एक्सप्लोरर

शर्मनाक... अलीगढ़ में शराबियों ने तोड़ी शहीद की प्रतिमा, शहादत के अपमान पर अधिकारियों ने साधी चुप्पी

UP News: अलीगढ़ में शहीद स्मारक के पास शराब की दुकान खुलने के बाद के शहीद के परिवार वालों की परेशानी बढ़ गई है. शराबी शहीद स्मारक के पास बैठकर शराबखोरी करते हैं.

Aligarh News: अलीगढ़ में एक शहीद का परिवार लगातार अधिकारियों के चक्कर लगाता हुआ नजर आ रहा है. वजह है शहीद की प्रतिमा के नजदीक शराब के ठेके का निर्माण कराया गया है जिसकी शिकायत शहीद की पत्नी ने अधिकारियों से की लेकिन उनकी एक न सुनी गई. शहीद की पत्नी ने जिलाधिकारी अलीगढ़ संजीव रंजन से मदद की गुहार लगाइ है. डीएम संजीव रंजन ने शराब के ठेके को तत्काल हटाने का आश्वासन शहीद के परिजनों को दिया है.

शहीद देवेंद्र सिंह की पत्नी ने बताया कि 2015 में उनके पति जम्मू कश्मीर में दुश्मनों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए थे. उसके बाद अलीगढ़ के तहसील इगलास के गांव मुहरैनी में शहीद की मूर्ति का अनावरण किया गया था. मूर्ति के नजदीक शराब के ठेके का निर्माण कराया गया है. शराब ठेके से शराब लेने वाले शराबी मूर्ति के पास बैठकर शराब का सेवन करते हैं. शाराबियों ने शहीद देवेंद्र सिंह की मूर्ति को भी तोड़ा है. शिकायत के बावजूद भी आबकारी विभाग ने कोई निर्णय नहीं लिया है.

क्या कहती है शहीद की पत्नी
शहीद देवेंद्र सिंह की पत्नी रीता देवी ने बताया कि शराब ठेके का निर्माण उनके पति की स्मारक स्थल के नजदीक किया गया है. शराबी शराब पीने स्मारक के पास आते हैं. उनके पति देश की रक्षा के लिए अपने प्राण त्याग दिए थे लेकिन यहां प्रशासन से शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई. आज वह डीएम अलीगढ़ के पास आई हुई है. डीएम ने उन्हें मदद का आश्वासन दिया है.

जिलाधिकारी अलीगढ़ संजीव रंजन ने शहीद के परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है. डीएम संजीव रंजन का कहना है शराब के ठेके को हर हालत में हटाया जाएगा, शहीद के परिजनों को निराश नहीं होने दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: पहलगाम आतंकी हमला: सीएम योगी बोले- ये पता लगाना मुश्किल, सपा का बयान है या पाकिस्तानी प्रवक्ता का

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
भदोही: BJP नेता पर हमले से सियासत गरम, सपा MLA का अल्टीमेटम
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
गोरखपुर: 10 साल के वैभव की हत्या, कंप्यूटर टीचर गिरफ्तार
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'सुपर स्निफर' इंट्रोफोर्ड को अंतिम विदाई, 7 साल दी सेवा
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत
'मुझे सांप ने काटा', मासूम की बात नहीं सुनी, 3 घंटे बाद मौत

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget