एक्सप्लोरर

Basti News: बस्ती में बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौत, सीएम ने जताया शोक

Basti Road Accident: यूपी के बस्ती में आज एक बस और मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई. इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार तीनों युवकों की जान चली गई. सीएम योगी ने इस हादसे पर दुख जताया है.

Bus Collision With Motorcycle In Basti: उत्तर प्रदेश के बस्ती (Basti) में कोतवाली थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह एक बस और मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई. इस हादसे में बाइक सवार तीन युवको की मौत हो गई. जबकि बस चालक मौके से फरार हो गया. ये हादसा मंगलवार सुबह करीब 6 बजे हुआ, जब दिल्ली से आ रही डबल डेकर एसी बस बिहार की ओर जा रही थी. तभी कोतवाली थाना क्षेत्र (Basti Police) के मनौरी अवोरब्रिज पर रुधौली से आ रही बाइक से उसकी टक्कर हो गई. ये टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइकसवार तीनों युवकों की जान चली गई. सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने भी इस हादसे पर दुख जताया है और पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जाहिर की है. 

सड़क हादसे में 3 मोटरसाइकिल सवार की मौत

पुलिस नेक मुताबिक मंगलवार की सुबह करीब छह बजे दिल्ली से बिहार जा रही डबल डेकर एसी बस की टक्कर बाइक से हो गई. बाइकसवार तीनों युवक  रुधौली की तरफ से शादी समारोह से लौट रहे थे. इस टक्कर में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. बस्ती के पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि मरने वालों की पहचान नीरज (20), अनिल (19) और संदीप (20) के रूप में हुई है.

Ghaziabad News: गाजियाबाद पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाई हत्या की गुत्थी, ऐसे हुआ पूरे मामले का खुलासा

सीएम योगी ने हादसे पर जताया दुख

वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी इस हादसे पर दुख जताया है. सीएम दफ्तर के आधिकारिक ट्विटर हेंडल पर ट्वीट करते हुए लिखा कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनपद बस्ती में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री जी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं.

पुलिस के मुताबिक मृतक तीनों युवक कलवारी इलाके के रहने वाले हैं. तीनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. जबकि बस को कब्जे में ले लिया गया है.  पुलिस चौकी प्रभारी संजय कुमार यादव के मुताबिक मोटर साइकिल को टक्कर मारक चालक मौके से फरार हो गया. 

Char Dham Yatra 2022: पूजा-अर्चना और मंत्रोच्चारण के साथ खुले गंगोत्री धाम के कपाट, सीएम धामी ने लिया आशीर्वाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर के बाहर चारपाई पर बैठे परिवार पर चढ़ा ट्रक, 4 लोगों की मौत
घर के बाहर चारपाई पर बैठे परिवार पर चढ़ा ट्रक, 4 लोगों की मौत
प्रयागराज में छात्र डिटेन, अखिलेश बोले- किसके कहने पर हो रही धोखाधड़ी?
प्रयागराज में छात्र डिटेन, अखिलेश बोले- किसके कहने पर हो रही धोखाधड़ी?
जौहर यूनिवर्सिटी पर नहीं चलेगा बुलडोजर, DM के आदेश पर रोक
जौहर यूनिवर्सिटी पर नहीं चलेगा बुलडोजर, DM के आदेश पर रोक
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
‘बागी सांसदों पर जल्द हो कार्रवाई’, अभिषेक बनर्जी ने ओम बिरला से की मांग
‘बागी सांसदों पर जल्द हो कार्रवाई’, अभिषेक बनर्जी ने स्पीकर से की मांग
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
Embed widget