एक्सप्लोरर

बस्ती में सपा नेता इरशाद अहमद के मकान पर चला बुलडोजर, हाइकोर्ट के आदेश पर लिया एक्शन

Basti News: मदारपुर गांव में गाटा संख्या 373 और 374 की बंजर जमीन पर इरशाद अहमद का अवैध कब्जा था, जहां उनका मकान बना था. इस मामले की सुनवाई इलाहाबाद हाइकोर्ट में चल रही थी.

बस्ती जनपद में समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष इरशाद अहमद के मकान पर हाइकोर्ट के निर्देश पर जिला प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया. यह कार्रवाई उस समय की गई, जब इरशाद अपने परिवार के साथ अजमेर गए हुए थे.

बुलडोजर कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया. इरशाद ने प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए दावा किया कि उनके मकान में एक करोड़ का सामान नष्ट हो गया. स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक मदारपुर गांव में गाटा संख्या 373 और 374 की बंजर जमीन पर इरशाद अहमद का अवैध कब्जा था, जहां उनका मकान बना था.

इस मामले की सुनवाई इलाहाबाद हाइकोर्ट में चल रही थी. कोर्ट ने जिला प्रशासन को अवैध कब्जा हटाने का आदेश दिया था. इसके बाद प्रशासन ने जमीन की पैमाइश कराई और इरशाद को नोटिस जारी कर कब्जा खाली करने को कहा. नायब तहसीलदार स्वाति सिंह के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस टीम ने सोमवार को मकान को ध्वस्त कर जमीन को कब्जामुक्त कराया. कार्रवाई की रिपोर्ट डीएम रवीश कुमार गुप्ता को सौंप दी गई.

इरशाद अहमद बोले- उन्हें कोई नोटिस नहीं मिला

सपा नेता इरशाद अहमद ने कहा कि उन्हें कोई नोटिस नहीं मिला  और न ही उनकी अपील पर सुनवाई हुई. उन्होंने दावा किया कि गाटा संख्या 372, 373, 374, 375, और 376 पर अन्य लोगों के भी अवैध निर्माण हैं, लेकिन सिर्फ उन्हें निशाना बनाया गया क्योंकि वे सपा नेता हैं. उन्होंने बीजेपी नेताओं के दबाव में कार्रवाई का आरोप लगाया और कहा कि उनके मकान में एक करोड़ का सामान नष्ट हो गया. उन्होंने इस मामले में कोर्ट जाने की बात कही है.

जानें प्रशासन ने क्या कहा

जिलाधिकारी रवीश कुमार गुप्ता ने बताया कि कार्रवाई हाइकोर्ट के स्पष्ट निर्देश पर की गई है, जिसमें बंजर जमीनों से अवैध कब्जे हटाने को कहा गया था. उन्होंने स्पष्ट किया कि उसी दिन जिले में तीन अन्य जगहों पर भी अवैध कब्जे हटाए गए. डीएम ने कहा कि सभी प्रक्रियाएं नियमों के तहत पूरी की गईं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में मानसून सक्रिय, लखनऊ समेत 52 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून सक्रिय, लखनऊ समेत 52 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
JPSC-JSSC विवाद: रघुवर दास का सरकार को खुला पत्र, CM से CBI जांच की मांग
JPSC-JSSC विवाद: रघुवर दास का सरकार को खुला पत्र, CM से CBI जांच की मांग
PDP ने मनाई 'काली रात', महबूबा मुफ्ती ने पार्टी कार्यालय में बिताई रात , इस चीज का था डर
PDP ने मनाई 'काली रात', महबूबा मुफ्ती ने पार्टी कार्यालय में बिताई रात
आसमान में विमान में क्यों लगते हैं झटके, आखिर क्या है टर्बुलेंस?
आसमान में विमान में क्यों लगते हैं झटके, आखिर क्या है टर्बुलेंस?
NAT Type क्या है, कैसे बस एक सेटिंग से बढ़ जाती है इंटरनेट स्पीड?
NAT Type क्या है, कैसे बस एक सेटिंग से बढ़ जाती है इंटरनेट स्पीड?
Embed widget