एक्सप्लोरर

Basti Flood News: बाढ़ प्रभावित इलाकों का कमिश्नर DM-SDM ने किया निरीक्षण, लगातार कटान होने से लोग पलायन को मजबूर

UP Flood News: बस्ती में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात हैं.बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में कटाव के चलते ग्रामीण चिंतित हैं. लोगों ने कटाव को रोकने में प्रशासन की लापरवाही पर नाराजगी जताई.

Basti Flood News: बस्ती में भारी बारिश के बाद कई जगह बाढ़ जैसे हालत हो गए है. वहीं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कटान से भयभीत ग्रामीणों का हाल जानने आज कमिश्नर अखिलेश सिंह के साथ डीएम रवीश गुप्ता मौके स्थल पहुंचे. कमिश्नर ने बाढ़ क्षेत्र का निरीक्षण किया. ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनकर परमानेंट शिफ्ट करने का जिलाधिकारी के जरिए शासन को प्रस्ताव भेजने की बात भी कही. वहीं ग्रामीणों ने जिलाधिकारी के सामने हमें बचा लो की मांग करते हुए कहा की 5 साल से लगातार हो रहे कटान को अगर 2 साल पहले ही निवारण कर लिया गया होता तो आज ये स्थिति नहीं होती.

बता दें कि एक तरफ जहां अभी कुछ दिन पहले बाढ़ के कारण लोगों का जीना दुश्वार हुआ था. वहीं ग्रामीणों की मुश्किलें बाढ़ के बाद कटान ने भी आफत में डाल दिया है. जहां घाघरा नदी की कटान से लोग रात रात भर जागने को मजबूर हो चुके हैं. ग्रामीण अपने पुश्तैनी मकानों को तोड़कर ईंटों को संरक्षित कर रहे हैं. वहीं अपने सामानों को सुरक्षित करने के लोगों को किराए के मकान तक लेने पड़ रहे हैं. निरीक्षण के दौरान बाढ़ के कारण अपना घर तोड़कर पलायन कर रहे सुरेंद्र कुमार ने कहां की घर तोड़कर बच्चों के साथ खुले आसमान में व्यतीत कर रहे हैं. कहीं भी रहने की कोई व्यवस्था नहीं है. 

घटना स्थल का जायजा लेने पहुंचे अधिकारी
दरअसल बैराड़ी एहतमाली,मईपुर और महुआपार कला में लगातार हो रहे नदी के कटान ने ग्रामीणों की चिंता को बढ़ा दिया था. जिसके बाद ग्रामीण भय के साये में जीने को मजबूर हो गए. प्रशासन से किसी भी तरह की मदद न मिलने पर ग्रामीणों ने कल ही रामजानकी मार्ग को जाम कर प्रदर्शन किया. ग्रामीण अपने पुश्तैनी मकान को बुलडोजर से तोड़ते नजर आए. उसी कड़ी में गांव में हो रहें कटान का निरीक्षण करने कमिश्नर अखिलेश सिंह जिलाधिकारी रवीश गुप्ता एडीएम एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान मौके स्थल पहुंचे. 

क्या बोले कमिश्नर अखिलेश सिंह
कमिश्नर अखिलेश सिंह ने बताया की बाढ़ पीड़ितों को प्राथमिक विद्यालय में राहत शिविर बनाकर रहने के लिए निर्देश दिए गए हैं,बाढ़ प्रभावितों को भोजन व राहत सामग्री उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया गया है,उन्होंने बताया की बाढ़ पीड़ितों को परमानेंट शिफ्ट करने के लिए जिलाधिकारी के जरिए शासन को प्रस्ताव भी भेजा जा रहा है और इन सब लोगों को हर संभव मदद भी की जायेगी.

ये भी पढ़ें: Prayagraj News: खाना बनाते समय सिलेंडर में हुआ विस्फोट, पांच लोग झुलसे, सभी को अस्पताल में कराया गया भर्ती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'
PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'
एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया यूपी का गौरव
एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया यूपी का गौरव
तकनीक के विकास के साथ अपराधी भी खोज रहे नए रास्ते : जस्टिस राजीव सिंह
तकनीक के विकास के साथ अपराधी भी खोज रहे नए रास्ते : जस्टिस राजीव सिंह
युवा शक्ति को अवसर, कौशल और सुरक्षित माहौल देने की दिशा में बढ़ते कदम
युवा शक्ति को अवसर, कौशल और सुरक्षित माहौल देने की दिशा में बढ़ते कदम

वीडियोज

Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
PM Modi Varanasi Air Show: बनारस के नमो घाट से 'पावर शो' | Indian Air Force | UP
Congress Ramlila Maidan Rally: देश में त्योहार रैली पर तकरार! | Delhi News | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
जलसा के बाहर हैवी सिक्योरिटी का इंतजाम, धमकी के बीच फैंस से यूं मिले अमिताभ बच्चन
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget