एक्सप्लोरर

UP: बस्ती में भाई का बड़ा धोखा! फर्जी कागजों से बेच दी पुश्तैनी जमीन, जांच शुरू

Basti News: बस्ती निवासी निरंकार ने बताया कि उनकी पुस्तैनी भूमि और आवासीय जमीन का एक पंजीकृत वसीयतनामा उनके पिता ने 19 अक्टूबर 2011 को तैयार किया था. लेकिन सगे भाई ने धोखे से जमीन बेच डाली.

यूपी के बस्ती जनपद में चौंकाने वाला मामला आया है. यहां सगे भाई ने अपनी भाई की जमीन ही धोखे से फर्जी कागजों के आधार पर बेच डाली. मामले का खुलासा होने पर अब पीड़ित ने गुहार लगाई है. फ़िलहाल तहसील प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं.

दरअसल डमरूआ जंगल गांव के निवासी निरंकार ने बताया कि उनकी पुस्तैनी भूमि और आवासीय जमीन का एक पंजीकृत वसीयतनामा उनके पिता ने 19 अक्टूबर 2011 को तैयार किया था. वसीयतनामे के मुताबिक संपत्ति का दो-तिहाई हिस्सा निरंकार को और एक-तिहाई हिस्सा उनके भतीजे सुरेश को दिया गया था. उनके भाई जयप्रकाश को पिता ने वसीयत से बाहर रखा था, क्योंकि वह अपनी भाभी के साथ गहने और जेवर लेकर घर से भाग गए थे, जिससे परिवार में तनाव पैदा हुआ था.

विधिवत हो चुका था बंटवारा

वसीयत के मुताबिक निरंकार के पिता और दादी की मृत्यु के बाद संपत्ति का बंटवारा विधिवत रूप से हो गया. लेकिन आरोप है कि जयप्रकाश और सुरेश ने मिलकर 30 मई को फर्जी दस्तावेजों और झूठे गवाही  के आधार पर एक बैनामा तैयार कर निरंकार की जमीन की रजिस्ट्री करा ली. यह जमीन आबादी की है, जिसे सामान्यतः बेचा या हस्तांतरित नहीं किया जा सकता. इतना ही नहीं रजिस्ट्री में खेत की फोटो का इस्तेमाल किया गया, जबकि जमीन रिहायशी थी, जोकि पूरी तरह साजिश है.

जालसाजी का खुलासा

पीड़ित निरंकार ने बताया कि उसे इस धोखाधड़ी की जानकारी तब हुई, जब वे अपनी जमीन के दस्तावेजों की जांच के लिए तहसील कार्यालय गए. फर्जी बैनामा और गलत फोटो के आधार पर उनकी जमीन को हड़पने की कोशिश ने उन्हें गहरे सदमे में डाल दिया. उन्होंने जिला प्रशासन से शिकायत की और दोषियों के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज करने की मांग की. निरंकार का कहना है कि इस जालसाजी से वे और उनका परिवार पूरी तरह टूट गया है.

आरोपियों का पक्ष

उधर जब इस मामले में जयप्रकाश और सुरेश से बात की गई तो दोनों ने दावा किया कि उन्होंने अपने हिस्से की जमीन की रजिस्ट्री कराई है. हालांकि, जब जयप्रकाश से पूछा गया कि उनके नाम पर कोई जमीन थी ही नहीं, तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया. वहीं, सुरेश भी फर्जी फोटो के आधार पर रजिस्ट्री के सवाल पर चुप्पी साध गए.

प्रशासन की प्रतिक्रिया

हरैया तहसील के रजिस्ट्री कार्यालय के रजिस्ट्रार जुबेर अहमद ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बताया कि गलत फोटो और दस्तावेजों के आधार पर बैनामा कराया गया है, तो इसकी जांच की जाएगी. साथ ही स्टांप चोरी के मामले में भी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है और इसकी गहन जांच चल रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट
यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा
यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget