एक्सप्लोरर

Basti: एंटी करप्शन ब्यूरो टीम के गठन का दिख रहा असर, बस्ती में रिश्वत लेते अब तक 6 कर्मचारी गिरफ्तार

UP News: यूपी में भ्रष्टाचार निवारण के लिए राज्य के 18 मंडलों में एंटी करप्शन थाने बनाए गए थे जिसका असर अब धरातल पर नजर आ रहा है. बस्ती जिले में भी रिश्वत लेते कर्मचारी गिरफ्तार हुए हैं.

Basti Crime News: रिश्वत के चक्कर में मंडल के पांच सरकारी कर्मी जेल की हवा खा रहे हैं. रिश्वत मांगने वाले घूसखोर कर्मचारियों पर सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) का हंटर जारी है. प्रदेश सरकार द्वारा गठित टीम का असर भी अब साफ देखने को मिल रहा है. बस्ती (Basti) मंडल में दो वर्षों में एंटी करप्शन टीम के हत्थे कुल 6 सरकारी कर्मी रिश्वत (Bribe) मागंते रंगे हाथ धरे गए जहां एक तो जमानत पर बाहर भी है लेकिन पांच कर्मचारी अभी भी जेल की हवा खा रहे हैं. इतना होने के बाद भी सरकारी कर्मी जेल की हवा खा रहे रिश्वतखोरों से सीख नहीं ले रहे हैं. उन्हें अपनी गलती का एहसास तब होता है जब वे एंटी करप्शन टीम के हत्थे चढ़ जाते हैं. 

सीएम योगी की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगभग दो वर्ष पहले पुलिस लाइन परिसर में एंटी करप्शन थाने का शुभारंभ हुआ. मकसद साफ था कि सरकारी दफ्तरों में कार्यरत अधिकारी और कर्मचारियों की रिश्वतखोरी पर लगाम लगाना. सरकार की यह नीति काफी हद तक कारगर भी साबित हो रही है. 

कोई 50 हजार तो कोई 20 हजार लेता गिरफ्तार
एंटी करप्शन थाने को मार्च 2023 में पहला केस मिला, जिसके तहत टीम ने संतकबीरनगर के राजस्व लेखपाल अश्विनी कुमार मिश्रा को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते मेंहदावल तहसील के पास स्थित एक चाय की दुकान के पास से रंगे हाथ गिरफ्तार किया था. जहां जमीन के बंटवारे की फाइल में रिपोर्ट लगाने के नाम पर 50 हजार रुपये रिश्वत लेते टीम ने धर दबोचा था. दूसरा मामला अप्रैल 2023 में बस्ती में ही मिला, यहां सदर तहसील में तैनात महिला लेखपाल मुदिता श्रीवास्तव को 20 हजार रुपये घूस लेने के आरोप में एंटी करप्शन टीम ने गिरफ्तार किया था. अगस्त 2023 में बस्ती चकबंदी कार्यालय में तैनात कनिष्ठ लिपिक अजीजुर्रहमान वसीयत के लिए एक व्यक्ति से आठ हजार रूपए रिश्वत मांगे थे, जिन्हें टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया था. 

इन कर्मचारियों की अब तक हुई है गिरफ्तारी
अक्टूबर 2023 में तहसील बासी के अंतर्गत एक शिकायतकर्ता से लेखपाल राहुल ने खतौनी में आवेदक के पिता का नाम त्रुटि के कारण छूट जाने से उसे दर्ज करने के नाम पर पांच हजार रुपये घूस मांगे थे, दिसंबर 2023 में जमीन की पैमाइश के लिए हर्रैया तहसील में तैनात राजस्व निरीक्षक अनिल कुमार श्रीवास्तव को एंटी करप्शन टीम ने 10 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार कर लिया था. जनवरी 2024 में संतकबीरनगर में चकबंदी मुकेश कुमार यादव को एंटी करप्शन टीम ने 20 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया था. 

इस टोल फ्री नंबर पर की जानी है शिकायत
एंटी करप्शन टीम के प्रभारी सुखबीर भदोरिया ने बताया कि शिकायत मिलने पर इस तरह की कार्रवाई की जाती है. वहीं अब तक मंडल से 6 लोगों को टीम ने ट्रैप कर गिरफ्तार किया है उन्होंने बताया कि जो भी व्यक्ति दिए टोल फ्री नंबर 9454402891 मोबाइल नंबर पर शिकायत करता है तो शिकायत का निस्तारण टीम द्वारा किया तत्काल किया जाएगा. (मोहम्मद शादाब की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें-  UP News: सीएम योगी ने गोरखपुर जनता दर्शन में सुनीं 200 लोगों की समस्या, कहा- ‘पेंशन, मकान, राशनकार्ड सब दिलाएंगे’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी के बाद CM योगी का सोशल मीडिया को लेकर बयान, कहा- आज की आवश्यकता...अच्छा कंटेंट डालिए
PM मोदी के बाद CM योगी का सोशल मीडिया को लेकर बयान, कहा- आज की आवश्यकता...अच्छा कंटेंट डालिए
कानपुर: मैरिज हॉल में पति रचा रहा था दूसरी शादी, तभी हो गई पहली पत्नी की एंट्री; जमकर हुआ बवाल
कानपुर: मैरिज हॉल में पति रचा रहा था दूसरी शादी, तभी हो गई पहली पत्नी की एंट्री; जमकर हुआ बवाल
हापुड़ में युवक ने राहुल बनकर बनाए शारीरिक संबंध बाद में निकला मोहसिन, विधवा महिला का आरोप
हापुड़ में युवक ने राहुल बनकर बनाए शारीरिक संबंध बाद में निकला मोहसिन, विधवा महिला का आरोप
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Embed widget