एक्सप्लोरर

बस्ती में बापू की प्रतिमा के अपमान पर कांग्रेस भड़की, ज्ञापन सौंप दी अनशन की चेतावनी

Congress Protest in Basti: बीते दिनों जिला पंचायत सभागार में निर्माण कार्यों के चलते महात्मा गांधी की प्रतिमा को कूड़े में फेंक दिया गया था. इस घटना को लेकर कांग्रेस लगातार कार्रवाई की मांग कर रही है.

Basti News Today: बस्ती के जिला पंचायत सभागार में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के कूड़े में पाये जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. इस मामले में दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान उपाध्यक्ष गिरजेश पाल के नेतृत्व में पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी सुनिष्ठा सिंह को सौंपा.

ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस नेताओं ने मांग की है कि जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी, अवर अभियन्ता और ठेकेदार के खिलाफ समुचित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराकर उनके विरूद्ध कार्रवाई की जाए. इसके अलावा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को उचित स्थान पर दोबार प्रतिष्ठित कराया जाए.

कांग्रेस नेताओं ने दी चेतावनी
ज्ञापन देने के बाद कांग्रेस नेता गिरजेश पाल ने कहा कि अगर दोषियों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई के साथ बापू की प्रतिमा सम्मानजनक तरीके से दोबार प्रतिस्थापित नहीं किया गया, तो वे अपनी पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं के साथ जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष अनशन करने को बाध्य होंगे.

कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप
कांग्रेस नेता गिरजेश पाल ने कहा कि जिला पंचायत बस्ती के सभागार में बापू प्रतिमा स्थापित थी. सभागार में जिस समय नये निर्माण के लिए ध्वस्तीकरण कराया जा रहा था, उस दौरान बापू प्रतिमा को कूडेदान में फेंक दिया गया. कांग्रेस नेताओं ने जब इसका मुखर विरोध किया तो जिला पंचायत प्रशासन ने तीन दिन का समय मांगा था, लेकिन किसी अधिकारी या ठेकेदार के विरूद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गई.

मामले में कोई कार्रवाई न होने पर कांग्रेस नेताओं ने इस स्थिति को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान उपाध्यक्ष गिरजेश पाल ने बताया कि घटना से प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय नेतृत्व को अवगत करा दिया गया है.

कार्रवाई पर प्रशासन ने क्या कहा?
इस संबंध में अपर मुख्य अधिकारी विजय वर्मा ने बताया कि संबंधित ठेकेदार के खिलाफ शासन में कार्यवाही के लिए पत्र भेजा गया है. इसके अलावा ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने की भी प्रक्रिया जारी है और ठेकेदार के कुछ कार्य का भुगतान रोककर उसे श्रमदान घोषित कर दिया गया है. दूसरी तरफ कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी दोषियों पर मुकदमा दर्ज करने के लिए अड़े हुए हैं.

ये भी पढ़ें: Watch: संजय निषाद की पुलिसकर्मी से हुई बहस, मंत्री बोले- DGP से करूंगा शिकायत, Video Viral

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाराबंकी नगर पालिका का 1 करोड़ का टेंडर निरस्त, धांधली के आरोपों पर DM का सख्त फैसला
बाराबंकी नगर पालिका का 1 करोड़ का टेंडर निरस्त, धांधली के आरोपों पर DM का सख्त फैसला
बुर्का पहन कांवड़ यात्रा पर निकलीं तमन्ना मलिक, बोलीं- किसी के बाप...'
बुर्का पहन कांवड़ यात्रा पर निकलीं तमन्ना मलिक, बोलीं- किसी के बाप...'
'कांवड़ यात्रा में अराजकता बर्दाश्त नहीं', CM योगी ने दी सख्त चेतावनी
'कांवड़ यात्रा में अराजकता बर्दाश्त नहीं', CM योगी ने दी सख्त चेतावनी
सीएम योगी की नई पहल, यमुना किनारे बनेगा 3.46 करोड़ का ग्रीन पार्क
सीएम योगी की नई पहल, यमुना किनारे बनेगा 3.46 करोड़ का ग्रीन पार्क

वीडियोज

R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)
Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
सुप्रीम कोर्ट पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से...'
SC पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से डर लगता है?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
Embed widget