गिरकर मासूम की मौत, परिजनों ने की कार्रवाई की मांग

UP News: बस्ती में जलशक्ति मिशन के तहत खोदे गए गड्ढे में गिरकर मासूम की मौत हो गई. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है.

Basti News: बस्ती में जल शक्ति मिशन के तहत खोदे गए गड्ढे में डूबने से आठ साल के एक मासूम की  मौत हो गई. आनन फानन में स्थानीय लोगो ने मासूम बच्चे के शव को गड्ढे से बाहर निकाला और पुलिस को घटना की सूचना दी. जल शक्ति मिशन के तहत बनाई जा रही पानी की टंकी के लिए ठेकेदार ने गड्ढा खोद दिया जिसे सुरक्षा की दृष्टि से घेरा नही गया था. 

छावनी थाना क्षेत्र के गोड़सरा गांव में शनिवार को दिन में करीब 11 बजे निर्माणाधीन पानी की टंकी के लिए खुदे गड्ढे में डूबकर एक आठ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई. छावनी थाना क्षेत्र के गोड़सरा गांव निवासी राम चरन पुत्र धर्मराज ने बताया कि गांव के बगल में ही एक कम्पनी जल शक्ति मिशन के तहत पानी के टंकी का निर्माण करा रही है. करीब दस फिट गहरा गड्ढा खोद रखा है. बरसात के कारण उसमें पानी भरा था. सुबह करीब 8 बजे रामचरण का नाती श्रेयांश पुत्र मुकेश खेलने घर से निकला था जो खेलते खेलते गड्ढे में गिर कर डूब गया.

पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम नें ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकलवा कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत पहुंचाया जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस बारे में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष छावनी विजय कुमार दूबे ने बताया कि मृतक का शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

इस घटना को लेकर जब हमने जल निगम से अनुबंधित कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर से बात करने का प्रयास किया तो कई बार फोन करने के बावजूद भी उनका फोन रिसीव नहीं हो सका. इस कंपनी को जिले के 100 से अधिक गांव में पानी की टंकी और पाइप लाइन बिछाने का कार्य जल निगम की तरफ से दिया गया है. मगर उसकी तरफ से इस कदर लापरवाही की जा रही कि आम जनमानस की जान आफत में आ गई है. फिलहाल मृतक बच्चे के परिजनों ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

ये भी पढ़ें: नोएडा में अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, करोड़ों रुपये की सरकारी जमीन कराई कब्जा मुक्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 'अब ये लड़ाई EVM तक...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 'अब ये लड़ाई EVM तक...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मायावती का बड़ा बयान, बोलीं- 'पहले फैसला होता तो...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मायावती का बड़ा बयान, बोलीं- 'पहले फैसला होता तो...'
जंतर-मंतर हुए लाठीचार्ज को लेकर महोबा में प्रोटेस्ट, भीम आर्मी ने दी ये चेतावनी
जंतर-मंतर हुए लाठीचार्ज को लेकर महोबा में प्रोटेस्ट, भीम आर्मी ने दी ये चेतावनी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
अब CM सम्राट चौधरी हटेंगे? पटना में जुटेंगे 'कॉकरोच', अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान
अब CM सम्राट चौधरी हटेंगे? पटना में जुटेंगे 'कॉकरोच', अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
IND vs ZIM Highlights: भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को बुरी तरह रौंदा, दर्ज की 2026 की तीसरी सबसे बड़ी जीत
भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को बुरी तरह रौंदा, दर्ज की 2026 की तीसरी सबसे बड़ी जीत
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
कैसे काम करता है NTA का सिस्टम, UGC-CBSE और UPSC से कितनी अलग है व्यवस्था?
कैसे काम करता है NTA का सिस्टम, UGC-CBSE और UPSC से कितनी अलग है व्यवस्था?
Embed widget