एक्सप्लोरर

UP News: विकास कार्यों का समीक्षा करने ग्राउंड पर उतरे सीएम योगी, अधिकारियों को दिए ये खास निर्देश

Basti News: सीएम योगी शुक्रवार को बस्ती पहुंचे थे. लोकसभा चुनाव के बाद यहां उनका पहला दौरा था. उन्होंने मण्डल स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा कर उचित निर्देश भी दिए.

Basti News: प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मण्डल स्तरीय अधिकारियों के साथ आयुक्त सभागार में बैठक किया. इस अवसर पर जनपद सिद्धार्थनगर व संतकबीर नगर के विभागीय अधिकारीगण वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक से जुड़े रहे. उन्होने स्कूल चलों अभियान की समीक्षा करते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि बच्चों का नामांकन ससमय कराना सुनिश्चित करें. उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति समय भी सुनिश्चित की जाय. इसके लिए अधिकारी गण विद्यालयों का औचक निरीक्षण भी करें. 

बाढ़ से बचाव की समीक्षा करते हुए उन्होंने समस्त जनपदों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि संवेदनशील/अतिसंवेदनशील तटबंधों की निगरानी रखी जाए. उन्होने कहा कि बाढ़ आने से पूर्व ही समस्त तैयारिया पूर्ण कर ली जाय, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता ना बरती जाये. उन्होने कहा कि राहत सामग्री वितरण के लिए जनप्रतिनिधियों का सहयोग लिया जाये. संर्पदंश के मामलों में पीड़ित को तत्काल उपचार दिया जाये. 

सीएम ने पौधे को गोद लेने के लिए कहा
उन्होंने वृक्षारोपण महाअभियान की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि जनपद में लक्ष्य के सापेक्ष पौध रोपण किया जाय. उन्होने यह भी निर्देश दिया कि पौधों का वितरण जिम्मेदार व्यक्तियों को किया जाए, जो पौधरोपण करने के साथ-साथ उनकी देखभाल कर सकें. उन्होने जनसहभागिता सुनिश्चित कराने हेतु पौधों को गोद लेने को कहा. पौधरोपण करते समय अपने नाम का पट्टिका लगायी जाय और यह प्रण लिया जाय हम उनकी देखभाल करेंगे. 
 
आगामी त्योहारों को लेकर भी दिए निर्देश
सीएम ने कहा कि आगामी त्योहारों के दृष्टिगत निर्देश दिया कि अभी से ही कार्ययोजना बना ली जाय. उन्होने कहा कि मोहर्रम में अशत्र-शस्त्र पूर्णता प्रतिबन्ध रहेंगा. मोहर्रम के दौरान जूलुस पर कड़ी निगाह रखे तथा  लिखित रूप में अनुमति ले लिया जाय. उन्होने कहा कि नयी परम्परा ना शुरू हो इसका ध्यान रखा जाए. उन्होने कहा कावड़ यात्रा के दौरान डीजे की ऊचाई मानक के अनुसार ही रखी जाए. उन्होने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाए. 

कृषि विज्ञान केन्द्र की समीक्षा करते हुए उन्होने निर्देश दिया कि किसानों को समय-समय पर प्रशिक्षण दिया जाय. उन्होने निवेशमित्र, एक जनपद एक उत्पाद, विश्वकर्मा श्रम सम्मान की समीक्षा किया. उन्होने कहा कि पात्र उद्यमियों को चिन्हित करते हुए ऋण वितरण किया जाए. उन्होने कहा कि बैंक के साथ बैठक में जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाय. अधिक निवेश होने से जनपद की जी.डी.पी. भी बढ़ेगा. 
      
'सड़कों से हटाया जाए अतिक्रमण'
जल जीवन मिशन योजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि कार्य को गुणवत्तापूर्ण किया जाय. पाईप डालने हेतु सड़क के किनारे  खोदे गये गड्ढे को कार्य समाप्त हो जाने के बाद तत्काल मिट्टी भरायी करा दिया जाय. उन्होने कहा कि सड़को से अतिक्रमण हटाया जाय तथा अवैध टैक्सी स्टैण्ड वसूली ना होने पाये. उन्होने सड़को को गड्ढामुक्त करने का निर्देश पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को दिया. उन्होने मण्डलायुक्त, तीनों जनपद के जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि जनता दर्शन में फरियादियों की समस्या को सुने, अगर कोई अधिकारी किसी काम से बाहर रहता है, तो उसके स्थान पर दूसरे अधिकारी को नामित किया जाए. 

ये भी पढ़ें: Agra Weather News: आगरा में झमाझम बारिश, मौसम हुआ सुहाना, 4 दिन के लिए विभाग ने किया अलर्ट जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget