एक्सप्लोरर

सच में डॉक्टर ही हैं भगवान! ICU और वेंटिलेटर के बिना महिला के पेट से निकाला 14 किलो का ट्यूमर

UP News: बस्ती में सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों ने एक गरीब महिला के पेट से 14 किलो का ट्यूमर निकाल कर इतिहास रचा है. आईसीयू और वेंटिलेटर की सुविधा के बिना डॉक्टरों ने कारनामा कर दिखाया है.

Basti News: बस्ती जिला अस्पताल के 4 डॉक्टरों के पैनल ने एक गरीब महिला का क्रिटिकल ऑपरेशन करते हुए उस के पेट से 14 किलो का ट्यूमर निकाल कर इतिहास रच दिया. सबसे बड़ी बात आईसीयू और वेंटिलेटर की सुविधा के बिना इतने बड़े ऑपरेशन को सफलता पूर्वक अंजाम दिया गया. महिला अब पूरी तरह से स्वस्थ है. एक तरफ प्राइवेट अस्पतालों में इलाज कराना कितना महंगा है यह किसी से छिपा नहीं है. इलाज में लोगों की जमीन और मकान तक बिक जाते हैं. अगर गरीब है तो प्राइवेट अस्पतालों में इलाज करने की सोंच भी नहीं सकता. 

बस्ती जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने कमाल कर दिया एक गरीब एक गरीब महिला के पेट से 14 किलो का ट्यूमर निकाला. गरीब महिला के परिजनों ने कई प्राइवेट अस्पतालों का चक्कर लगाया, लेकिन लाखों के खर्च की वजह से ऑपरेशन नहीं कर पा रहे थे. जिसके बाद जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने ऑपरेशन करने का फैसला किया. तीन सर्जन डॉक्टर राजेश पटेल. डॉक्टर अरशद अहमद. डॉक्टर अनिल सिंह. एनस्थीसिया के डॉक्टर असलम ने मिल कर महिला का सफल ऑपरेशन किया और उस के पेट से 14 किलो का ट्यूमर बाहर निकाला. इस ऑपरेशन में महज 10 हजार का खर्च आया.

चार डॉक्टरों के पैनल ने किया सफल ऑपरेशन
बस्ती जनपद के नगर थाना क्षेत्र के भवसिंघपुर गांव की किरन काफी दिनों से पेट दर्द से परेशान थी. जब उसके परिजनों ने लखनऊ और दिल्ली के बड़े प्राइवेट अस्पतालों में जांच कराई गई तो रिपोर्ट में पेट में बड़ा ट्यूमर आया. प्राइवेट अस्पताल में ऑपरेशन में लाखों का खर्च बताया. जो कि उस गरीब महिला के परिजनों के बजट के बाहर था. परिजनों ने बस्ती जिला अस्पताल के डॉक्टर अनिल कुमार को दिखाया. महिला के ऑपरेशन के लिए डॉक्टर अनिल के नेतृत्व में 4 डॉक्टरों का पैनल बना. लेकिन सबसे बड़ी समस्या थी कि जिला अस्पताल में बेहतर ओटी की व्यवस्था नहीं थी. 

इस ऑपरेशन की दूसरी चुनौती थी कि बिना वेंटिलेटर के ढाई घंटे तक महिला को बेहोश रखना था. चार डॉक्टरों ने महिला का ऑपरेशन शुरू किया. ढाई घंटे के ऑपरेशन के बाद महिला के पेट से 14 किलो का ट्यूमर निकाला गया. ऑपरेशन सफल रहा महिला अब पूरी तरह से स्वस्थ है. डॉक्टर अनिल कुमार, डॉक्टर अरशद अहमद और उनके सहयोगी डॉक्टरों ने बताया कि यह बड़ा ऑपरेशन था. इतने बड़े ऑपरेशन करने के लिए हॉस्पिटल में वह सुविधाएं नही थी.

ऑपरेशन के बाद पूरी तरह स्वस्थ्य महिला
सबसे बड़ी समस्या ढाई घंटे बेहोश रखने की थी लेकिन टीम के सहयोग से कम सुविधा में ऑपरेशन किया गया. अब मरीज स्वस्थ है बेहतर तरीके से जीवन जी सकती है. इस ऑपरेशन में महज सरकारी ऑपरेशन की फीस ही जमा कराई गई. कुछ दवाएं बाहर से मंगानी पड़ी जो अस्पताल में उपलब्ध नहीं थी.

ये भी पढे़ें: वाराणसी में रामनवमी पर दिखा अद्भुत नजारा, मुस्लिम महिलाओं ने उतारी भगवान श्रीराम की आरती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: शिक्षक की कमी पर छात्रों में आक्रोश, सड़क किया जाम
लखनऊ: शिक्षक की कमी पर छात्रों में आक्रोश, सड़क किया जाम
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
चमोली टनल हादसे का निरीक्षण करने जा रहे BJP सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा पत्थर
चमोली टनल हादसे का निरीक्षण करने जा रहे BJP सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा पत्थर
बांदा में गजब चोरी, चोर घर की 25 टोंटियां ले उड़े
बांदा में गजब चोरी, चोर घर की 25 टोंटियां ले उड़े

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget