एक्सप्लोरर

यूपी के बस्ती से कांग्रेस ने शुरू की संविधान बचाओ रैली, अजय राय ने सीएम योगी पर साधा निशाना

Basti News: बस्ती से कांग्रेस पार्टी ने संविधान बचाओ रैली की शुरुआत की. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा है. साथ ही 2027 में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया.

UP Politics: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से कांग्रेस की संविधान बचाव रैली की शुरुआत हुई, कार्यक्रम में कांग्रेस के महासचिव और उत्तर प्रदेश के प्रभारी अविनाश पांडेय, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल ने शिरकत किया. अपने नेताओं को सुनने के लिए पूर्वांचल के अलग अलग जनपदों से सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक पहुंचे.

कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश के प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा कि अहमदाबाद में 9 अप्रैल को जो प्रस्ताव पास किया गया. जिसके तहत देश के सभी राज्यों में संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया गया. संविधान के प्रति आज पूरा देश खतरा महसूस कर रहा है, संविधान का अपमान और अवमानना की जा रही. विपक्ष और विरोधी की आवाज को दबाया का रहा है. उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बहुत सफल कार्यक्रम का आयोजन किया. कांग्रेस नेता ने कहा कि हम लोगों ने संकल्प लिया कि संविधान को बदलने का कोई भी प्रयत्न सफल नहीं हो पाएगा. बीजेपी की पैतृक संस्था आरएसएस है जिसने कभी संविधान का सम्मान नहीं किया.

'फर्जी एनकाउंटर कर लेते हैं वाहवाही'
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने उत्तर प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा संविधान की धज्जियां उत्तर प्रदेश में उड़ाई गई, यहां पर नियम कानून का कोई मतलब नहीं है. फर्जी एनकाउंटर कर दो, फर्जी लोगों के पैर और सिर पर गोली मार दो, फर्जी इनकाउंटर करके अपनी छाती पीट कर वाहवाही लेते हैं. जो लोग सरकार का विरोध करते हैं, योगी का विरोध करते हैं उनके घरों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है. आजमगढ़ में दलित की पुलिस कस्टडी में हत्या की गई, उस पर भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. कासगंज में 8 लोगों ने एक बेटी का बलात्कार किया उस में भाजपा का नेता शामिल था.

अजय राय ने कहा कि प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में एक बेटी से 23 लोग बलात्कार करते हैं और पुलिस उसको दूसरी तरह से गढ़ने का काम करती है. वाराणसी  में अभी 4 दिन पहले एक भाजपा नेता पटेल समाज के बेटे को स्कूल में बुला कर गोली मार देता है. अजय राय ने कहा कि संविधान को बदलने की बात भूल जाओ हम संविधान को छूने नहीं देंगे. योगी सरकार अत्याचार और अन्याय कर रही है. आप बुलडोजर से किसी का घर और कुशीनगर की मस्जिद को जबरन गिरवा दिया.

अजय राय ने 2027 में यूपी सरकार बनाने का किया दावा
अजय राय ने दावा किया कि, हम डंके को चोट पर यह कहते हैं कि 2027 में हमारी सरकार बनेगी. हमारे निर्दोष सैलानियों पर आतंकवादी गोली चलाते हैं, प्रधानमंत्री विदेश से आ कर तुरंत बिहार में रैली करने पहुंच गए. हमें उम्मीद थी कि आप विदेश से आकर कश्मीर जाएंगे और आप उन बच्चों के परिजनों के घर जाएंगे लेकिन आप नहीं गए आप चुनाव प्रचार में लग गए.

ये भी पढ़ें: यूपी में नेपाल से सटे इन 7 जिलों में हाईअलर्ट, डीजीपी बोले- SSB के साथ मिलकर हो निगरानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में बेटी को फोन चलाने से रोकना मां को पड़ा भारी, लड़की ने दे दी जान; जांच शुरू
वाराणसी में बेटी को फोन चलाने से रोकना मां को पड़ा भारी, लड़की ने दे दी जान; जांच शुरू
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
UP Weather: यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, आज 51 जिलों में बूंदाबादी के आसार, इस दिन से फिर एक्टिव होगा मानसून
यूपी में धीमी हुई बारिश की रफ्तार, आज 51 जिलों में बूंदाबादी के आसार, इस दिन से फिर एक्टिव होगा मानसून
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने का स्वाद अच्छा लगता है'
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने का स्वाद अच्छा लगता है'
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Jana Nayagan OTT Release: थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
Explained: आज 'तिलचट्टों' के देशव्यापी प्रदर्शन के नतीजे क्या? CJP को हल्के में लेकर तीन जगह चूकी मोदी सरकार!
'तिलचट्टों' के देशव्यापी प्रदर्शन से क्या होगा? मोदी सरकार का CJP को हल्के में लेना 3 बड़ी भूल
जिंदगी और मौत से जूझ रहा था ट्रेन के गेट पर लटका शख्स, लोग बनाते रहे वीडियो; भड़के यूजर्स
जिंदगी और मौत से जूझ रहा था ट्रेन के गेट पर लटका शख्स, लोग बनाते रहे वीडियो; भड़के यूजर्स
Embed widget